आर.टी.ई. प्रवेशित बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश और लेखन सामग्री उपलब्ध कराना अनिवार्य : संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश के निजी विद्यालयों में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आर.टी.ई.) अंतर्गत विद्यार्थियों को उच्च न्यायालय के पारित निर्णय के अनुक्रम में शासन द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिसके अनुसार निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ हितग्राही विद्यार्थियों को विद्यालयों के द्वारा निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश एवं लेखन सामग्री भी उपलब्ध कराना अनिवार्य है। परन्तु विभिन्न माध्यमों से यह संज्ञान में आया है कि, कुछ निजी विद्यालयों द्वारा हितग्राही विद्यार्थियों को यह सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं, जो उच्च न्यायालय एवं शासन के आदेशों…

Read More

छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने उद्यानिकी विभाग की ली समीक्षा बैठक : गौठानों में सामुदायिक बाड़ी के सुचारू क्रियान्वयन के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल रायगढ़ प्रवास के दौरान कार्यालय सहायक संचालक उद्यानिकी रायगढ़ में उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी योजना बाड़ी एवं सामुदायिक बाड़ी को सुचारू रूप से संचालन के निर्देश दिये। साथ ही समस्त आदर्श गौठान में सामुदायिक बाड़ी क्रियान्वयन करने को कहा। समीक्षा के दौरान बैठक में जिले के सभी विकासखण्ड के उद्यान अधीक्षक, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, प्रक्षेत्र सलाहकार एवं माली शामिल हुए। बैठक में उद्यानिकी विभाग के योजनाओं की एजेण्डा अनुसार समीक्षा की…

Read More

कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में की विभागीय योजनाओं की समीक्षा : हितग्राहियों को समय-सीमा में मिले योजनाओं का लाभ – श्रीमती रानू साहू

योजनाओं के क्रियान्वयन की फील्ड लेवल पर मॉनिटरिंग के अधिकारियों को दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने शासकीय योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। कलेक्टर श्रीमती साहू ने कहा कि हितग्राहियों को योजनाओं का समय-सीमा में लाभ मिले तथा उनकी समस्याओं का निराकरण हो। यह सभी विभागों का दायित्व है। इसके लिए आवश्यक है कि सभी अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की फील्ड लेवल तक मॉनिटरिंग करें और हितग्राहियों से फीडबैक लें। इससे प्रशासकीय स्तर पर योजना के…

Read More

स्कूलों में राइट-टू-एजुकेशन की हो रही है अवमानना : आज जनदर्शन में 28 आवेदन प्राप्त हुए

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर जनदर्शन मंे पहुंच रहे हैं और प्रशासनिक अमला भी उनके आवेदनों के निराकरण के लिए सतत् प्रयासरत हैं। राइट-टू-एजुकेशन में चयनित हुई छात्रा को स्कूल प्रबंधन प्रवेश नहीं दे रहा है इसे लेकर आवेदक ने आज कलेक्टर के समक्ष् जनदर्शन में आवेदन लगाया है। अपने आवेदन में उसने उल्लेखित किया है कि उसकी बेटी का चयन राइट-टू-एजुकेशन के तहत् डी.पी.एस. भिलाई में हुआ था। स्कूल प्रबंधन के द्वारा वांछित मूल्य दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जा चुका है परंतु आवेदक…

Read More

फोटोग्राफी और विडियोग्राफी टेक्नॉलाजी का उपयोग कर अधिकारी करें कार्य की समीक्षा- कलेक्टर

स्किल्ड ह्युमन रिसोर्स से सी-मार्ट का होगा संचालन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा भिलाई नगर के दौरे पर निकले थे, जहां उन्होंने आकाशगंगा सब्जी मंडी का मुआयना किया और पार्किंग व सफाई व्यवस्था को लेकर लोकल दुकानदारों से चर्चा की। मंडी में उन्हें कुछ जगह सफाई को लेकर अव्यवस्था दिखाई दी, जिस पर उन्होंने अपने साथ उपस्थित अधिकारियों को कार्य की प्रगति पर पैनी नजर रखने के लिए फोटोग्राफी और विडियोग्राफी जैसी टेक्नॉलाजी का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने अधिकारियों को कार्य के प्रोग्रेस की स्थिति…

Read More

टी.एल. के दिन सभागार में उपस्थित विभागीय अधिकारियों के साथ होगा जनदर्शन, क्रम अनुरूप रिव्यु के लिए विभागवार जारी होगा कैलेंडर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग जनदर्शन की समस्याओं का समाधान त्वरित हो सके इसके लिए अब से मंगलवार टी.एल. मीटिंग के दिन सभागार कक्ष में ही अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन किया जाएगा, कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिले की पहली टी.एल. मीटिंग में उपस्थित अधिकारियों को सूचित किया। उन्होंने अपना विचार अभिव्यत करते हुए कहा कि आम नागरिकों के लिए सामान्यतः कलेक्ट्रेट की कार्यालयीन प्रक्रिया अंतिम पायदान होती है, इसलिए यदि जनदर्शन में सभी अधिकारी उपस्थित रहेंगे तो अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय कर हम बेहतर परिणाम प्राप्त कर…

Read More

समय-सीमा की बैठक सम्पन्न : ग्रीन सरगुज़ा की परिकल्पना को साकार करने के लिए बड़े पैमाने पर करें वृक्षारोपण करें- कलेक्टर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने मंगलवार को  कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठके में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अलग-अलग शिफ्ट में विभागवार कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने ग्रीन सरगुज़ा की परिकल्पना को साकार करने के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में रोड साइड प्लान्टेशन कराएं। कलेक्टर ने कहा कि वृक्षारोपण में सहयोग के लिए गैर सरकारी संगठन, चैंबर ऑफ़ कामर्स आदि से चर्चा करें। दुकान के पास वृक्षारोपण लगाना हो तो…

Read More

‘‘दामिनी’’ बताएगी कब गिरेगी बिजली : किसानों को भी मिलेगा मौसम की पूर्वानुमान की जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर अब आकाशीय बिजली गिरने से पहले ही लोगों को अलर्ट मिल जाएगा तथा किसान भी घर बैठे मौसम की पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। दरअसल भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान पुणे द्वारा मोबाइल एप्प ‘‘दामिनी’’ लांच किया गया है जिससे आकाशीय बिजली गिरने  की अलर्ट मिलने के साथ ही किसानों को मौसम के हर पल की जानकारी मिलेगी। इस एप्प से खेतों में काम कर रहे किसानों या खुले में काम करने वाले अन्य लोगों को बिजली गिरने…

Read More

कलेक्टर ने बुजुर्ग महिला को आयुष्मान कार्ड व पेंशन आदेश प्रति देकर की जनचौपाल की शुरुआत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर नवपदस्थ कलेक्टर कुंदन कुमार ने मंगलवार को आयोजित अपने पहले जनचौपाल की शुरुआत बुजुर्ग महिला श्रीमती मुन्नी बाई को आयुष्मान कार्ड व पेंशन आदेश की प्रति देकर किया। मुन्नी बाई गुदरी बाजार में सब्जी बेचने वाली वहीं बुजुर्ग महिला है जिसे विगत दिनों गुदरी बाजार के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पेंशन व आयुष्मान कार्ड बनाकर देने की बात कही थी। आयुष्मान कार्ड व पेंशन मिलने की खुशी में  श्रीमती मुन्नी बाई ने कलेक्टर व जिला प्रशासन को धन्यवाद दी। फटाफट एक्शन का दौर शुरू- कलेक्टर…

Read More

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान : 10 हजार 352 मरीजों की जांच व उपचार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं के निर्देशानुसार मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान सह सघन टी.बी., मोतियाबिंद,  स्कैबीज  जांच एवं उपचार किया जा रहा है। जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में विकासखंड अम्बिकापुर के भफौली, उदयपुर, लुण्ड्रा के 7 विभिन्न ग्रामों में कुल 10 हजार 352 मरीजों की जांच एवं उनका उपचार किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया है कि 19 जुलाई तक मरीजों की जांच एवं उनका उपचार किया जा रहा है। सभी घरों में मच्छरदानी की उपयोगिता बताते हुए लार्वा नष्ट एवं सोर्स रिडक्शन…

Read More