खुर्सीपार पुलिस की कार्रवाई – 12.06 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार, मादक पदार्थ, मोबाइल, नगदी एवं स्कूटी सहित कुल ₹3,97,400 की सामग्री जप्त नहर किनारे शिव मंदिर के पास ट्रांसपोर्ट रोड खुर्सीपार में अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री कर रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 12.06 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,41,300 है, बरामद कर जप्त की गई। मादक पदार्थ के अतिरिक्त 03 मोबाइल फोन, ₹16,100 नगद एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी सहित कुल ₹3,97,400 की…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! 7 पटवारी निलंबित, 229 को नोटिस जारी… आखिर कब तक ठप रहेंगे राजस्व कार्य? आम जनता की परेशानी पर प्रशासन सख्त
रायपुर जिले में पटवारियों पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 7 पटवारी निलंबित जिले के विभिन्न अनुविभागों एवं तहसीलों में 229 पटवारियों को नोटिस जारी, कार्य पर वापस लौटने के निर्देश रायपुर, तिल्दा, आरंग और अभनपुर अनुविभाग में निलंबन की कार्रवाई राजस्व कार्यों में लापरवाही और आम नागरिकों को होने वाली असुविधा को लेकर प्रशासन सख्त रायपुर : रायपुर जिले में कार्य पर वापस नहीं लौटने वाले पटवारियों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिले के विभिन्न अनुविभागों एवं तहसीलों में अब तक 7 पटवारियों…
Read Moreजिस जवान ने कभी देश की रक्षा के लिए नक्सलियों से लोहा लिया, आज उसी ने खेल के मैदान में दुनिया को दिखाया दम! तोमन कुमार के स्वर्ण और अभिजीत के कांस्य पदक पर मुख्यमंत्री साय ने बरसाया सम्मान, 51 और 31 लाख रुपए देने का ऐलान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार को 51 लाख और कांस्य पदक विजेता अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा नक्सली हमले में पैर गंवाने के बाद भी नहीं मानी हार, पूर्व सीआरपीएफ जवान तोमन कुमार ने पैरा तीरंदाजी में जीता स्वर्ण पदक बचपन से शारीरिक चुनौती का सामना कर रहे अभिजीत सखूजा ने पैरा बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा – दोनों खिलाड़ियों…
Read More21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता नहीं, कम बिक्री पर भी सत्यापित रकबे के अनुसार मिलेगी पूरी आदान सहायता; खरीफ 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने तय किए 13,839 रुपये प्रति एकड़, किसानों के खातों में होगा डीबीटी से भुगतान!
कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता राशि धान के सत्यापित रकबे के आधार पर किसानों को मिलेगी आदान सहायता, 21 क्विंटल की सीमा पर आधारित होगा भुगतान 15 क्विंटल धान बेचने पर भी एक एकड़ के मिलेंगे पूरे 13,839 रुपये जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों के कल्याण, उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने और कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा किसानों की…
Read Moreकिसानों को धान बेचने के लिए अब नहीं तय करनी होगी लंबी दूरी, राजनांदगांव में 26 नए धान उपार्जन केन्द्र शुरू; 1.35 लाख से अधिक किसानों का पंजीयन, खरीदी व्यवस्था को सुगम बनाने प्रशासन की बड़ी तैयारी!
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27: जिले में 26 नए धान उपार्जन केन्द्र स्थापित, किसानों को मिलेगी सुविधा जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या 96 से बढ़कर हुई 122 जिले के 122 उपार्जन केन्द्रों में 1 लाख 35 हजार 167 किसान पंजीकृत 26 नए धान उपार्जन केन्द्रों से 18 हजार 608 किसानों को मिलेगी सुविधा राजनांदगांव : खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 26 नए धान उपार्जन केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही…
Read Moreधान की कम बिक्री अब नहीं बनेगी किसानों की चिंता, 21 क्विंटल की निर्धारित सीमा से कम बेचने पर भी मिलेगी पूरी आदान सहायता; कृषक उन्नति योजना के नए नियम लागू, किसानों के खातों में आएंगे प्रति एकड़ 13,839 रुपये!
कम धान बेचने पर भी पूरे सत्यापित रकबे की मिलेगी आदान सहायता कृषक उन्नति योजना में प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपए मिलेंगे, खरीफ 2026 से नए दिशा-निर्देश लागू बिलासपुर : राज्य शासन ने कृषक उन्नति योजना के क्रियान्वयन के लिए नवीन दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार किसान निर्धारित अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान अथवा धान बीज बेचने पर भी पूरे सत्यापित बोए गए रकबे के आधार पर आदान सहायता प्राप्त कर सकेंगे। खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए यह राशि प्रति एकड़ 13 हजार 839…
Read Moreघर के पीछे बाड़ी में छिपाकर रखी थी महुआ शराब की बड़ी खेप, पुलिस की दबिश में खुला अवैध कारोबार का राज; 105 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन आघात के तहत लगातार दूसरे दिन कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई!
कोतरारोड़ पुलिस की अवैध शराब पर एक और बड़ी कार्रवाई, ग्राम कलमी में 105 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की लगातार कार्रवाई, 10,500 रुपये की महुआ शराब जब्त, आरोपी को भेजा गया जेल रायगढ़ : एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम कलमी में अवैध महुआ शराब की खेप पकड़ी है।…
Read Moreछत्तीसगढ़ में निर्वाचन कानूनों में बड़े बदलाव की तैयारी! स्थानीय निकाय चुनावों से जुड़े अपराधों पर सख्ती के लिए कई अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक
छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न रायपुर : मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (अपराध), अधिनियम के प्रस्तावित संशोधनों के संबंध में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में निर्वाचन अपराधों से संबंधित विभिन्न कानूनों और उनके प्रावधानों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान निम्नलिखित प्रमुख अधिनियमों और उनके अंतर्गत आने वाले प्रावधानों की समीक्षा की गई, जिनमें छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी (अपराध) अधिनियम, छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम,…
Read Moreपांच साल तक पुलिस को देते रहे चकमा, बदलते रहे ठिकाने… मुखबिर की एक सूचना ने खोला राज, हत्या के प्रयास और बलवा के तीन फरार आरोपी गिरफ्तार!
हत्या के प्रयास एवं बलवा के प्रकरण में 05 वर्षों से फरार तीन आरोपी गिरफ्तार मल्हार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोपनीय सूचना पर सिरगिट्टी क्षेत्र में घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा गया, 04 स्थाई गिरफ्तारी वारंटों की भी की गई तामिली। बिलासपुर : दिनांक 09 मार्च 2021 को ग्राम बिनेका में आरोपीगण ओमप्रकाश कुर्रे, पिता सुकुल कुर्रे, उम्र 55 वर्ष, उसका पुत्र लव कुर्रे, पिता ओमप्रकाश कुर्रे, उम्र 30 वर्ष एवं राजेश कुर्रे, पिता ओमप्रकाश कुर्रे, निवासी ग्राम बिनेका, द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी रामेश्वर कोसले,…
Read Moreड्राइवर संगठन की मांगों पर प्रशासन का बड़ा भरोसा, लेकिन प्रदर्शन को लेकर अधिकारियों ने साफ कर दी सख्त शर्त! भिलाई में हुई अहम बैठक में बनी इन बातों पर सहमति
पुलिस कंट्रोल रूम, भिलाई में ड्राइवर संगठन के पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित दुर्ग : आज दिनांक 12.11.2026 को प्रातः 11:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम, भिलाई में ड्राइवर संगठन के पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा लिया गया। बैठक के दौरान ड्राइवर संगठन के पदाधिकारियों से उनकी प्रमुख मांगों एवं समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा संगठन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया गया कि उनकी जायज मांगों एवं…
Read More