जशपुर में प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को बड़ी राहत: नाले में डूबने से हुई मृत्यु के मामले में 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत, कलेक्टर रोहित व्यास ने दी मंजूरी

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम भिंजपुर निवासी स्व.सुशीला बाई का नाला के पानी में डूबने से 14 अगस्त 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता सहदेव राम हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts