मुख्य सचिव ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यों की समीक्षा की

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विभागीय कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने राजस्व विभाग के सचिव को निराकृत प्रकरणों के संबंध में हितग्राहियों को जानकारी देने वाचन अभियान चलाने के निर्देश दिए है। बैठक में नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, नामांतरण के नियमों के सरलीकरण की प्रगति, विवादित राजस्व प्रकरण सहित अन्य कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नामांतरण के प्रकरण जो निराकृत…

Read More

मुख्य सचिव ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के विभागीय कार्यों की समीक्षा की, खेल प्रतियोगिताओं का वार्षिक कैलेण्डर तैयार करें : मुख्य सचिव

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव ने संचालक खेल एवं युवा कल्याण को निर्देश दिए कि खेलों का वार्षिक कैलेण्डर तैयार किया जाए। जिसमें ब्लाक, जिला संभाग एवं राज्य स्तर पर विभिन्न खेलों के आयोजन की विस्तृत जानकारी हो। मुख्य सचिव ने राज्य में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने कहा है। बैठक में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करने की योजना, राजीव युवा मितान…

Read More

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) बच्चों के लिए है संजीवनी, अब तक 18 हजार 288 बच्चों का हुआ उपचार

योजना के तहत जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों में 44 तरह की बीमारियों का होता है निःशुल्क जाँच एवं उपचार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर बच्चे का जन्म परिवार में खुशियां लेकर आता है । पर कभी-कभी नवजात का आगमन मां-बाप को खुशी का मौका देने के साथ ही उनके माथे पर चिंता की लकीर भी खींच देता है । जन्मजात विकृति के साथ पैदा हुए बच्चों के परिजनों को भविष्य की चिंता सताने लगती है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना)…

Read More

मोदी सरकार सरकारी स्कूलों को बंद करके शिक्षा का भी कर रही निजीकरण, छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार शासकीय आत्मानंद स्कूल खोल कर दे रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा – सुरेन्द्र वर्मा

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने केन्द्र सरकार की संस्था यूडीआईएसई (यूनिफाइड डिस्ट्रीक्ट इनफॉरमेशन सिस्टम फॉर एजूकेशन) की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि धनकुबेरों की पिट्ठू मोदी सरकार हर क्षेत्र की तरह शिक्षा का भी निजीकरण करना चाहती है और इसीलिए देश के सरकारी स्कूलों का अस्तित्व खतरे में है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार देश में सिर्फ एक साल के अंदर 521 सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं जबकि इससे 6 गुना ज्यादा 3304 निजी स्कूल खुल गए हैं। इस रिपोर्ट से स्पष्ट है कि…

Read More

रमन सिंह को बचाने धरमलाल कौशिक ले रहे अदालतों का सहारा, 36 हजार करोड़ के नान घोटाला की जांच रोकवाने के बाद अब झीरम घाटी कांड की जांच को रोकने पहुंचे हैं न्यायालय – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को बचाने के लिए अदालत का सहारा ले रहे हैं। राज्य सरकार के द्वारा जब 36 हजार करोड़ के नान घोटाला के जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया तब भी धरमलाल कौशिक न्यायालय पहुंचकर एसआईटी जांच को रोक लगाने की मांग किये थे और अब झीरम घाटी कांड की जांच के लिए राज्य सरकार के द्वारा आठ नए बिंदु तय किया गया और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ…

Read More

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का चिंतन शिविर : उदयपुर से ‘‘उदित’’ होगा देश की ‘‘उम्मीदों का सूर्य’’ – मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि देश की अपेक्षाओं के अनुरूप कांग्रेस पार्टी उदयपुर में आगामी 13, 14 और 15 मई 2022 को आत्मचिंतन, आत्ममंथन, आत्मावलोकन करेगी। आज जब देश प्रजातांत्रिक, आर्थिक और सामाजिक “संक्रमणकाल” के दौर से गुजर रहा है, तब भारत की आज़ादी के संकल्पों की कोख से जन्मी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एक बार फ़िर देश को प्रगति, समृद्धि और उन्नति के पथ पर लाने के लिए  एक ‘‘नव संकल्प’’ का दृढ़ संकल्प ले रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने…

Read More

नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर 1 नवम्बर 2004 से पुरानी पेंशन योजना बहाल, राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित

सामान्य भविष्य निधि एवं पेंशन हेतु पृथक से होगी संचालनालय, पेंशन एवं भविष्य निधि की स्थापना समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणा के अनुसार राज्य शासन द्वारा नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर 01 नवम्बर 2004 से पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी गई है। राज्य शासन द्वारा इस आशय की अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में 11 मई 2022 को प्रकाशित की गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में 9 मार्च को राज्य सरकार के वर्ष 2022-23 का बजट प्रस्तुत करते हुए राज्य…

Read More

खरीफ की तैयारियों की हुई समीक्षा : खरीफ 2022 में धान के रकबे में पांच लाख हेक्टेयर की कमी और अन्य फसलों की खेती को प्रोत्साहित करें – मुख्य सचिव

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज कृषि विभाग की योजनाओं की मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन के प्रगति की समीक्षा की। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित इस बैठक में कृषि विभाग सहित बीज निगम, मंडी बोर्ड, उद्यानिकी, पशुधन, मछलीपालन और जल ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन के कार्यों की समीक्षा की गई। विभागों द्वारा संचालित की जा रही केन्द्र और राज्य की योजनाओं के साथ ही राज्य की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति और आगामी खरीफ वर्ष 2022 की तैयारी के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य…

Read More

मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल : रामचन्द्रपुर और सनावल में आज एक-एक एमबीबीएस डॉक्टर ने पदभार ग्रहण किया

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान 5 मई को सनावल में की थी दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डॉक्टरों की पदस्थापना की घोषणा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप रामचन्द्रपुर और सनावल के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक-एक एमबीबीएस डॉक्टर ने पदभार ग्रहण  कर लिया है। मुख्यमंत्री ने 5 मई को सनावल में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता की मांग पर इन स्थानों पर एमबीबीएस डॉक्टर की पदस्थापना करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलरामपुर-रामानुजगंज…

Read More

जशपुर जिले के मनोरा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षक-पालक बैठक का हुआ आयोजन

विधायक जशपुर एवं कलेक्टर हुए शामिल, पालकों से ली शिक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधायक जशपुर विनय भगत एवं कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में आज मनोरा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षक-पालक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के. प्रसाद, जनपद सीईओ श्री अनिल तिवारी, श्री सुरज चौरसिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में विधायक एवं कलेक्टर द्वारा बच्चों एवं पालको से विद्यालय के अध्यापन कार्य एवं आवश्यक सुविधाओं के संबंध में चर्चा…

Read More