दीपावली पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्यवाही जारी
जशपुर : दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा अब तक कुल 13 फर्मों का निरीक्षण किया गया है, जिनमें इम्पीरियल सुपर मार्केट, मेन रोड, कुनकुरी, अशना फास्ट फूड सेंटर, सन्ना रोड, जशपुर, दिलबहार नास्ता सेंटर, बस स्टैंड के पास, जशपुरनगर, आदि वेदायु, नुट्रिशनल जूस सेंटर, तिवारी कॉलोनी, जशपुरनगर, शेफ आर के बेकरी, पाठक कॉलोनी, जशपुर, अश्विनी अमृततुल्य, डोंडका चौरा, जशपुर, सीजी 14 फैमिली ढाबा, डोंडका चौरा, जशपुर, न्यू स्मार्ट मार्केट, महादेवदंड, बगीचा रोड, मधुबन स्वीट्स, ग्रामीण बैंक के पास, जशपुर, उत्कल रेस्टोरेंट, पुरानी टोली, जशपुर, नीलेश स्वीट्स, बस स्टैंड, जशपुर, नीलेश डेयरी, बस स्टैंड, जशपुर एवं श्री बालाजी बीकानेर स्वीट्स, महाराजा चौक के पास, जशपुर शामिल हैं।
विभाग द्वारा कुल 8 खाद्य नमूने संकलित कर जांच हेतु भेजे गए हैं, जिनमें पेठा, सोनपापड़ी, गुड़ रसगुल्ला, चमचम, खोवा पेड़ा, बेसन लड्डू, मगज बूंदी लड्डू एवं काला गुलाबजामुन शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त विगत माह में अरुण दूध डेयरी, बनिया टोली, जशपुर से संकलित कर जांच हेतु भेजे गए दो खाद्य नमूनों पनीर और खोवा में लेड / सीसा धातु (हैवी मेटल कॉन्टेमिनेशन) की उपस्थिति पाए जाने पर दोनों नमूनों को असुरक्षित घोषित किया गया है। इस प्रकरण में विभाग द्वारा विवेचना जारी है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आगामी दीपावली और क्रिसमस उत्सव के मद्देनजर कार्यवाही सतत जारी रहेगी।
