मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से की भेंट-मुलाकात

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय कांकेर में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों और प्रमुखों से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लोगों से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में चर्चा करने के साथ ही उनसे शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रतिनिधि मंडलों की मांग पर सामाजिक भवनों के निर्माण सहित कई अन्य कार्यों की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री द्वारा भेंट-मुलाकात के दौरान राजस्थानी समाज को सामाजिक भवन के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की…

Read More

कांकेर के मरीन ड्राइव की खूबसूरती और निखरी, ऊपर नीचे रोड पर ड्राइव करते हुए डड़िया तालाब का नजारा होगा शानदार, ऐतिहासिक डड़िया तालाब का लोकार्पण किया मुख्यमंत्री ने

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कांकेर के मरीन ड्राइव कहे जाने वाले डड़िया तालाब की खूबसूरती और निखर गई है। ऊपर नीचे रोड के चारों ओर रायपुर के मरीन ड्राइव (तेलीबांधा तालाब) के तर्ज पर 230 मीटर का पाथवे तैयार किया गया है। पूर्व दिशा में विश्राम पथ, दक्षिण में धर्म पथ, पश्चिम में जनपथ और उत्तर दिशा में न्याय पथ तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर आज इस परिसर का लोकार्पण किया। उल्लेखनीय है कि प्रशासन द्वारा 72.67 लाख रूपयों की लागत से यहां…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिला मुख्यालय में किया सी-मार्ट का लोकार्पण

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज कांकेर जिला मुख्यालय में 49 लाख 96 हजार रुपए की लागत से नवनिर्मित सी-मार्ट का लोकार्पण किया। इसका संचालन कांकेश्वरी महिला कृषि उत्पाद कम्पनी द्वारा किया जाएगा। इसमें 10 बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स सहित एक हजार सदस्य शामिल हैं। सी-मार्ट (छत्तीसगढ़-मार्ट) के नाम से संचालित सुपर मार्केट में स्थानीय स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार 52 प्रकार की सामग्री विक्रय के लिए उपलब्ध होंगी। सी-मार्ट के लोकार्पण के अवसर पर प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, मुख्यमंत्री के सलाहकार…

Read More

हमारी सरकार जल, जंगल और जमीन को सहेज रही : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

वनवासियों को भूमि के उपभोग का अधिकार और वनांचल में फलदार वृक्ष लगा रहे हैं आदिवासी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने सामाजिक भवनों के लिए राशि मंजूर करने के साथ ही कई घोषणाएं की विशेष पिछड़ी जनजाति के 9623 शिक्षित पात्र युवाओं को योग्यता अनुसार मिलेगी शासकीय नौकरी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर के पीजी कॉलेज ग्राऊण्ड में आयोजित आदिवासी समाज के सम्मेलन में कहा कि हमारी सरकार जल, जंगल और जमीन को सहेजने का काम कर रही है। वनभूमि पर वर्षों से काबिज लोगों को…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव और कांस्य पदक विजेता राजा भारती को दी बधाई

पंचकुला हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ को मिला पहला स्वर्ण पदक वेटलिफ्टिंग में छत्तीसगढ़ को एक स्वर्ण और एक कांस्य सहित दो पदक मिले समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव एवं कांस्य पदक विजेता वेटलिफ्टर राजा भारती को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। छत्तीसगढ़ को इस गेम्स में आज एक स्वर्ण और एक कांस्य सहित दो पदक प्राप्त हुए है। हरियाणा के पंचकुला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने 164 किलोग्राम…

Read More

मुख्यमंत्री ने पत्नी और बेटे की गुहार पर दिए रिटायर्ड एनएमडीसी कर्मचारी पर कार्यवाही के निर्देश, कहा-न्याय मिलेगा बहनजी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कोदागांव भेंट मुलाकात कार्यक्रम में रिटायर्ड एनएमडीसी कर्मचारी द्वारा पत्नी से धोखे से दस्तखत करा पत्नी और बेटे को उनके हिस्से से बेदखल करने के एक मामले में तुरन्त कार्यवाही के निर्देश दिए। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सोनवती बघेल और उनके पुत्र राजू बघेल ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई। सोनवती ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पति एनएमडीसी के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उन्होंने धोखे से उनका दस्तखत लिया और शासकीय दस्तावेजों में दूसरी महिला को अपनी पत्नी दर्शाया…

Read More

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता “मैं हूं ना” : बीमारी से आवाज चली गयी , मां नहीं रही फिर भी विपरीत परिस्थितियों में झमित कुमार ने 12वीं फर्स्ट डिवीजन पास की, पर आगे पढ़ाई जारी रखने पैसा नहीं, झमित की कहानी सुन मुख्यमंत्री ने तत्काल 2 लाख रुपये देने की घोषणा की

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर झमित बोल नहीं सकते । तीन साल पहले बीमारी के चलते आवाज चली गयी । इस बीच मां का साया  भी सर से उठ गया । इन विपरीत परिस्थितियों में भी 12 वीं में वह फर्स्ट डिवीजन आया है, लेकिन अब झमित के पास आगे पढ़ाई के लिए पैसा नहीं है । कोदागांव में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जब मुख्यमंत्री को झमित की परेशानी पता चली तो वहां मौजूद सभी ने मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता देखी । मुख्यमंत्री ने कहा पैसे की वजह से पढ़ाई नहीं…

Read More

दिव्यांग रमेश के कदमों को मिलेगा सहारा, मुख्यमंत्री ने अविलम्ब ट्राईसायकिल उपलब्ध कराने दिया निर्देश

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आमजन  से सीधा संवाद कर लोगों की समस्या सुन रहे हैं और समस्याओं का त्वरित निदान भी कर रहे हैं। आज कोदागांव भेंट मुलाकात कार्यक्रम की समाप्ति पर लोगों से आवेदन लेने खुद जनता के बीच पहुंचे। इसी दौरान कोदागांव निवासी दिव्यांग रमेश साहू ने मुख्यमंत्री से अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि वह दिव्यांगता की वजह से चलने में असमर्थ है, उसे एक ट्राईसायकिल की ज़रूरत है। मुख्यमंत्री ने रमेश की बात सुनकर उसे अविलम्ब ट्राईसायकिल उपलब्ध…

Read More

मुख्यमंत्री ने नेत्रहीन देवन्तीन को हर तरह से मदद का भरोसा दिलाया

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर जिले के कोदागांव में भेंट -मुलाकात के दौरान नेत्रहीन देवन्तीन को हर तरह से मदद करने का भरोसा दिलाया। भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची कोदागांव की देवन्तीन ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसके मां-बाप का देहांत हो चुका है। उसकी आंखे बचपन से ही खराब हैं। तीन बहनों में से दो की शादी हो चुकी है। वह बिलकुल अकेली है और उसकी स्थिति बहुत खराब है। मुख्यमंत्री द्वारा नि:शक्तजन पेंशन के बारे में पूछने पर देवन्तीन ने बताया कि…

Read More

गाड़ी आथे सर, आपके फोटो भी लगे हे गाड़ी म : मुख्यमंत्री को ग्रामीण गणेश ने भोलेपन से दिया हाट बाजार क्लिनिक योजना का फीडबैक

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अपने सहज सरल अंदाज़ में ग्रामीणों से बातचीत कर योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की जानकारी ले रहे हैं। इसी क्रम में आज कांकेर विधानसभा के ग्राम कोदागांव में जब मुख्यमंत्री ने हाट बाजार क्लिनिक के सम्बंध में लोगों से पूछा तो ग्रामीण गणेश साहू ने बड़े ही भोलेपन से मुख्यमंत्री को बताया- हाट बाजार क्लिनिक के गाड़ी आथे सर, आपके फोटो भी लगे हे गाड़ी म। गणेश की बात सुनकर मुख्यमंत्री सहित सभी लोग हंस पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा…

Read More