आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 108/22 धारा 509ख, 67 बी आई.टी.एक्ट पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा सीसीपीडब्ल्यूसी योजनांतर्गत भारत सरकार गृह मंत्रालय एनसीआरबी नई दिल्ली द्वारा सायबर सेल पोर्टल के माध्यम से प्रेषित सायबर टिप लाईन सीडी में विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चो से संबंधित किये जा रहे अपराधों की जांच कार्यवाही हेतु एन.सी.आर.बी. नई दिल्ली सायबर टिप लाईन रिपोर्ट के संबंध में पत्र प्राप्त होने पर आरोपी दिनेश रात्रे निवासी हसौद द्वारा अपने मोबाईल इस्ंट्राग्राम के माध्यम से चाईल्ड पोर्नग्राफी विडियों अपलोड करना पाया गया। तत्संबंध में…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
पैसे को लेकर जिस पर किया भरोसा उसने ही दिया धोखा, खाते से 28 लाख पार……फिर पुलिस ने की कार्यवाही…..जाने पूरा मामला….
विश्वास का गलत फायदा उठाकर सेवानिवृत्त शिक्षिका के सेवानिवृत्त पश्चात् मिली रकम 28 लाख रू. को निकालकर खर्च करने वाले आरोपी लारेंस लकड़ा को अमानत में ख़यानत करने पर सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार, आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस में अप.क्र. 214/2022 धारा 406 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना का विवरण इस प्रकार है कि थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत रहने वाली सेवानिवृत्त शिक्षिका ने दिनांक 06.07.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज…
Read Moreजशपुर जिले में मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही का अभियान : एक दिन मे 97 वाहन चालकों के विरूद्ध हुई चालानी कार्यवाही ; नाबालिग वाहन चालक, लापरवाह वाहन चालक, तीन सवारी एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध लगातार की जा रही वैधानिक कार्यवाही
जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र में तीन सवारी, तेज गति, शराब पीकर एवम लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालो के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई, जिले में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कुल 97 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुये कुल 29,700 रू. समन शुल्क वसूल की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दिनांक 05.07.2022 को जिला जशपुर के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र में नाकाबंदी कर तेज गति, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही गई, साथ ही अपूर्ण दस्तावेज एवं…
Read Moreप्रदेश में 27 जून से 24 जुलाई तक मनाया जा रहा है परिवार नियोजन पखवाड़ा
लोगों को नसबंदी के लिए किया जा रहा जागरूक पिछले 5 वर्षों में 2.6 लाख महिलाओं एवं 26.5 हजार पुरुषों की नसबंदी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर परिवार नियोजन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 27 जून से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा (परिवार नियोजन पखवा़डा) चलाया जा रहा है। इस दौरान ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक विशेष अभियान चलाकर पुरूष एवं महिला नसबंदी के प्रति फैली अज्ञानता और भ्रांतियों को दूर किया जा रहा है। पखवाड़े के प्रथम…
Read Moreकलेक्टर ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं : मिले 33 आवेदन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज जन जनचौपाल में जिले के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं और मांगों के जल्द निराकरण के निर्देश दिए। जनचौपाल में आज 33 लोगों ने कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्याएं एवं मांग रखी। जनचौपाल में नयापारा चकरभाठा निवासी उमा धुरी, ग्राम खोडरी निवासी केवल कुमार, अवधराम साहू, ग्राम लमेर निवासी श्रीमती उत्तरी कुमारी, पन्ना नगर निवासी श्री सुरेश कुमार साहू, करगीरोड कोटा निवासी लक्ष्मीन बाई, ग्राम मदनपुर निवासी श्री कैलाश कुमार प्रजापति,…
Read Moreसमय-सीमा की बैठक में योजनाओं में प्रगति की विस्तार से की समीक्षा : जनहित के कार्याें को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता: कलेक्टर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर जिले के नये कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज समय सीमा की बैठक में राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं सहित विकास कार्याें की प्रगति के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करें। जनहित के कार्याें को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जयश्री जैन, एडीएम श्री राम अघारी कुरूवंशी वनमंडलाधिकारी श्री कुमार निशांत सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी टीम…
Read Moreबोर में पानी निकलना सामान्य घटना ,गैस का रिसाव नहीं, पिहरीद की इस घटना पर प्रशासन की है नज़र
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा जांजगीर-चांपा जिले का पिहरीद गांव में एक खेत में बोर से निकल रहे पानी व हवा के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा घटना पर नज़र रखी जा रही है। प्रारम्भिक स्तर पर की गई जांच से स्पष्ट हुआ है कि गाँव के एक कृषक द्वारा कुछ माह पूर्व बोर कराया गया था। पानी नहीं निकलने की वजह से उन्होंने बोर को मिट्टी से पाट दिया था। बारिश का समय होने से और मिट्टी धसने से बारिश का पानी पहले ऊपर की ओर बाहर निकल रहा था…
Read Moreविधानसभा सत्र को देखते हुए कलेक्टर ने लगाया अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा का चौदहवां सत्र बुधवार, 20 जुलाई 2022 को प्रारंभ होने के फलस्वरूप कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने विधानसभा सत्र के अवसान तक जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रतिबंध लगाया है। कोई भी अधिकारी किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे एवं अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही रहेगें। कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को कोई अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। अवकाश की नितांत आवश्यकता होने पर कलेक्टर, जांजगीर-चांपा के द्वारा ही अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे।
Read Moreस्वामी आत्मानन्द विद्यालय की समस्याएं होंगी दूर, विद्यार्थियों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कलेक्टर ने स्टीमेट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा जिले के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्वामी आत्मानन्द शासकीय स्कूल मिलेगी। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने इस दिशा में पहल करते हुए आज न सिर्फ जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया, अपितु उन्होंने स्कूल भवन और शिक्षा को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों और स्कूल के प्राचार्यों सहित ठेकेदारों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय योजना के रूप में शासन की जो मंशा है, वह धरातल पर नज़र…
Read Moreशासकीय सेवक हैं, जनता के प्रति जवाबदार होना होगा : तारन प्रकाश सिन्हा
कलेक्टर ने ईमानदारी, पारदर्शिता और समय-सीमा में काम करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज जिले के अधिकारियों की पहली बैठक ली। समय सीमा की बैठक के साथ उन्होंने अधिकारियों का न सिर्फ परिचय जाना, अपितु शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने इस दौरान अधिकारियों से कहा कि हम सभी सरकार के शासकीय सेवक हैं और हमें जनता के प्रति जवाबदार होना होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल स्वयं फील्ड पर जाकर आम जनता से भेंट-मुलाकात कर रहे हैं,…
Read More