समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ शासन के गृह, आवास एवं पर्यावरण सचिव और जिले के प्रभारी सचिव श्री धनंजय देवांगन द्वारा आज जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र में दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। प्रभारी सचिव ने दिव्यांग खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनकों बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उप संचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रतियोगिता के उद्घाटन में जांजगीर-चांपा और कोरबा के बीच पहला मैच खेला गया।…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
प्रभारी सचिव ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर की योजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध कार्य एवं पारदर्शी प्रशासन की दिशा में कार्य करें – धनंजय देवांगन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी सचिव और छत्तीसगढ़ शासन के गृह, आवास एवं पर्यावरण सचिव श्री धनंजय देवांगन ने आज जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को कलेक्टर का अंग बताते हुए जिले के विकास हेतु समयबद्ध एवं पारदर्शी प्रशासन के दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने जांजगीर-चांपा जिले को मैदानी जिला बताते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, सुपोषण, रोजगार, की दिशा में बेहतर कार्य करते हुए अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगो तक योजनाओं को…
Read Moreजिले के 14 हजार 593 गोबर विक्रेताओं ने गोबर बेचकर कमाये छह करोड़ 85 लाख रूपए
गौठानों में अब तक तीन लाख 42 हजार क्विंटल से अधिक की हुई गोबर खरीदी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सफल साबित हो रही है। जिले में गोधन न्याय योजना के प्रारंभ से अब तक योजना अंतर्गत 14 हजार 593 गोबर विक्रेताओं ने तीन लाख 42 हजार क्विंटल गोबर बेचकर छह करोड़ 85 लाख 17 हजार 489 रूपए कमाये हैं। जिले में गोधन न्याय योजना के सुचारू संचालन से ग्रामीणों को गांव में ही आर्थिक लाभ कमाने…
Read Moreकलेक्टर संजीव झा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न : आपसी सद्भाव-भाईचारे की परंपरा कायम रखते हुए मनायें त्यौहार, सभी धर्मों का करें सम्मान : कलेक्टर श्री झा
निर्धारित रूट अनुसार निकलेगी रैली-जुलुस, आयोजन के लिए एसडीएम की अनुमति जरूरी कार्यक्रमों की अनिवार्य रूप से हो वीडियोग्राफी, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने से बचें लोग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा आगामी दिनों में आयोजित त्यौहारों गुरू घासीदास जयंती, क्रिसमस पर्व एवं गुरू गोविंद सिंह जयंती को शांति पूर्वक मनाने के लिए आज जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर श्री संजीव झा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित बैठक मेें सभी पर्वों को शांति पूर्ण तरीके से मनाने के लिए शांति समिति के सदस्यों…
Read Moreकलेक्टर ने जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने अधिकारियों को दिए निर्देश
जन चौपाल में 30 से अधिक लोगो ने शिकायत और मांग से संबंधित आवेदन दिए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में जन चौपाल के माध्यम से आम नागरिकों की विभिन्न शिकायत, मांग से संबंधित 30 से अधिक आवेदनों को सुना। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार समय पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। आज जन चौपाल में ग्राम भेरवा निवासी श्री रामस्वरूप ने संयुक्त स्वामित्व के कृषि भूमि पर अपने हिस्से की धान बेचने के अनुमति हेतु…
Read Moreउपार्जन केंद्र में 291 बोरी धान जप्त, किसान कि जगह व्यापारी का धान लेकर पहुंचे थे, प्रशासन ने कि कार्यवाही
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर बिचौलियों द्वारा किसानों के पर्ची पर धान न बेचे जाने संबंधी कलेक्टर बिलासपुर व एसडीएम कोटा के निर्देशानुसार जांच टीम द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सेवा सहकारी समिति चपोरा के उपकेंद्र पोड़ी में जांच के दौरान कृषक श्रीमती बेचन बाई व सुशील मानिकपुरी का धान सेवा सहकारी समिति चपोरा के उपकेंद्र पोड़ी में विक्रय हेतु दिनांक 12/12/22 के लिए काटा गया था निरीक्षण में उक्त टोकन के विरुद्ध 141 बोरा धान कट्टी किस्म मोटा पतला एवं 150 कट्टी किस्म मोटा पतला जिसका क्रमश: ड्राइवर…
Read Moreराज्य योजना आयोग द्वारा सतत् विकास लक्ष्य को लेकर संभाग स्तरीय कार्यशाला, डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क पर अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण
डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क से योजनाओं की मॉनिटरिंग में आयेगी कसावट एस.डी.जी. डैशबोर्ड से होगी जिलो की रैंकिंग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर राज्य योजना आयोग द्वारा सतत् विकास लक्ष्य (एस.डी.जी.) के जिला स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग हेतु तैयार किये गये ’’डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क’’ तथा उस फ्रेमवर्क पर आधारित ’’एस.डी.जी. डैशबोर्ड’’ के संबंध में एस.डी.जी. संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों का संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला कार्यालय की मंथन सभाकक्ष में आयोजित किया गया। राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर…
Read Moreव्यायाम शिक्षक रविन्द्र पटनायक निलंबित : संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में स्तरहीन और कम मात्रा में भोजन दिए जाने की शिकायत पर कलेक्टर ने की कार्यवाही
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने जगदलपुर में पिछले दिनों आयोजित दो दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में स्तरहीन और कम मात्रा में भोजन दिए जाने की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए व्यायाम शिक्षक श्री रविन्द्र पटनायक को निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि सात और आठ दिसंबर को जगदलपुर के लालबाग में संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया था, जिसमें संभाग भर से लगभग दो हजार खिलाड़ी और सहायक स्टाफ शामिल हुए। तहसीलदार, जगदलपुर जिला बस्तर से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार श्री रविन्द्र पटनायक, व्यायम शिक्षक…
Read Moreलंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा कोष लेखा एवं पेंशन के संयुक्त संचालक श्री धीरज नशीने द्वारा की गई। सोमवार 12 दिसम्बर को संभागीय आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सभी सातों जिलों के कोषालय और सहायक कोषालय अधिकारियों को लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में जिले में अनुमानित पेंशन प्राप्त कर रहे प्रकरण की अद्यतन सूची, संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन द्वारा पेंशन प्रकरण में लगाए गए आपत्ति, पेंशन भुगतान आदेश जारी प्रकरणों मे संयुक्त संचालक…
Read Moreत्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए कार्यक्रम घोषित : 16 दिसम्बर से भरे जायेंगे नामांकन, उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम व मतदान एवं मतगणना की तिथि जानने पढ़ें ख़बर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में त्रि-स्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके अनुसार 16 दिसम्बर से नामांकन भरे जायेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में एक जिला पंचायत सदस्य, 10 जनपद पंचायत सदस्य, 127 सरपंच तथा 597 पंच इस तरह कुल 735 रिक्त पदों पर निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली तैयार-पुनरीक्षण के पश्चात 06 दिसम्बर को अंतिम प्रकाशन कर इन क्षेत्रों में उप निर्वाचन कराये…
Read More