कुनकुरी : लोयोला महाविद्यालय, कुनकुरी में दो दिवसीय ‘लोयोला दिवस’ का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को केंद्र में रखते हुए विद्यार्थियों को संत इग्नासियुस लोयोला के आदर्शों पर चलने का प्रेरक संदेश दिया गया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रेरणादायी उद्बोधनों और सम्मान समारोह ने पूरे परिसर को उल्लास, ऊर्जा और आध्यात्मिक प्रेरणा से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य श्रद्धेय डॉ. फा. तेलेस्फोर लकड़ा, उप प्राचार्य श्रद्धेय फा. मार्टिन मंगल तिर्की, श्रद्धेय…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
कुलगाम के शहीद श्रमिकों के परिवारों तक पहुंचा छत्तीसगढ़ सरकार का संबल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने फोन पर बंधाया हौसला, कहा— आतंकियों के कायराना हमले का मिलेगा करारा जवाब
कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिजनों से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की बात घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली प्रवास के दौरान किया दूरभाष पर संपर्क, मुख्यमंत्री की 20-20 लाख रुपये की सहायता घोषणा पर जताया आभार कहा- आतंकियों को उनके कायराना कृत्य का मिलेगा मुंहतोड़ जवाब रायपुर : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दीपक रात्रे एवं भूपेन्द्र की निर्मम हत्या की सूचना मिलते ही उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान तत्काल दोनों दिवंगतों…
Read More441 से अधिक सरकारी सेवाएं अब एक क्लिक पर: ‘सेवा सेतु’ बना डिजिटल सुशासन का नया चेहरा, धमतरी से पूरे छत्तीसगढ़ को मिली पारदर्शी और तेज़ सेवाओं की नई दिशा
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल बना ‘सेवा सेतु’ धमतरी में 441 से अधिक ऑनलाइन सेवाओं का मिल रहा सीधा लाभ राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने हितग्राहियों को वितरित किए डिजिटल जाति प्रमाण पत्र एकीकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से आवेदन की ट्रैकिंग आसान, दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिली मुक्ति रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल सुशासन नीति से प्रदेश में आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित और पारदर्शी लाभ मिलना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में धमतरी जिले में ‘सेवा सेतु’ पोर्टल के माध्यम से 441 से…
Read Moreबाढ़ से जूझ रहे परिवारों के लिए राहत की बड़ी पहल! पालकी गांव पहुंचकर वन मंत्री केदार कश्यप ने बांटी सहायता राशि, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत और पुनर्वास तेज करने के निर्देश
बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे वन मंत्री केदार कश्यप पालकी गांव में राहत सामग्री और सहायता राशि का किया वितरण, हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा रायपुर : वन मंत्री केदार कश्यप नारायणपुर जिले के पालकी गांव पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिले और उनका हालचाल जाना। उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। प्राकृतिक आपदा के समय प्रभावित लोगों तक त्वरित राहत पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मंत्री श्री कश्यप ने प्रभावित परिवारों को राहत सहायता…
Read Moreहरियाली का महाअभियान हुआ और मजबूत! बलौदाबाजार में वन महोत्सव 2026 के मंच से राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने किया आह्वान— हर नागरिक लगाए एक पौधा, प्रकृति बचाने का लें संकल्प
‘एक पेड़ मां के नाम’ केवल संदेश नहीं, देशव्यापी महाअभियान: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा बलौदाबाजार के सकरी स्थित मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय वन महोत्सव 2026 का आयोजन विद्यार्थियों ने चित्रकला और रंगोली से दिया हरियाली का संदेश, उत्कृष्ट वनसाथी भी हुए सम्मानित रायपुर : पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के संकल्प के साथ शनिवार को बलौदाबाजार के सकरी स्थित मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय ‘वन महोत्सव 2026’ का गरिमामय आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा शामिल…
Read More“डिग्री नहीं, राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी है असली पहचान” : राज्यपाल रमेन डेका का युवाओं को प्रेरक संदेश, जिंदल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां
युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण – राज्यपाल रमेन डेका राज्यपाल ने जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दी उपाधियां रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि ज्ञान को विवेक, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ जनकल्याण के लिए उपयोग में लाना है। एक शिक्षित व्यक्ति की पहचान उसके प्रमाण-पत्रों से नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति उसके योगदान से होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने…
Read Moreजशपुर में फूड सेफ्टी पर सबसे बड़ी कार्रवाई! स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं, नकली पनीर और भ्रामक डेयरी उत्पादों पर सरकार ने लगाया तत्काल प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई
जशपुर में अमानक पनीर एवं डेयरी एनालॉग उत्पादों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार का बड़ा फैसला भ्रामक दुग्ध उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर लगाई गई रोक जशपुर : उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य शासन ने बड़ा निर्णय लिया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य की संपूर्ण भौगोलिक सीमा में अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) तथा ऐसे गैर-दुग्ध किंतु दुग्ध…
Read More“बच्चों को गाड़ी नहीं, भविष्य दें” : जशपुर पुलिस का बड़ा जनजागरण अभियान, विद्यार्थियों को यातायात, साइबर सुरक्षा और महिला-बाल संरक्षण का दिया जीवनभर काम आने वाला संदेश
जशपुर पुलिस का जागरूकता अभियान, यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा एवं महिला-बाल संरक्षण पर विद्यार्थियों को किया जागरूक डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर जिले के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में चलाया जा रहा है विशेष जागरूकता अभियान। संत जेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल जशपुर(शांति भवन)में डीएसपी ट्रैफिक कुंज राम चौहान एवं ट्रैफिक प्रभारी उप निरीक्षक खेमराज ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, साइबर अपराधों से बचाव एवं महिला-बाल सुरक्षा संबंधी कानूनी प्रावधानों की दी जानकारी। पुलिस कप्तान जशपुर डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ…
Read Moreचार दशक की समर्पित सेवाओं को मिला सम्मान! पावर कंपनी ने दो मुख्य अभियंताओं सहित 7 अधिकारी-कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई, यादगार पल बने भावुक क्षण
पावर कंपनी से मुख्य अभियंता साव एवं देवांगन सहित 7 अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ में आयोजित सेवानिवृत्ति विदाई समारोह में दो मुख्य अभियंताओं सहित सात अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एस.के. कटियार एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के मुख्यालय सेवा भवन में आयोजित समारोह में…
Read Moreअब कागज नहीं, डिजिटल होगी हर फाइल! 1 अगस्त से पावर कंपनी के 800 कार्यालयों में लागू हुई ई-ऑफिस प्रणाली, प्रशासनिक कार्यों में आएगी नई रफ्तार
पावर कंपनी के प्रदेशभर के*समस्त कार्यालयों मे 1 अगस्त से ई.ऑफिस प्रणाली लागू रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज द्वारा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिताए दक्षता एत्वरित निस्तारण एवं संपूर्ण डिजिटलीकरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ई.ऑफिस प्रणाली का प्रदेशभर के सभी क्षेत्रीय ;रीजनलद्ध एवं संभागीय डिविजनद्ध कार्यालयों में 1 अगस्त से अनिवार्य रूप से लागू कर दिया गया हैं। ई.ऑफिस प्रणाली के सफल क्रियान्वयन के लिए कंपनी द्वारा जुलाई माह में व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे माह प्रत्येक गुरुवार को दो पालियों में प्रशिक्षण…
Read More