महराजबंद तालाब के पास चाकू लेकर घूम रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, पुरानी बस्ती पुलिस की सतर्कता से टली अनहोनी की आशंका; 20 वर्षीय चंदन सेन गिरफ्तार, कब्जे से लोहे का चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

अवैध चाकू लेकर घूम रहा आरोपी पुरानी बस्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा

आरोपी के कब्जे से 01 नग लोहे का चाकू जप्त, आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही

रायपुर : दिनांक 30.09.2026 को थाना पुरानी बस्ती पुलिस की टीम द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध हथियार रखने वालों की लगातार निगरानी एवं चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कैलाशपुरी ढाल, नया रोड, महराजबंद तालाब के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में चाकू लेकर घूमते हुए मिला।

पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम चंदन सेन बताया। उसके कब्जे में चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, किंतु वह किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

जिस  पर आरोपी चंदन सेन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग लोहे का चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 511/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी – चंदन सेन पिता सीताराम सेन उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम नंदनी खुदनी गोठान के पास थाना अहिरवारा जिला दुर्ग।

Related posts