ओडिशा से 14 टन स्क्रैप लेकर रायगढ़ पहुंचा माजदा, प्लांट में खपाने से पहले पूंजीपथरा पुलिस ने दबोचा; टीन, लोहे के टुकड़े, रॉड और वाहन पार्ट्स समेत ₹3.98 लाख का कबाड़ जब्त, वाहन सहित कुल ₹11.98 लाख की संपत्ति पर कार्रवाई

“ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की अवैध कबाड़ परिवहन पर एक और बड़ी कार्रवाई 14 टन स्क्रैप से लदा माजदा वाहन पकड़ा, ₹11.98 लाख की संपत्ति जब्त टीन, लोहे के टुकड़े, रॉड एवं वाहन पार्ट्स स्क्रैप का अवैध परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार ओडिशा से स्क्रैप लाकर स्थानीय प्लांट में खपाने की थी तैयारी एसएसपी शशि मोहन सिंह— अवैध स्क्रैप के परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की पैनी नजर, संलिप्त व्यक्यिों पर होगी कड़ी कार्रवाई रायगढ़   : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध…

Read More

43 साल की पुलिस सेवा के बाद एएसआई बलराम प्रसाद शुक्ला और आरक्षक ख्रिस्तोफर बेक सेवानिवृत्त, पुलिस कार्यालय में भावुक विदाई; 1983 और 1988 में शुरू हुआ सफर सम्मान के साथ हुआ पूरा, अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्मृति चिह्न भेंट कर दी शुभकामनाएं

जिला पुलिस के सहायक उप निरीक्षक बलराम प्रसाद शुक्ला और आरक्षक ख्रिस्तोफर बेक हुए सेवानिवृत्त रायगढ़  :  जिला पुलिस रायगढ़ में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक बलराम प्रसाद शुक्ला एवं रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक ख्रिस्तोफर बेक आज अपनी दीर्घ पुलिस सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। दोनों पुलिसकर्मियों के सम्मान में पुलिस कार्यालय में सेवा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने दोनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की…

Read More

ठिकाने बदलकर छिपा था नाबालिग को ले जाने का आरोपी, चक्रधरनगर पुलिस ने हिमगीर से 17 वर्षीय बालिका को सकुशल दस्तयाब कर आरोपी मनीष सिदार उर्फ साहिल को दबोचा; दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तारी, वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी जब्त, आरोपी जेल भेजा गया

चक्रधरनगर पुलिस की तत्परता से ओडिशा से बरामद हुई नाबालिग, आरोपी युवक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार ओडिशा में लगातार ठिकाने बदल रहा था आरोपी, पुलिस की तलाश के बाद नाबालिग को किया गया दस्तयाब अपराध में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी CG 13 AA 4590 जब्त, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया रायगढ़  : अभियान संवेदना के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने लापता 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को ओडिशा के हिमगीर से दस्तयाब कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपित युवक मनीष सिदार उर्फ साहिल को गिरफ्तार किया…

Read More

खुलेआम सज रहा था जुए का फड़, “ऑपरेशन अंकुश” के तहत पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप; 8 जुआरी गिरफ्तार, मौके से ₹25,070 नगद व ताश की 52 पत्ती जब्त, जुआ एक्ट के साथ धारा 170 BNSS में भी कार्रवाई

”ऑपरेशन अंकुश” के तहत डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में जूटमिल के गढउमरिया जुआ फड पर पुलिस की दबिश गढउमरिया के आर. आर. एनर्जी कपनी के सामने जुआ फड पर 8 जुआरी पकड़े गए, ₹25,070 जप्त साइबर थाना एवं जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, सभी जुआरियों पर जुआ एक्ट और धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई रायगढ़  :  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा परप्रतिबंध लगाने “ऑपरेशन अंकुश” के के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डीएसपी शिखर मरावी के…

Read More

आपराधिक गतिविधियों पर रायपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 17 मामलों में नामजद मोनिका सचदेव को 2 माह के लिए 6 जिलों की सीमाओं से किया निष्कासित; रायपुर-दुर्ग-धमतरी समेत 6 जिलों में जिला बदर का आदेश, सुरक्षा अधिनियम के तहत हुई सख्त कार्रवाई

लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपीया मोनिका सचदेव के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही 02 माह के लिए 06 जिलों से किया गया जिला बदर रायपुर : कमिश्नरेट पुलिस रायपुर द्वारा शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से असामाजिक एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में गंभीर आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्त आरोपीया मोनिका सचदेव पति जियाउल उम्र 35 साल निवासी शंकर देवांगन का मकान काजल किराना स्टोर्स के पास रावतपुरा…

Read More

महराजबंद तालाब के पास चाकू लेकर घूम रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, पुरानी बस्ती पुलिस की सतर्कता से टली अनहोनी की आशंका; 20 वर्षीय चंदन सेन गिरफ्तार, कब्जे से लोहे का चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

अवैध चाकू लेकर घूम रहा आरोपी पुरानी बस्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी के कब्जे से 01 नग लोहे का चाकू जप्त, आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही रायपुर : दिनांक 30.09.2026 को थाना पुरानी बस्ती पुलिस की टीम द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध हथियार रखने वालों की लगातार निगरानी एवं चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कैलाशपुरी ढाल, नया रोड, महराजबंद तालाब के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में चाकू लेकर घूमते हुए मिला। पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम चंदन…

Read More

ताश के पत्तों पर चल रहा था ₹72,300 का जुए का खेल, न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने दीपक कॉलोनी में दबिश देकर 14 जुआरियों को दबोचा; 52 ताश पत्ती और नगदी जब्त, अवैधानिक जुआ गतिविधियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

दीपक कॉलोनी में जुआ फड़ पर न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस का शिकंजा ताश पत्ती पर रुपये-पैसों का दांव लगा रहे 14 जुआरी गिरफ्तार जुआरियों से ₹72,300 नगद एवं 52 ताश पत्ती जप्त थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस की कार्यवाही रायपुर : वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 29.09.2026 को थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दीपक कॉलोनी स्थित बंटी किराना स्टोर के…

Read More

गौरव पथ पर यातायात बाधित करने वाले वाहनों पर सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नो-पार्किंग में खड़ी बसों और चारपहिया वाहनों को हटवाकर बहाल कराया आवागमन; वाहन चालकों को सख्त चेतावनी, निर्धारित बस स्टैंड में ही पार्किंग के निर्देश

सरगुजा पुलिस एवं संयुक्त टीम द्वारा गौरव पथ मार्ग में अनाधिकृत एवं अव्यवस्थित रूप से खड़ी वाहनों पर की गई बड़ी कार्यवाही। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में संयुक्त टीम द्वारा गौरव पथ से बसों एवं अन्य वाहनों को हटवाया, यातायात को कराया सुगम। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं आम नागरिकों को जाम से मुक्ति दिलाने हेतु पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम का अभियान रहेगा निरंतर जारी। अम्बिकापुर : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा. पु. से.) के दिशा निर्देशन में सरगुजा पुलिस द्वारा नागरिकों…

Read More

सड़क हादसों पर अंकुश के लिए सरगुजा में प्रशासन-पुलिस की संयुक्त पहल, रिंग रोड से NH-43 और प्रतापपुर रोड तक ब्लैक स्पॉट का किया गया निरीक्षण; दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा के बाद तकनीकी सुधार, चेतावनी बोर्ड और स्पीड लिमिट जैसे सुरक्षा उपायों की बनी कार्ययोजना

सरगुजा पुलिस एवं संयुक्त टीम द्वारा रिंग रोड अम्बिकापुर, बनारस रोड, खरसिया नाका, अम्बिकापुर-बतौली मेन रोड NH-43 एवं प्रतापपुर रोड के ब्लैक स्पॉट का किया गया निरीक्षण। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन यातायात, परिवहन, एनएच एवं पीडब्ल्यूडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सड़क हादसों को कम करने एवं दुर्घटना जन्य क्षेत्रों में सुधार हेतु की गई समीक्षा। संयुक्त टीम द्वारा चिन्हांकित मार्गों में दुर्घटना के कारणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक तकनीकी सुधार एवं सुरक्षा उपायों हेतु तैयार की गई रिपोर्ट। अम्बिकापुर : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश…

Read More

गैर-आवासीय खेल अकादमियों में चयन की पहली परीक्षा, फुटबॉल-तीरंदाजी-हॉकी-एथलेटिक्स के 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन; दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण पूरा, 1 अक्टूबर को खेल कौशल की होगी अग्निपरीक्षा

गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण, 1 अक्टूबर को होगा खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण रायपुर : खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर जिले में संचालित गैर-आवासीय फुटबॉल, तीरंदाजी, हॉकी एवं एथलेटिक्स अकादमी में खिलाड़ियों के प्रवेश (नवीनीकरण एवं नवीन प्रवेश) के लिए आयोजित दो दिवसीय चयन ट्रायल के पहले दिन आज खिलाड़ियों के पंजीयन के साथ दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और चिकित्सीय परीक्षण किया गया। चयन ट्रायल के दूसरे दिन कल 1…

Read More