कुनकुरी : नगर में फाल्गुन पूर्णिमा के पावन अवसर पर सनातन धर्म समिति के तत्वावधान में पारंपरिक विधि-विधान के साथ होलिका दहन सम्पन्न हुआ। शिव मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। प्रातः लगभग पांच बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन विधान के साथ होलिका दहन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर लकड़ियों और गोबर के कंडों से निर्मित होलिका में अग्नि प्रज्ज्वलित की। जैसे ही होलिका दहन हुआ, वातावरण “होली है” के जयघोष और भक्तिमय…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
जशपुर वनमंडल फायर सीजन पर अलर्ट: गांव-गांव जनजागरूकता अभियान तेज, मठुआ-तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान आगजनी पर सख्त रोक, अग्नि सुरक्षा दल हाई अलर्ट पर
जशपुर : जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत समस्त वन परिक्षेत्रों में फायर सीजन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत वन प्रबंधन समितियों के अध्यक्ष, सचिव, सदस्यगण एवं संबंधित ग्रामों के ग्रामीणों की बैठके आयोजित की जा रही हैं। बैठकों में उपस्थित जनसमुदाय को वनों में आग लगने के कारणों, दुष्परिणामों तथा उससे ढोने वाली पर्यावरणीय एवं आर्थिक क्षति के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की जा रही है। ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही हैं कि वे किसी भी परिस्थिति में जानबूझकर…
Read Moreजशपुर में कलेक्टर रोहित व्यास की सख्त चेतावनी: लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करें अधिकारी, अवैध रेत खनन में जेसीबी-हाइवा जब्ती के निर्देश, जनदर्शन की तिथियों में भी बड़ा बदलाव
साप्ताहिक समय-सीमा बैठक और जनदर्शन की तिथियों में परिवर्तन अवैध रेत खनन पर सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर जिले के समस्त विभागों में लंबित प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, मुख्यमंत्री घोषणाओं तथा पीजीएन पोर्टल पर दर्ज लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का निराकरण गंभीरता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ निर्धारित समय-सीमा में किया जाए, ताकि आम…
Read Moreजशपुर के शासकीय आदर्श विद्यालय में प्रवेश का सुनहरा अवसर: कक्षा 6वीं, 7वीं और 11वीं की रिक्त सीटों के लिए 3 अप्रैल तक आवेदन, 7 अप्रैल को होगी प्रवेश परीक्षा
जशपुर : जिला मुख्यालय जशपुर नगर के शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश की समय सारिणी जारी कर दी गयी है। विद्यालय के प्राचार्य ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि सीबीएसई बोर्ड से सम्बद्ध शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय में कक्षा 6वीं में 35, 7 वीं में 1और 11 वीं में 8 रिक्त सीटों पर छात्रों के प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। कक्षा 6वीं में 28 सीटें अनुसूचित जनजाति, 5 सीटें अनुसूचित जाति और 2 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग व सामान्य वर्ग…
Read Moreधरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में एमआईएस सहायक भर्ती पर बड़ा अपडेट : 46 आवेदनों में सिर्फ 6 पात्र, 40 अपात्र घोषित — दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 9 मार्च
जशपुर : आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत् धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत् वन अधिकार अधिनियम, 2006 के क्रियान्वयन हेतु चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में मानव संसाधन के रूप में उपखण्ड स्तर पर एमआईएस सहायक की नियुक्ति हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। जिसमें आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई थी। जिला स्तरीय चयन समिति के परीक्षण एमआईएस सहायक के 46 आवेदन प्राप्त है, जिसमें से 06 पात्र, 40 अपात्र पाया गया। सभी पात्र व अपात्र सूची दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने…
Read Moreजशपुर में 15 मार्च से विशेष पिछड़ी जनजातियों का महा-सर्वे: पहाड़ी कोरवा व बिरहोर परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का मोबाइल एप से होगा डिजिटल आकलन, 30 अप्रैल तक चलेगा अभियान — कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर तेज तैयारियां
मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा सर्वेक्षण कार्य जशपुर : जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति समूह अंतर्गत पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर जनजातियों के परिवारों का व्यापक घरेलू सर्वेक्षण किया जाएगा। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य इन समुदायों के जीवन स्तर, सामाजिक-आर्थिक स्थिति तथा मूलभूत आवश्यकताओं की वास्तविक जानकारी प्राप्त करना है, ताकि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक शीघ्र एवं प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सके। यह सर्वेक्षण कार्य 15 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल 2026 तक पूर्ण किया जाएगा। कलेक्टर श्री रोहित व्यास…
Read Moreजशपुर में प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को बड़ी राहत: नाले में डूबने से हुई मृत्यु के मामले में 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत, कलेक्टर रोहित व्यास ने दी मंजूरी
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम भिंजपुर निवासी स्व.सुशीला बाई का नाला के पानी में डूबने से 14 अगस्त 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता सहदेव राम हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर में सुशासन की बड़ी पहल: 9 से 27 मार्च तक जिला व विकासखण्ड स्तरीय शिविरों की श्रृंखला, पेंशन–राशन कार्ड से आयुष्मान तक समस्याओं का मौके पर समाधान, कलेक्टर रोहित व्यास ने की नोडल अधिकारियों की नियुक्ति
शिविर के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभागों की संतृप्तिकरण हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त पेंशन, राशन कार्ड, आवास, आयुष्मान कार्ड आदि से संबंधित समस्याओं का किया जाएगा समाधान जशपुर : कांसाबेल विकासखण्ड में शासन के विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभागों की संतृप्तिकरण हेतु कांसाबेल कलस्टर के ग्राम पंचायत कोडलिया, जुमईकेला, केनाडांड़, बांसबहार और खारपानी में सुशासन शिविर का आयोजन क्रमशः 09 मार्च, 12 मार्च, 13 मार्च, 16 मार्च, एवं 19 मार्च 2026 को किया जा रहा है। कलेक्टर रोहित व्यास ने जिला स्तरीय शिविर हेतु अतिरिक्त…
Read Moreजशपुर में वर्दी हुई शर्मसार! गांजा तस्करी रैकेट में थाना तपकरा के दो आरक्षक गिरफ्तार, 24 पैकेट बरामदगी के बाद खुलासे से मचा हड़कंप
जशपुर में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 24 पैकेट बरामद, दो आरक्षक सहित चार आरोपी गिरफ्तार जशपुर : शहर के विवेकानंद कॉलोनी में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक किराए के मकान में छापा मारा, जहां से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, रवि विश्वकर्मा नामक व्यक्ति अपने किराए के घर में अवैध रूप से गांजा छिपाकर रखे हुए था। रेड के दौरान एक पेटी में रखे 24 पैकेट…
Read More90 वर्ष की उम्र में लौटी सुनने की शक्ति: जामचुआं की चाका बाई को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से मिला श्रवण यंत्र, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से बुजुर्ग के जीवन में फिर गूंजी खुशियों की ध्वनि
90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई को मिला श्रवण यंत्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद जशपुर : 90 वर्षीय चाका बाई की चेहरे से झलकती मुस्कराहट बता रही है कि उनके जीवन में खुशियां फिर से लौट आई है। उम्र के इस दौर में शारीरिक परेशानियों का आना स्वाभाविक है और ऐसे समय में की गई सहायता बुजुर्गों के लिए बड़ी सहारा बनती है। ठीक से सुनाई नहीं देने की समस्या से जूझ रही…
Read More