उत्कृष्ट संरक्षित कार्य संपादित करने वाले 11 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा किया गया सम्मानित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा गाडियों के सुरक्षित एवं संरक्षित परिचालन की दिशा में बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। इसके तहत मंडल क्षेत्राधिकार के अंतर्गत विभिन्न सेक्शन में ड्यूटी के दौरान सजगता एवं सतर्कता भरे कार्य करने वाले संरक्षा कोटि के कर्मचारियों को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इसी संदर्भ में विगत दिनों रेल फ्रेक्चर, वेल्ड फ्रेक्चर, हॉट एक्सल, की पहचान करने तथा असुरक्षित परिस्थितियों में सजगता एवं सतर्कता भरे कार्य करते हुए संभावित दुर्घटनाओं को रोकने वाले मंडल के 11 कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप संरक्षा…

Read More

मोदी सरकार की छत्तीसगढ़ विरोधी नीति के कारण राज्य के उद्योगों में कोयला संकट – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश के उद्योगों में उतपन्न कोयला संकट के लिए मोदी सरकार के छत्तीसगढ़ विरोधी कोल नीति को जिम्मेदार ठहराते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा छत्तीसगढ़ के कोयला में पहला अधिकार छत्तीसगढ़ के उद्योगों का है। मोदी सरकार को तत्काल प्रदेश के उद्योगों को पूर्व की तरह ही कोयला सप्लाई करने के आदेश देना चाहिए और कोयला के उत्पन्न संकट से जूझ रहे प्रदेश के उद्योगों को निजात दिलाना चाहिए । मोदी अपने कोयला व्यवसायी मित्रो को फायदा पहुँचाने के लिए प्रदेश को…

Read More

भाजपा में यदि साहस है तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सवालों का जवाब दें, भाजपा बताये उदयपुर हत्याकांड संयोग या प्रयोग ? – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर उदयपुर में हुए नृशंस हत्याकांड पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पूछे गए सवालों को जायज ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि उदयपुर के हत्यारों का भाजपा कार्यकर्ता होने के खुलासे के बाद भाजपा  को इस मामले में देश की जवाब देना चाहिये। भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा द्वारा धर्म विशेष पर की गई गलत बयानी और उसके बाद भाजपा के ही कार्यकर्ता रियाज़ अत्तारी द्वारा एक मासूम नागरिक की हत्या केवल संयोग नहीं हो सकता। भाजपा को यह स्पष्ट करना…

Read More

राहुल गांधी की सौम्य, ईमानदार छवि से डरती है भाजपा, राहुल गांधी के बयानों कि गलत प्रस्तुति भाजपा का फासीवाद – मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार राहुल गांधी की सौम्य, स्वच्छ और ईमानदार छवि को सबसे बड़ा खतरा मानती है और इसीलिए उनकी छवि को खराब करने के लिए भरसक कोशिश करती रहती है। राहुल गांधी ने वायनाड में उनके कार्यालय पर एसएफआई द्वारा की गई हिंसा के संबंध में बयान दिया था। इस बयान को एक टीवी चैनल सहित भाजपा के कई नेताओं ने उदयपुर के मज़हबी उन्मादियों से जोड़कर बड़े ही शातिर ढंग से प्रचारित किया। इन दुष्प्रचारकों में भाजपा…

Read More

…और मुख्यमंत्री का जागा बालमन!

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाक़ात अभियान पर हैं। इस दौरान अनेक ऐसे मौक़े सामने आ रहे हैं ,जब मुख्यमंत्री श्री बघेल अलग अंदाज़ में दिखते हैं। ऐसा ही वाक्या आज गौरेला में नज़र आया। भेंट-मुलाक़ात अभियान के दौरान गौरेला पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जैसे गुरुकुल स्टेडियम स्थित हैलीपेड पर अपने चौपर से उतरे उनकी नजर स्टेडियम में स्केटिंग कर रहे बच्चों पर पड़ी। स्केटिंग के आकर्षक अंदाज़ को देखकर मुख्यमंत्री श्री बघेल का भी बालमन जाग उठा। मुख्यमंत्री बिना देर किए बच्चों के…

Read More

छत्तीसगढ़ में सुगम तथा सुरक्षित यातायात के लिए वाहन चालन कौशल को विकसित करने की अहम पहल

अब तक 5 हजार से अधिक प्रशिक्षु वाहन चालन तथा सड़क सुरक्षा संबंधी प्राप्त कर चुके प्रशिक्षण राज्य में हो रहे सड़क दुर्घटनाओं में आएगी कमी और सड़क सुरक्षा को लेकर बढ़ेगी जागरूकता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में सुगम तथा सुरक्षित यातायात के लिए नवा रायपुर में संचालित इंस्टिट्यूट ऑफ़ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च संस्थान छत्तीसगढ़ शासन की एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा विगत दिवस 9 दिसम्बर 2021 को परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम…

Read More

राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की नीतियों को फिर मिला सम्मान : स्टार्टअप्स ईकोसिस्टम के विकास के लिए छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

‘एस्पायरिंग लीडर‘ के रूप में छत्तीसगढ़ को किया गया सम्मानित केन्द्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में किया सम्मानित मुख्यमंत्री श्री बघेल और उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने उद्योग विभाग को दी बधाई नई औद्योगिक नीति 2019-24 में स्टार्टअप इकाईयों  के लिए लागू किया गया है विशेष पैकेज राज्य में कुल 748 स्टार्टअप पंजीकृत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ की नीतियों को एक बार फिर केन्द्र सरकार ने सराहा है। केन्द्रीय उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा आज स्टेट्स स्टार्टअप रैंकिंग की घोषणा…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मरवाही में आदिवासी नेता डॉ. भँवर सिंह पोर्ते की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्व. डॉ. भँवर सिंह पोर्ते के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया आदिवासियों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं डॉ. पोर्ते समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाक़ात अभियान पर निकले मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जहां भी जा रहे हैं, वहाँ क्षेत्र के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले विशिष्ट शख़्सियतों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट कर रहे हैं। इसी क्रम में आज भेंट-मुलाक़ात के लिए मरवाही पहुँचे मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्थानीय आदिवासी नेता स्व. डॉ. भँवर सिंह पोर्ते की आदमकद प्रतिमा का…

Read More

भेंट-मुलाक़ात : मुख्यमंत्री ने मरवाही में दी सौगातों की बौछार

मरवाही के रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की कक्षाएँ शासकीय महाविद्यालय तक डामरीकृत सड़क, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय दलदली नाला पर एनीकट-कम-काजवे, अण्डी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए नया सेटअप ग्राम सिवनी, खोडरी, कोडगार में नवीन पुलिस थाना की दी सौगात नवीन तहसील भवन का हुआ लोकार्पण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर संभाग में भेंट-मुलाक़ात की शुरुआत विधानसभा क्षेत्र मरवाही से की। मुख्यमंत्री ने मरवाही में माता नागेश्वरी के प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मरवाही के महाविद्यालय परिसर में…

Read More

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला : नगर निगमों को दिए गए ले-आउट के अधिकार

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल: आवास एवं पर्यावरण विभाग ने जारी की अधिसूचना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने शहरों में लोगों को ले-आउट पास कराने में आ रही दिक्कत को सुलझाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब ले-आउट पास कराने  के अधिकार नगर निगमों को दिए गए हैं। पहले ले-आउट पास कराने के लिए नगर निगम और नगर तथा ग्राम निवेश विभाग सेे अनुमोदन लेना पड़ता था। इस नये फैसले से लोगों को एक ही छत की नीचे ले-आउट अनुमोदन की सुविधा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री…

Read More