नाबालिग वाहन चालकों पर यातायात पुलिस ने कसा शिकंजा, 12 नाबालिग वाहन चालकों पर कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और यातायात पुलिस उप अधीक्षक शिव चरण सिंह परिहार के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा शहर के निहारिका, सीएसईबी,टीपी नगर और पुराना बस स्टैंड में पॉइंट लगाकर नाबालिग वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई । यातायात पुलिस द्वारा शहर में फर्राटा भरने वाले 12 नाबालिग दोपहिया वाहन चालकों पर  कार्यवाही कर 24 हजार रुपये समंस शुल्क वसूला गया , साथ ही नाबालिगों के पालकों को भी समझाइश दिया गया है कि  भविष्य में बिना…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए स्वर्गीय श्री अशोक सिन्हा के दशगात्र के कार्यक्रम में, परिजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज माना बस्ती निवासी स्वर्गीय श्री अशोक सिन्हा के दशगात्र के कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री सिन्हा के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री अशोक सिन्हा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर  विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन ,जिला सहकारी बैक रायपुर के अध्यक्ष,श्री पकंज शर्मा, माना बस्ती के वार्ड…

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देशों का जशपुर जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा पालन, मनोरा एवं फरसाबहार के स्वामी आत्मानंद विद्यालय के बच्चों को स्कूल आवागमन के लिए उपलब्ध कराई गई बस सुविधा

बस सुविधा दिलाने के लिए बच्चों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल एवं जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जशपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के अंतर्गत आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में किए गए घोषणाओं एवं निर्देशों का पालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल के समक्ष फरसाबहार के पमशाला एवं मनोरा के आस्ता में हुए जनचौपाल में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विद्यालय आवागमन के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निवेदन…

Read More

22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का जशपुर के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हुआ रंगारंग शुभारंभ, राज्य के 5 संभागीय खेल मुख्यालय के खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर

विधायक रामपुकार ने खेल ध्वज फहराकर राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता किया शुभारंभ बेहतर खेल का प्रदर्शन कर अपने माता पिता एवं राष्ट्र को पहचान दिलायें – विधायक रामपुकार सिंह खेल में हार-जीत लगी रहती है, खिलाडियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए – विधायक विनय भगत शुभांरभ समारोह में छात्र छात्राओ द्वारा स्वागत गीत एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी मनमोहक प्रस्तुति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर 22 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ आज जशपुर के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया गया। शुभारंभ अवसर…

Read More

भाजपा हमेशा महिला सशक्तिकरण की पक्षधर रही है और रहेगी- सांसद गोमती साय

अंकित बसंल भाजपा का कार्यकर्ता है, सांसद प्रतिनिधि नही गुंडागर्दी किसने की, अस्पताल में कौन भर्ती है इसे सब देख रहे है –  सांसद गोमती साय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/पत्थलगांव भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंकित बंसल के साथ हुए मारपीट की घटना के बाद आज एक जारी वीडियो में एक महिला सांसद गोमती साय से बेटी बचाओ, महिला सशक्तिकरण की दुहाई देकर न्याय की मांग की है। जिसके परिपेक्ष्य में हमने सांसद गोमती साय से मोबाइल से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की। सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि…

Read More

लोहे का गुप्ती को हाथ में रखकर बस स्टैंड जशपुर में आने-जाने वाले राहगीरों को डराने-धमकाने वाले आरोपी मो. जावेद अंसारी को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, 

थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 287/2022 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 19.08.2022 को मुखबीर से थाना सिटी कोतवाली जशपुर को सूचना मिली कि बस स्टैंड जशपुर में एक व्यक्ति लोहे का गुप्ती को हाथ में रखकर लहराकर आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा है, इस सूचना पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली जशपुर से पुलिस टीम गवाहों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहॉं मो. जावेद अंसारी आम लोगों को डराते-धमकाते मिला,…

Read More

कॉंग्रेस पार्टी का जशपुर जिले के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार रहा है – कृष्ण कुमार राय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिलासपुर सम्भाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कॉंग्रेस पार्टी का जशपुर जिले के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार रहा है। अविभाजित मध्यप्रदेश से लेकर आज तक कॉंग्रेस के उपेक्षित सौतेले व्यवहार के उदाहरण से जशपुर का इतिहास भरा पड़ा है। इसका ताजा उदाहरण जशपुर के पवित्र स्थल सरधापाठ में बाक्साइट उत्खनन के लिए 22 सितम्बर की जनसुनवाई का है। सरधापाठ हम जशपुर वासियों के लिए पवित्र ग्राम है। यहीं वनवासी संस्कृति के…

Read More

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में गैर शिक्षकीय पदों पर भर्ती हेतु चयन परीक्षा जिला कार्यालय जशपुर के डाटा सेन्टर कक्ष में होगा आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी, फरसाबाहर, कांसाबेल एवं पत्थलगांव हेतु गैर शिक्षकीय पद सहायक ग्रेड-2/लेखापाल एवं सहायक ग्रेड-3 का कौशल परीक्षा 22 अगस्त 2022 को समय 11.00 बजे से जिला कार्यालय के डाटा सेंटर कक्ष में आयोजित होगा।जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पहले उक्त परीक्षा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर में रखा गया था। जिसे अपरिहार्य कारणों से यह परीक्षा जिला कलेक्ट्रटकार्यालय के डाटा सेंटर कक्ष में आयोजित की…

Read More

बहु को मानसिक रूप से प्रताड़ित करनें एवं मारपीट कर आत्महत्या हेतु प्रेरित करने वाले आरोपी पति, ससुर एवं सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में,  

थाना बगीचा में आरोपीगणों के विरूद्ध अप.क्र. 10/2022 धारा 306 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आरोपी अजमेड बेक उम्र 25 साल निवासी बासेन ने दिनांक 14.06.2022 को थाना में सूचना दिया कि उसकी 25 वर्षीय पत्नी ने आत्महत्या कर ली है, रिपोर्ट पर थाना बगीचा द्वारा मर्ग पंचनामा कार्यवाही उपरांत पी.एम. कराया गया, रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यू जहर सेवन करने से होना पाया गया। जॉंच दौरान गवाहों के कथन एवं पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि…

Read More

विवाहित महिला के घर में जबरदस्ती प्रवेशकर अनैतिक संबंध बनाने एवं रकम की मांग कर छेड़छाड़ कर धमकी देने वाले 2 आरोपियों को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपीगण राजेश कुमार गुप्ता एवं महेश कुमार मिश्रा उर्फ टिंकू महाराज को पुलिस ने किया गिरफ्तार, थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 270/2022 धारा 454, 354, 354(क)(1)(i), 354(क)(1)(ii), 509, 385, 506, 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत रहने वाली महिला ने दिनांक 11.08.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह अपनी पुत्री के साथ रहती है एवं व्यवसायिक दुकान का संचालन करती है। प्रार्थिया का अपने पति से घरेलू विवाद होने पर कोर्ट में मामला चल रहा…

Read More