मुख्यमंत्री से यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, खुमरी और परंपरागत पोशाक पहनाकर मुख्यमंत्री का किया अभिवादन

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां राजधानी रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह पहुना में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 06 विधानसभा क्षेत्रों से आए यादव समाज के प्रतिनिधिमंडलों ने सौजन्य मुलाकात की। यादव (राउत) समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री श्री साय को खुमरी और परंपरागत पोशाक पहनाकर सम्मानित किया और भगवान राधा-कृष्ण का छायाचित्र भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को बड़ी संख्या में यादव समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने आत्मीयता के साथ सभी का अभिवादन स्वीकारा।

मुख्यमंत्री से मिलने मुंगेली, बिल्हा, लोरमी,  नवागढ़, पंडरिया और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से यादव समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे। इस अवसर पर यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री धनीराम यादव के साथ ओम यादव, सूरज यादव, ओंकार यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!