छत्तीसगढ़ में 29, 30 और 31 जनवरी को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, जशपुर जिले के आवेदकों का साक्षात्कार 29 जनवरी को रायपुर के सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज में, 15 हजार से अधिक पदों पर होगा चयन

राज्य स्तरीय रोजगार मेला 29, 30 एवं 31 जनवरी को जशपुर जिले के आवेदकों का साक्षात्कार 29 जनवरी को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार रायपुर में जशपुर : जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के द्वारा 29, 30 एवं 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार रायपुर में ʺराज्य स्तरीय रोजगार मेलाʺ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर तकनीकी लगभग 15000 पदों में चयन हेतु साक्षात्कार लिया जायेगा। राज्य स्तरीय रोजगार मेला हेतु जशपुर…

Read More

कुनकुरी में धान खरीदी को लेकर सियासी घमासान तेज, नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने भाजपा सरकार पर लगाए संगठित भ्रष्टाचार और किसान विरोधी नीतियों के गंभीर आरोप, सड़क से न्यायालय तक लड़ाई का ऐलान….देखें पूरा विडिओ…!!

कुनकुरी : धान खरीदी को लेकर प्रदेश सहित जशपुर जिले की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। किसानों के हितों के नाम पर सत्ता में आई भाजपा सरकार पर अब सीधे भ्रष्टाचार और किसान विरोधी नीतियों के गंभीर आरोप लगने लगे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता विनयशील ने नगर पंचायत सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से सरकार की धान खरीदी व्यवस्था पर सवालों की झड़ी लगा दी। उन्होंने इसे केवल अव्यवस्था नहीं, बल्कि संगठित भ्रष्टाचार करार देते हुए किसानों के हक की लड़ाई को सड़क…

Read More

बलौदा बाजार के बकुलाही स्थित स्पंज आयरन फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 6 श्रमिकों की दर्दनाक मौत, 5 गंभीर घायल — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, उच्चस्तरीय जांच के निर्देश

रायपुर : बलौदा बाजार जिले के बकुलाही स्थित स्पंज आयरन फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट की घटना को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताया है। इस दर्दनाक हादसे में 6 श्रमिकों की असमय मृत्यु हो गई, जबकि 5 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर एवं उच्च स्तरीय उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन…

Read More

सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस मितान बनेंगे जनता और पुलिस के बीच मजबूत सेतु: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस मितान सम्मेलन में एप लॉन्च कर 4500 हेलमेट व फर्स्ट एड किट वितरित की

रोड सेफ्टी जागरूकता में पुलिस मितान निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पुलिस मितान सम्मेलन में हुए शामिल रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित शांति सरोवर में आयोजित पुलिस मितान सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रोड सेफ्टी जागरूकता में पुलिस मितान अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पुलिस मितान नागरिकों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक करने के साथ-साथ गांवों एवं मोहल्लों में पुलिस के रिस्पॉन्स टाइम को भी बेहतर…

Read More

बुलडोजर से कानून व्यवस्था की विफलता ढकने की कोशिश: बलात्कार जैसे जघन्य अपराध पर नियंत्रण में नाकाम भाजपा सरकार दिखावटी कार्रवाई से अपनी नाकामी छुपा रही — सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर : सरकार अपनी विफलता को छिपाने आरोपी के घर बुलडोजर चला रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बलात्कार के आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया जाना इस बात का प्रतीक है कि सरकार कानून व्यवस्था को संभाल नहीं पा रही है। उसे अपराधियों पर नियंत्रण के लिये संविधानेत्तर उपायों का सहारा लेना पड़ रहा है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। अपराधिक घटनाओं को रोक पाने में सरकार असफल साबित हो…

Read More

शराब माफिया के सुझावों पर बनी आबकारी नीति को क्या कैबिनेट की मंजूरी? महिलाओं की आवाज़ अनसुनी कर भाजपा सरकार ने शराब कारोबारियों को दिया खुला संरक्षण — धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर : मंत्रिमंडल में नई आबकारी नीति मंजूरी पर सवाल उठाते हुए  प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि क्या भाजपा सरकार की कैबिनेट ने शराब निर्माताओं और सप्लायरों से मिले सुझाव पर बनी नीति को मंजूरी दे दी? ये प्रदेश के महिलाओं के साथ धोखा छल  हैं. नई आबकारी नीति बनाने शराब का विरोध कर रहे महिलाओं से न सुझाव मांगा गया न ही सरकार की मंशा प्रदेश को शराब के नशे से मुक्त करनी हैं.विपक्ष में रहते भाजपा जिन महिलाओं से सिर में गंगाजल…

Read More

25 जनवरी अंतिम तिथि, लेकिन 70% छात्रों की एंट्री अधूरी: आधार-केवाईसी और तकनीकी खामियों के नाम पर गरीब बच्चों को छात्रवृत्ति से वंचित कर रही भाजपा सरकार — सुरेंद्र वर्मा

अंतिम तिथि 25 जनवरी, अभी 70 प्रतिशत बच्चों की एंट्री ही नहीं, न आधार अपडेट हो रहे हैं, न बैंक केवाईसी रायपुर : स्कूली बच्चों को छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया की तय समय सीमा बढ़ाने और एंट्री में आ रही तकनीकी खामियों को दूर तत्काल छात्रवृत्ति की राशि उनको जारी करने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार की अव्यावहारिक नीतियों के चलते शिक्षक, छात्र-छात्रा और उनके पालक सब काम छोड़कर बैंकों और ऑनलाइन सेवा केंद्रों के चक्कर काटने…

Read More

“सरकारी आंकड़ों में दर्ज हर संख्या एक उजड़ा हुआ परिवार है”: प्रदेश में गुमशुदा बच्चियों के डरावने आंकड़ों पर वंदना राजपूत का भाजपा सरकार पर तीखा हमला, कहा— बेटियां घर से निकलती हैं, लौट नहीं पातीं

रायपुर : कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने प्रदेश से महिलाओं और बच्चियों के गायब होने पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कहने वाले भाजपा सरकार में बेटियां गायब हो रही है, गुमशुदा के सरकारी आंकड़ों में दर्ज हर संख्या के पीछे एक परिवार जिसकी खुशियां अचानक उजड़ जाती है, घर से हंसते-खेलते निकली बेटियां जब वापस नहीं लौटी तो परिवारों की जिंदगी थम सी जाती है। राजधानी रायपुर में हालात ऐसे हैं कि लगभग रोज ही किसी न किसी थाना क्षेत्र में बालिकाओं…

Read More

भाजपा ने शंकराचार्य पर सवाल उठाकर सनातन परंपरा को चुनौती दी: योगी सरकार के नोटिस को दीपक बैज ने बताया समूचे हिन्दू धर्म का अपमान, कहा— सत्ता के सामने न झुकने की सज़ा दी जा रही है

भाजपा शंकराचार्य जी की सत्ता को चुनौती देने का दुस्साहस कर रही – दीपक बैज मुसलमानों से कागज मांगते-मांगते शंकराचार्य से कागज मांगने लगे भाजपाई रायपुर : यूपी की भाजपा सरकार द्वारा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य होने का प्रमाण मांगना समूचे हिन्दू धर्म का अपमान है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा भगवान शंकराचार्य की सत्ता को चुनौती देने का दुस्साहस कर रही है। किसी भी राजनैतिक दल सरकार मुख्यमंत्री या प्रशासन को यह तय करने का अधिकार नहीं है कि कौन शंकराचार्य है। उन्होंने कहा, “गुरु-शिष्य…

Read More

साइबर ठगी नेटवर्क पर गांधीनगर पुलिस का करारा प्रहार: म्यूल अकाउंट खाता धारक आरोपी गिरफ्तार, 1.77 लाख की ठगी से जुड़े बैंक खाते, मोबाइल और नकदी जब्त

थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख़्ती से कार्यवाही। आरोपी के कब्जे से बैंक खाता से लिंक मोबाइल, 01 नग आधार कार्ड, नगद रकम 25 हजार रुपये किया गया जप्त। आरोपी के खाता मे धोखाधड़ी अपराध से सम्बंधित रकम 177903/- रुपये प्राप्त होना पाये जाने पर की गई कार्यवाही। साइबर ठगी के मामलो मे उपयोग किये गए म्यूल एकाउंट खाताधारको के विरुद्ध की जा रही लगातार सख़्त कार्यवाही। अम्बिकापुर : दिनांक 13/01/25 को नितिश टोप्पों पिता बेने टोप्पों उम्र 24 वर्ष सा० सीएसईबी थाना…

Read More