गोधन न्याय योजना से ग्रामीण हो रहे लाभान्वित, ललिता बाई ने गोबर बेचकर खरीदा स्मार्ट फोन, बच्चों की पढ़ाई में सहायक बना फोन, गोबर खरीदी की एन्ट्री भी कर रही फोन में

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना का सीधा लाभ जिले के पशुपालकों को मिल रहा है। ग्राम पंचायत अमरपुर की निवासी श्रीमती ललिता बिंझवार ने गोधन न्याय योजना के तहत् 20 हजार 936 रूपये का गोबर बेचकर स्मार्ट फोन खरीदा है। स्मार्ट फोन से जहां बच्चों की आनलाईन पढाई में सुविधा मिली है। वहीं दूसरी ओर अमरपुर गौठान में हो रही गोबर ब्रिकी की आनलाईन एन्ट्री इसी स्मार्ट फोन से कर रही है। पशुपालक श्रीमती ललिता बिंझवार पति श्री नर्मदा बिंझवार के पास 10 पशु…

Read More

लाख पालन से जिले के किसानों की होगी अतिरिक्त आय, किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा शासन द्वारा लाख पालन को कृषि का दर्जा देने के उपरांत अधिक से अधिक किसानों को लाख पालन से जोड़ने के लिए स्थानीय किसानों को लाख पालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन कटघोरा वन मण्डल अंतर्गत किसानों को वैज्ञानिक पद्वति से लाख पालन करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। सैध्दांतिक प्रशिक्षण जटगा एवं फिल्ड प्रशिक्षण गुमानीडांड में दिया गया। इसके अंतर्गत बांधापारा, कटघोरा, जटगा, कोडार एवं जेंमरा समितियों के 10-10 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण लाख विशेषज्ञ डॉ. ए.के.…

Read More

राष्ट्रीय पोषण माह : आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका का किया गया निर्माण, कुपोषण से लड़ाई में सब्जी एवं फलदार पौधेे होंगे सहायक 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा गर्भवती, शिशुवती माताओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य और पोषण सुनिश्चित करने के लिए जिले में सितंबर महीना राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। पोषण माह के दौरान जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण आधारित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही जिले को कुपोषण मुक्त करने के लिए जन-जागरूकता का प्रसार भी किया जा रहा है। पोषण माह कार्यक्रम के तहत् पोषण वाटिका का भी निर्माण किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में सर्वश्रेष्ठ पोषण वाटिका विकसित करने वाले…

Read More

जशपुर जिले में ‘आपके द्वार आयुष्मान 3.0‘ के अन्तर्गत छूटे हुए हितग्राहियों का मोबाईल ऐप के माध्यम से पंजीयन करने हेतु प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

च्वाईस सेंटर सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों व जिला चिकित्सालय में बनाया जा रहा आयुष्मान कार्ड समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारियों का आपके द्वार आयुष्मान 3.0 के तहत छूटे हुए हितग्राहियों का मोबाईल एप्प के माध्यम से पंजीयन करने हेतु प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्री रंजीत टोप्पो, जिला परियोजना समन्वयक श्री शिशिर परमार, समस्त बीएमओ, बीपीएम सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। डॉ.खूबचंद बघेल…

Read More

किसान सूरजनाथ को दलहन एवं तिलहन की खेती से एक वर्ष में 72000 रुपए की हुई आमदनी, कृषि विभाग द्वारा मिले प्रशिक्षण से खेती करने में हो रही सहूलियत-किसान सूरजनाथ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर किसानों को आर्थिक रूप से संबल बनाने तथा नई फसल लेने हेतु कृषि विभाग के द्वारा निरंतर विभिन्न प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन कर किसानो को आधुनिक खेती से जोड़ा जा रहा है। जिससे किसान की फलस में बढ़ोतरी हो सके और वे अपने आमदनी को दोगुनी कर सके। कृषि विभाग के विभिन्न प्रयासों से लाभांवित दुलदुला विकासखंड के ग्राम ढोढ़ीआरा निवासी किसान सूरजनाथ सिंह ने प्रशिक्षण एवं कृषि विभाग के सलाह से आधुनिक खेती कर 72 हजार रुपए की आमदनी अर्जित की। किसान सूरजनाथ ने…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत जनहानि के एक मामलें में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलें में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम बालझर निवासी स्व. खुलेश्वरी की मृत्यु पानी में डूबने के कारण 09 जुलाई 2020 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता श्री जगेश्री डोम हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। 

Read More

वर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 904.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 904.9 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 15 सितम्बर तक औसत वर्षा 939.0 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 6.4 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 1118.1 मिमी, मनोरा में 887.3 मिमी, कुनकुरी में 991.8 मिमी, दुलदुला में 833.9 मिमी, फरसाबहार में 724.7 मिमी, बगीचा में 950.6 मिमी, कांसाबेल में 754.4 मिमी, पत्थलगांव में 890.9 मिमी…

Read More

जशपुर जिले में 33 पदों में भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैम्प का 19 सितम्बर 2022 को होगा आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर द्वारा 33 रिक्त पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 19 सितम्बर 2022 को किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि दो संस्था टैंगो सिक्युरिटी सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड मेन रोड मोवा रायपुर से 25 पद, एवं भंवरी देवी राईस मिल जशपुर से केवल पुरुष आवेदक हेतु कुल 8 पदों हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। सभी पदों हेतु आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि टैंगो सिक्युरिटी सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड ऑरेंज हाईवा मेन…

Read More

राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत एकीकृत किसान पोर्टल पंजीयन के संबंध में जशपुर कलेक्टर ने जारी किये दिशा-निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्ग दर्शन में  कृषि विभाग द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत एकीकृत किसान पोर्टल के क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश जारी किया गया है। जारी निर्देश के तहत कृषकों के नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल अथवा रकबा में संशोधन आगामी 31 अक्टूबर 2022 तक किया जाना है। साथ ही खरीफ 2022 हेतु उक्त निर्धारित तिथि में कृषकों का नवीन पंजीयन भी किया जाना है। इसी प्रकार खरीफ 2022-23 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन हेतु नवीन किसान पंजीयन तथा…

Read More

जशपुर जिले के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में मेहमान प्रवक्ता के पदों की भर्ती हेतु 30 सितम्बर 2022 तक आवेदन आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कार्यालय नोडल अधिकारी प्रशिक्षण अधीक्षक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पत्थलगांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार  जशपुर जिले के अंतर्गत संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में सत्र 2022-23 के लिये प्रशिक्षण कार्य सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न व्यवसायों के मेहमान प्रवक्ता के पदों पर भर्ती की जा रही है। जिसके अंतर्गत  विद्युतकार, वर्कशॉप केल्कुलेशन एण्ड साईस, इंजीनियरिंग ड्राईंग, आईओटी टेक्निशियन (स्मार्ट हेल्थ केयर) एवं कम्प्यूटर हार्डवेयर एण्ड नेटवर्क मेंटनेस के व्यवसाय शामिल है। स्वीकृत प्रशिक्षण अधिकारी के रिक्त पदों के विरुद्ध मेहमान प्रवक्ता के लिये आवेदन पत्र 30…

Read More