बैंक में राशि जमा कराने जा रहे यात्री की जेब से ₹74,000 चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने ऑटो में बैठाकर सवारी बदलने एवं वाहन खराब होने का बहाना बनाकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्रकरण की विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर ऑटो चालक एवं उसके साथी की पहचान कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी के विरुद्ध थाना सुपेला क्षेत्र में मारपीट एवं चोरी के अन्य प्रकरण भी दर्ज होना पाया गया तथा आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
सावधान! ₹2,000–₹10,000 के लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, साइबर ठगों को बैंक खाते, ATM और सिम देने वाले 9 आरोपी पुलिस के शिकंजे में
साइबर ठगी की अवैध राशि के लेनदेन में प्रयुक्त म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपी कमीशन के लालच में बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं सिम कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराकर ठगी की राशि के अंतरण में सहयोग कर रहे थे। तकनीकी साक्ष्य, बैंक खातों के विश्लेषण एवं विवेचना के आधार पर साइबर ठगी के नेटवर्क का खुलासा करते हुए थाना पुरानी भिलाई पुलिस एवं एसीसीयू द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट…
Read Moreफीफा विश्व कप 2026 के निर्णायक मोड़ पर अर्जेंटीना बनाम इंग्लैंड की महासंग्राम भिड़ंत, क्या मैसी की अपराजित टीम फाइनल की दहलीज पार करेगी? — वरिष्ठ खेल पत्रकार जसवंत क्लॉडियस का विशेष विश्लेषण
फीफा विश्व कप 2026: पुरुष वर्ग में फुटबाल का सरताज बनने की कवायद तेज अर्जेंटीनो के अपराजित रथ को क्या रोक पायेंगे अंग्रेज ? आलेख .. जसवंत क्लॉडियस, वरिष्ठ स्वतंत्र खेल पत्रकार,टीवी कमेंटेटर,रायपुर.छग. रायपुर : खेलों की दुनिया में हार या जीत किसी की बपौती नहीं है। 11 जून 2026 से प्रारंभ फुटबाल के विश्वकप पर कौन सी टीम का कब्जा होगा,अभी भी कहा नहीं जा सकता। जिस तरह फ्रांस के सबसे फुर्तीले खिलाड़ी एम्बाबे की टीम को स्पेन ने सेमीफायनल पछाड़ा है। अब तो लियोनल मैसी वाले अर्जेंटीना की…
Read Moreछत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का राष्ट्रीय सम्मान! ‘राम-नामी’ ने जीता 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी‘ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय गौरव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रामनामी समाज की अनूठी परंपरा हमारी लोक संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की समृद्ध विरासत पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को ‘सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री’ का राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने फिल्म के…
Read Moreएक करोड़ के बीमा दावे में 19 लाख की कथित वसूली! दिवंगत आरक्षक के परिवार से ठगी के आरोप में थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार; साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई
दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित कार्रवाई रायपुर : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के खिलाफ राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत नारायणपुर में एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। सड़क दुर्घटना में दिवंगत डीएसएफ आरक्षक स्व.श्री धनेश्वर नुरेटी की पत्नी को मिले एक करोड़ रुपये के…
Read Moreसुशासन, किसान सम्मान और महिला सशक्तिकरण से नई ऊंचाइयों पर छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले— डबल इंजन सरकार ने निभाए अधिकांश मोदी गारंटी के वादे, विकास और विरासत साथ-साथ
मोदी की गारंटी, सुशासन की नीति और जनकल्याण की प्रतिबद्धता से बदल रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन, किसान कल्याण और सामाजिक समरसता से सशक्त हो रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर में झेरिया यादव समाज के सामाजिक भवन के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा ग्राम बरौदा में नवनिर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास, किसानों की समृद्धि, महिलाओं के सशक्तिकरण, पारदर्शी सुशासन और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के संकल्प के…
Read More‘हार मानने से पहले उम्मीद मत छोड़िए’ — विंबल्डन 2026 फाइनल में लिंडा नोस्कोवा की ऐतिहासिक वापसी पर वरिष्ठ खेल पत्रकार जसवंत क्लॉडियस का प्रेरक विश्लेषण
निश्चित हार को जीत में बदलना ही है आश्चर्यकर्म होना विंबल्डन : 2026, महिला वर्ग में विश्वास भरा प्रदर्शन करके नोस्कोवा बनी विजेता आलेख .. जसवंत क्लॉडियस, वरिष्ठ स्वतंत्र खेल पत्रकार, टीवी कमेंटेटर, रायपुर. रायपुर : दुनिया की सबसे चर्चित एकल, युगल, मिश्रित इवेंट वाला खेल टेनिस है। टेनिस में चार ग्रैंड स्लेम चैंपियनशिप महत्वपूर्ण है। प्रत्येक वर्ष जनवरी/फरवरी में आस्ट्रेलियाई ओपन, मई/ जून में फ्रेंच ओपन, जून/ जुलाई में विंबल्डन और सितम्बर/ अक्टूबर में अमरीकी ओपन चैंपियनशिप क्रमश: मेलबोर्न, पेरिस, लंदन और न्यूयार्क में आयोजित किए जाते हैं। इनमें…
Read Moreरक्षाबंधन पर प्रकृति को मिलेगा अनमोल उपहार, रायगढ़ में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने तैयार कीं बीज राखियां; राखी के साथ अंकुरित होगा हरियाली का संकल्प
रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश रायगढ़ में स्व-सहायता समूह की दीदियों ने तैयार कीं अनोखी बीज राखियां भाई की कलाई पर प्यार, धरती मां को उपहार की थीम पर बिहान की अभिनव पहल रायपुर : रक्षाबंधन पर केवल भाई-बहन का प्रेम ही नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश भी दिया जा सकता है। पेड़ों को राखी बांधकर उन्हें अपनी रक्षा का वचन देना और मिट्टी से बने इको-फ्रेंडली पौधे वाली राखियों का इस्तेमाल पर्यावरण को हरा-भरा रखने में मदद करता है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में…
Read Moreहथियार छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर लौटे सुकमा के युवा, 15 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण ने बदली जिंदगी; अब खेती और स्वरोजगार से लिखेंगे नई सफलता की कहानी
सफलता की कहानी : हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा के 15 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण से आत्मसमर्पित युवाओं को मिला आजीविका का नया आधार रायपुर : कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और कृषि आधारित स्वरोजगार को अपने भविष्य का आधार बनाने का संकल्प लिया है। सुकमा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा और कृषि विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय विशेष कौशल विकास प्रशिक्षण ने इन युवाओं को आत्मनिर्भरता की नई राह…
Read Moreदूरस्थ सुकमा से डॉक्टर बनने की उड़ान, निःशुल्क ‘क्षितिज’ कोचिंग ने बदली 32 विद्यार्थियों की तकदीर; 13 छात्र-छात्राएं MBBS प्रवेश की दौड़ में सबसे आगे
शिक्षा के क्षेत्र में सुकमा की नई उड़ान : ‘क्षितिज’ कोचिंग के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 में किया शानदार प्रदर्शन 13 विद्यार्थियों के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की मजबूत संभावना रायपुर : सुकमा जिले के दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर जिले का नाम रोशन किया है। इनमें से 13 विद्यार्थियों के शासकीय…
Read More