दिव्यांग जोड़ों को वितरित किया गया प्रोत्साहन राशि चेक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा जिला पंचायत, जांजगीर-चाम्पा में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा ग्राम छपोरा-मालखरौदा निवासी दिव्यांग दंपति श्री राजेन्द्र साहू और श्रीमती वीणा साहू को 50 हजार रुपए का प्रोत्साहन राशि प्रदान किया। उक्त अवसर पर उप संचालक, समाज कल्याण, श्री टी.पी. भावे द्वारा बताया गया कि निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजनान्तर्गत निःशक्त व्यक्तियों के सामाजिक पुनर्वास एवं उन्हें जीविकोपार्जन में प्रारंभिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से 21 से 45 वर्ष के निःशक्त व्यक्ति जो आयकर दाता की श्रेणी में नहीं आते हो, विवाहित जोड़े में एक निःशक्त होने…

Read More

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, कोरोना से बचाव के तरीकों को पुनः अपनाने की जरूरत : तारन प्रकाश सिन्हा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने समय-सीमा की बैठक लेते हुए कोरोना से बचाव और सावधानियां बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में दूसरे डोज नहीं लगाने वाले लोगों की पहचान कर अभियान चलाकर दूसरे डोज के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने फ्रंटलाइन वर्कर और अधिक उम्र के लोगों को प्री-कॉशन डोज लगाने के साथ कोरोना बचाव प्रबंधन हेतु अलर्ट रहने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं…

Read More

लीडरशिप कैम्प का सप्तम दिवस : कैडेट्स को “टाइम मैनेजमेंट” एवं “स्ट्रेस मैनेजमेंट” विषयों पर दी गई जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी, लखोली रायपुर में आयोजित एनसीसी के एडवांस लीडरशिप कैंप के सातवें दिन कैंप की नियमित प्रातः कालीन दिनचर्या के बाद भिलाई छ.ग. के मोटिवेशनल स्पीकर व मैनेजमेंट गुरु अभिषेक राय ने कैडेट्स को “टाइम मैनेजमेंट” एवं “स्ट्रेस मैनेजमेंट” विषयों पर सम्बोधित किया। उन्होने कहा कि सबसे बड़ा धन समय है और जीवन की सफलता में समय प्रबन्धन सबसे कीमती है। अपनी दिनचर्या को ठीक कर हम तनावमुक्त रह सकते हैं और तभी लक्ष्य की प्राप्ति सम्भव है। व्यक्तित्व विकास पर एनसीसी अधिकारी जे.के.सिंह…

Read More

शासकीय कार्यालयों से होगा पौधा वितरण, प्रकति की सुदंरता और संरक्षण के लिए करे वृक्षारोपण – कलेक्टर

पहले सावन सोमवार 18 जुलाई को जिले में वृक्षारोपण का महा अभियान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने ज़िले में पहले सावन सोमवार 18 जुलाई को वृक्षारोपण महा अभियान की तैयारियाँ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस वृक्षारोपण महा अभियान में शामिल होने के लिए लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रकति की सुदंरता एवं संरक्षण के लिए प्रत्येक आदमी को वृक्षारोपण करना चाहिए। वृक्षारोपण के पश्चात उस पौधे की देखभाल पेड़ बनने तक स्वयं को करनी होगी। कलेक्टर डॉ भुरे के निर्देश पर…

Read More

ई.डब्लू.एस के लिए आरक्षित भूमि का 25 जुलाई तक पहचान करने के निर्देश, विभागीय कामकाज की समीक्षा के साथ कलेक्टर ने दिए ज़रूरी निर्देश

20 जुलाई तक बीच रोका-छेका अभियान, गोठानों में पशुओं का हो नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भू-अर्जन प्रकरणों के सीमाकंन में बरते सावधानी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने समय सीमा की बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में आर्थिक रूप से कमजोर (ई.डब्लू.एस) वर्ग के लोगों के लिए आरक्षित भूमि को 25 जुलाई तक पहचान करने के निर्देश दिए है। ऐसे आरक्षित भूमि का शासन के पक्ष में यथाशीघ्र पंजीयन कराना है। इसी तरह राजस्व अधिकारी ध्यान रखे कि…

Read More

प्रशासन की छापामार कार्रवाई में 12 क्विंटल से अधिक पॉलिथीन बैग जप्त, सिंगल यूज प्लॉस्टिक की चीजों का उपयोग रोकने पर प्रशासन गंभीर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी चीजों का उपयोग प्रतिबंधित करने के बाद प्रशासन ने भी इसके विरूद्ध कार्रवाईयां शुरू कर दी है। सिंगल यूज पॉलिथीन बैग की दो फैक्ट्रियों पर छापामार कार्रवाई कर प्रशासन के अधिकारियों ने 12 क्विंटल 35 किलो पॉलिथीन बैग और प्लॉस्टिक जब्त की है। इसके साथ ही दोनों फैक्ट्रियों को सील कर उनके बिजली कनेक्शन को काटने के निर्देंश भी विद्युत वितरण कंपनी के स्थानीय अधिकारियों को दिए गए है। तहसीलदार डॉ. अजंली शर्मा ने विधानसभा चौक के पास सकरी…

Read More

परसुलीडीह में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: तोड़ी अवैध तरीके से बनी सी.सी. रोड, कलेक्टर ने खसरा ब्लॉक करने दिए निर्देंश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर जिला प्रशासन के राजस्व विभाग ने आज अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार श्री अजय चंद्रवंशी और नगर निवेश विभाग के उप संचालक श्री बी.केरकेट्टा ने आज परसुलीडीह में की जा रही अवैध प्लाटिंग वाली जगह पर पहुंचकर अवैध रूप से बनायी गई सीमेंट कांक्रीट सड़क को तोड़वा दिया। इस दौरान हल्का पटवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। परसुलीडीह में खसरा नम्बर 72/1 में दर्ज लगभग दो एकड़ कृषि भूमि पर यह अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण कराया जा रहा…

Read More

देश और दुनिया को आज भगवान महावीर के विचारों और सिद्धांतों सबसे ज्यादा जरूरत : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री शामिल हुए विशुद्ध वर्षायोग कार्यक्रम में आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज से प्रदेश की सुख, समृद्धिऔर खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त किया आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज द्वारा विरचित और ताम्रपत्र पर छपे ‘सत्यार्थ बोध‘ ग्रंथ का विमोचन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आज देश और दुनिया को भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाने की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। आज देश और दुनिया में कट्टरता और हिंसा का वातावरण है। हम सहजता, सरलता, सहिष्णुता को भूल गए हैं। हम किसी…

Read More

जनचौपाल में आज 98 लोगों ने दिए आवेदन : एडीएम और जिला पंचायत सीईओ ने सुनीं लोगों की समस्याएं, आवेदनो के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा मंगलवार को आयोजित होने वाली जनचौपाल की आज की कड़ी में प्रभारी अपर कलेक्टर विजेन्द्र सिंह पाटले और जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर ने जिले वासियों की समस्याओं एवं सुझावों को विस्तार से सुना। आज जन चौपाल में 98 लोगों ने दोनों अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। अधिकारियों ने कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित जनचौपाल में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निदान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। जनचौपाल में जिले के दूर दराज के इलाकों सहित शहरी क्षेत्रों…

Read More

पहाडी कोरवा पुत्री कुमारी बुधवारी की पढाई में नही आयेगी बाधा : कलेक्टर संजीव झा के त्वरित पहल से पहाडी कोरवा की बेटी का हुआ स्कूल और आश्रम शाला में एडमिशन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर संजीव झा की त्वरित पहल से विशेष पिछडी जनजाति पहाडी कोरवा पुत्री कु. बुधवारी का एडमिशन स्कूल और आश्रम शाला में हो गया है। एडमिशन हो जाने से बुधवारी को पढाई करने के लिए दूर नही जाना पडेगा। जिससे उनकी आगे की पढाई में बाधा नही आयेगी। बुधवारी अब आसानी से आश्रम शाला में रहकर अपनी आगे की पढाई पूरी कर पायेगी। दरअसल विशेष पिछडी जनजाति पहाडी कोरवा वर्ग के ग्राम करतला निवासी श्री जीवन राम अपनी पुत्री बुधवारी का शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल करतला…

Read More