कानून की जानकारी से जागरूक होंगे विद्यार्थी! जशपुर के महावीर दिगंबर जैन हाईस्कूल में लगा विधिक जागरूकता शिविर, न्यायाधीश ने बताए अधिकार और कर्तव्य

विधिक सेवा दिवस के अवसर पर हुआ जागरूकता शिविर का आयोजन

जशपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के तत्वाधान में आगामी 09 नवंबर 2026, दिन सोमवार को जिला एवं तालुका स्तर पर “विधिक सेवा दिवस” का आयोजन किया जाएगा।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के मार्गदर्शन में 05 नवम्बर 2026 को श्री महावीर दिगंबर जैन हाईस्कूल जशपुर में जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर में माननीय श्री जनार्दन खरे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (ए.डी.जे.) जशपुर द्वारा विद्यालय में उपस्थित होकर विद्यार्थियों को विधिक सेवा दिवस के महत्व एवं उद्देश्य के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, बाल अधिकार, बाल संरक्षण, शिक्षा का अधिकार, महिला सुरक्षा तथा राष्ट्रीय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

Related posts