समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ट्वीट के माध्यम से नवनिर्वाचित राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को बधाई देते हुए कहा है कि भारत गणराज्य के संवैधानिक संरक्षक के रूप में आपके हाथों में देश के नागरिकों के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का गौरवशाली इतिहास सुरक्षित रहेगा।
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
राज्य में शुरू होंगे एक हजार क्षेत्रीय परिवहन सुविधा केन्द्र
रायपुर शहर में खुलेंगे 40 केन्द्र, 12 स्थानों में केन्द्र शुरू लोगों को मिल रही ड्राइविंग लाइसेंस सहित विभिन्न सुविधाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां आसानी से लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्रीय परिवहन सुविधा केन्द्र शुरू किए जा रहे हैं। राज्य में एक हजार क्षेत्रीय परिवहन सुविधा केंद्र खोलने की योजना है। इस पर काम शुरू कर दिया गया है। अकेले रायपुर में 40 केंद्र खुल रहे हैं। करीब एक दर्जन जगहों पर इसकी शुरूआत भी हो…
Read More06 माह से 03 वर्ष के बच्चों को मिलने लगा आंगनबाड़ी में गरम भोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार जिले के 06 माह से 06 वर्ष तक के कुपोषित बच्चों को कुपोषण से दूर करने के लिये कार्य योजना तैयार कराई गई है। जिसके तहत 06 माह से 03 वर्ष तक के कुपोषित बच्चों को डीएमएफ मद से गरम भोजन दिये जाने के निर्देश दिये गये। जिसके परिपालन में पूरे जिले में 18 जुलाई सोमवार से उन्हें गरम भोजन आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रदाय किया जा रहा है। इस अभिनव पहल से पालकों में हर्ष व्याप्त है तथा लोग अपने…
Read Moreसंबंधित कार्यों की सूची तो रखिए श्रीमान…जी : बम्हनीडीह में बैठक लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों को दी समझाइश, कार्यों में प्रगति लाइए
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा और शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को बेहतर क्रियान्वयन के लिए लगातार दौरा कर रहे हैं। वे फील्ड पर जाकर वस्तुस्थिति देखने के विकासखण्ड स्तरीय अधिकरियों की बैठक लेकर उनके कार्यों की समीक्षा भी कर रहे हैं। इस दौरान कार्यों में प्रगति नहीं दिखने पर न सिर्फ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, अपितु समय-सीमा तय कर समझाइश देकर अगली बार की बैठक में दिए गए टास्क को पूरा करने के निर्देश भी दे रहे हैं। बैठक में विभागीय कार्यों…
Read Moreकलेक्टर ने चाम्पा, सारागांव और बम्हनीडीह में किया स्वामी आत्मानंद स्कूलों के कार्यों का निरीक्षण : जैसे अपने घर का काम कराते हैं, वैसे ही स्कूल का कराए – तारन प्रकाश सिन्हा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल चाम्पा, सारागांव और बम्हनीडीह का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि यह विद्यालय राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना ही नहीं है, यह आने वाले कल का ऐसा भविष्य भी है, जो आसपास के गरीब और जरूरतमंद बच्चों को एक नई दिशा देते हुए उनके कैरियर को संवारने के साथ राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनायेगा। आप स्कूल के प्राचार्य और शिक्षक है। समय पर आने के साथ अच्छे से…
Read Moreद्रौपदी मुर्मू को छत्तीसगढ़ भाजपा ने दी बधाई : आज भारतवासियों के लिए उत्सव का दिन- भाजपा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारत की प्रथम आदिवासी राष्ट्रपति चुने जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति चुनाव के सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित सभी वरिष्ठ भाजपा और एनडीए नेताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है। उन्होंने कहा कि देश ने इतिहास में पहली बार आदिवासी समाज की महिला को अपना संवैधानिक प्रमुख चुना है। जनजाति समाज इस बात को सदा…
Read Moreमहाप्रबंधक आलोक कुमार की अध्यक्षता में बाल तस्करी (Child trafficking) जैसे जघन्य अपराध पर प्रभावी रोक लगाए जाने के उपायों पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय में सेमीनार का किया गया आयोजन
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में आरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत पिछले 3 वर्षों में अपने परिजनो से बिछुड़े हुए 538 बच्चों को रेस्क्यू किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर/रायपुर आलोक कुमार, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अध्यक्षता में आज दिनांक 21 जुलाई, 2022 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय स्थित सभागार में बाल तस्करी (Child trafficking) जैसे जघन्य अपराध पर प्रभावी रोक लगाए जाने के उपायों पर एक सेमीनार का आयोजन किया गया । इस सेमिनार में अमिय नंदन सिन्हा, महानिरीक्षक- सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा…
Read Moreसोनिया गांधी को ईडी के बुलावे के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश प्रदर्शन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मंत्री, विधायक, हजारों कार्यकर्ता विरोध में उतरे सड़कों पर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को भेजे गये ईडी के सम्मन के विरोध में कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में ईडी दफ्तर के सामने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मंत्रीगण, कांग्रेस के पदाधिकारी, विधायक गण, 25 हजार से अधिक संख्या में आये कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल हुये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जो राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे विपक्ष भाजपा थी। अटल बिहारी बाजपेयी बीमार पड़े जिसका ईलाज हिन्दुस्तान में नहीं हो सकता था। विदेश…
Read Moreछत्तीसगढ़ में पॉयलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुआ एफजीआर पोर्टल, किसानों को फसल बीमा संबंधी शिकायतों के निदान में मिलेगी मदद
किसान शिकायत निवारण पोर्टल (एफजीआर) में ऑनलाईन दर्ज होगी शिकायतें शिकायतों के लिए कार्यालयों का चक्कर लगाने और आवेदन देने की जरूरत नहीं टोल-फ्री नम्बर 14447 पर कॉल कर दर्ज करा सकते है किसान अपनी शिकायत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मौसम आधारित फसल बीमा के संबंध में किसानों की शिकायतों की ऑनलाईन सुनवाई एवं निदान के लिए तैयार किया गया किसान शिकायत निवारण पोर्टल (एफ.जी.आर.) पॉयलट प्रोजेक्ट के रूप में आज 21 जुलाई से छत्तीसगढ़ राज्य में लांच किया गया। शिकायतों के…
Read Moreहरेली तिहार पर राज्य के गौठानों में होगी पारंपरिक कार्यक्रमों की धूम, गेड़ी दौड़, फुगड़ी ,भौंरा, रस्साकसी आदि की होंगी स्पर्धाएं
चीला, बड़ा, सोहारी, गुलगुला भजिया जैसे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से महकेंगे गोठान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर हरेली-तिहार छत्तीसगढ़ राज्य का पहला त्यौहार है, जो छत्तीसगढ़ की ग्रामीण कृषि संस्कृति, परंपरा एवं आस्था से जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य के तीज-त्यौहार, परंपरा एवं संस्कृति को आगे बढ़ाने की पहल के चलते हरेली सहित अन्य तिहार जैसे पोला-तीजा, छेर-छेरा पुन्नी आदि का आयोजन बीते तीन सालों से बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को अपनी परंपरा और संस्कृति से जोड़ना है, ताकि…
Read More