कॉलेज के खेल मैदान के पास चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार! बटनदार धारदार चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल

फूलचंद कॉलेज नवापारा के खेल मैदान के पास 01नग बटनदार धारदार बटंची चाकू के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार रायपुर : दिनांक- .07.09.2026 के जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि समीर खान नामक व्यक्ति फूलचंद कॉलेज नवापारा के खेल मैदान के पास आम जगह पर एक नग बटनदार धारदार बटंची चाकू लेकर आने जाने वाले आम लोगों को चाकू लहराकर डरा धमका रहा है अपराध करने  हथियार रखा है। मुखबिर की सूचना पर हमराह  स्टाफ व गवाहान के मुखबिर के बताएं स्थान पहुंचकर मुखबीर के बताएं व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा…

Read More

हत्या के मामले में पुलिस का बढ़ता दबाव रंग लाया! फरार 3 आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण, संयुक्त पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

हत्या के मामले में फरार 03 आरोपियों ने पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते किया आत्मसमर्पण एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना उरला, खमतराई, धरसींवा एवं सिलतरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई पुलिस की लगातार पतासाजी, दबिश एवं संभावित ठिकानों पर घेराबंदी से आरोपियों में बना दबाव रायपुर : थाना उरला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पठारीडीह में हुए हत्या के सनसनीखेज मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना उरला, खमतराई, धरसींवा एवं सिलतरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लगातार…

Read More

बिना नंबर बाइक ने खोला चोरी का राज! पचपेड़ी नाका में चेकिंग के दौरान पकड़ी गई मोटरसाइकिल, तिल्दा-नेवरा से चोरी का हुआ खुलासा

यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की मुस्तैदी यातायात थाना पचपेड़ी नाका द्वारा चेकिंग के दौरान संदिग्ध बिना नंबर मोटरसाइकिल की रोककर जाँच की गई  जांच में थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र से चोरी का हुआ खुलासा रायपुर : पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 07.09.2026 को दोपहर 12:00 बजे यातायात थाना पचपेड़ी नाका प्रभारी गोविंद यादव मय स्टाफ थाना यातायात पचपेड़ी नाका प्र.आर.1815कुलेश्वर राजपूत, आर. 194 अमित डहरिया, आर.1738 सुनील सिंह क्षत्रिय एवं आर.669 गोपाल राजपूत  के द्वारा…

Read More

नाबालिग बालिका को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप, भटगांव पुलिस ने 67 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना भटगांव पुलिस ने नाबालिक बालिका को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार। सूरजपुर : सूचक श्रवण कुमार ने थाना भटगांव में सूचना दिया कि उसके घर पर काम करने वाली 12 वर्षीय नाबालिक लड़की दिनांक 01.09.2026 को करीब 3.15 बजे इसके घर में अपने कमरे के म्यार में दुपट्टा का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर थाना भटगांव में मर्ग क्रमांक 44/2026 कायम किया गया। मर्ग जांच के दौरान घटनास्थल का वीडियोग्राफी करते हुए मृतिका के शव को सावधानीपूर्वक…

Read More

स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से टली बड़ी मुश्किल! पहाड़ी कोरवा महिला ने एक साथ तीन स्वस्थ नवजात शिशुओं को दिया जन्म

स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से पहाड़ी कोरवा महिला ने तीन स्वस्थ नवजात शिशुओं को दिया जन्म रायपुर : बलरामपुर जिले के दूरस्थ एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों में जरूरतमंद मरीजों तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। राजपुर विकासखंड की अति-जोखिम वाली गर्भवती पहाड़ी कोरवा महिला श्रीमती बसंती किसी कारणवश जिला अस्पताल अंबिकापुर से बिना उपचार कराए अपने गांव वापस लौट आई थीं। इसकी जानकारी मिलते ही विभागीय अमला तत्काल सक्रिय हुआ और महिला को त्वरित…

Read More

सिकल सेल के खिलाफ छत्तीसगढ़ का बड़ा एक्शन प्लान! 11 प्रभावित जिलों में स्क्रीनिंग, उपचार और रेफरल व्यवस्था मजबूत करने पर बनी रणनीति

सिकल सेल के खिलाफ छत्तीसगढ़ का नया एक्शन प्लान, 11 जिलों के लिए बनी रणनीति स्क्रीनिंग, उपचार, सामाजिक सुरक्षा और रेफरल व्यवस्था को मजबूत करने पर राज्य स्तरीय परामर्श में मंथन रायपुर : सिकल सेल रोग की रोकथाम और मरीजों को बेहतर एवं सतत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को रायपुर में राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित किया। सिकल सेल से सर्वाधिक प्रभावित 11 जिलों के प्रतिनिधियों सहित स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेजों, यूनिसेफ, विभिन्न विभागों, संस्थाओं और निजी चिकित्सकों ने इसमें भाग लेकर प्रदेश में…

Read More

बस्तर में अंधत्व के खिलाफ बड़ी कामयाबी! 720 मोतियाबिंद मरीजों की आंखों में लौटी रोशनी, स्कूली बच्चों की भी हो रही विशेष नेत्र जांच

रोशनी की नई किरण बस्तर में अंधत्व निवारण अभियान को मिली बड़ी गति 720 मोतियाबिंद मरीजों के जीवन में लौटा उजला सबेरा जगदलपुर : जिले के सुदूर अंचलों तक आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की कड़ी में बस्तर स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन तथा सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता निर्मल और एनएचएम जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रीना लक्ष्मी के नेतृत्व में जिले में अंधत्व निवारण कार्यक्रम को नई दिशा मिल रही है। ​चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान…

Read More

रायगढ़ के स्कूल में बाहरी युवकों की दबंगई! दीवार फांदकर कक्षा में घुसे, छात्र से मारपीट कर किया हमला; 3 नाबालिग पुलिस की गिरफ्त में

स्कूल में छात्र से मारपीट करने वाले तीन आरोपित को चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर पकड़ा, अन्य आरोपियों की धरपकड़ जारी रायगढ़ : आज दिनांक 07/09/2026 को दोपहर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चक्रधरनगर में स्कूल के लंच ब्रेक के समय 6-7 बाहरी लड़के स्कूल की दीवार को फांदकर स्कूल अंदर प्रवेश किये और कक्षा 9वी के छात्र (16 वर्ष) को कक्षा से बाहर बुलाये । इतने में दो लड़कों ने छात्र पर चाकू जैसे हथियार से हमला कर वहां से भाग निकले । छात्र के कमर से नीचे चोट…

Read More

कार्यक्रम में गुंडागर्दी और लूट का तांडव! मारपीट कर मोबाइल व ₹1,500 छीनने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

ग्राम बरेली में कार्यक्रम के दौरान मारपीट कर मोबाइल व नगदी  छिन्ने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार पुलिस चौकी गिरौदपुरी (थाना गिधौरी-टुण्डरा) की त्वरित कार्यवाही, घटना में शामिल आरोपियों को दबोचा गया पीड़ित एवं उसके साथियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट कर जेब से मोबाइल व ₹1,500/- छीने थे आरोपियों ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 296,115(2),304(2), 3(5) BNS के तहत की गई सख्त कार्यवाही ​बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा गुंडागर्दी, मारपीट व लूटपाट जैसी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त…

Read More

महिलाओं और छात्राओं को साइबर ठगी से बचाने सरगुजा पुलिस का बड़ा अभियान! स्मार्टफोन प्राइवेसी, सोशल मीडिया सुरक्षा और फिशिंग से बचाव के बताए तरीके

महिलाओ एवं छात्राओं को सरगुजा पुलिस द्वारा किया गया जागरूक, ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत दी गई सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी। स्मार्टफोन प्राइवेसी, सोशल मीडिया सुरक्षा और साइबर अपराध की स्थिति में शिकायत प्रक्रिया से कराया गया अवगत अम्बिकापुर : डिजिटल युग में ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा नागरिकों कों साइबर अपराधों से बचाने के उद्देश्य से प्रदेश भर में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा एक विशेष ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया जा रहा है।  उपरोक्त अभियान डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश…

Read More