जशपुर : दिव्यांगजनों को विशिष्ट पहचान-पत्र जारी करने हेतु जनपद पंचायत मुख्यालयों में शिविर का हो रहा आयोजन,

जनपद पंचायत मुख्यालयों में प्रत्येक शनिवार को शिविरों का किया जा रहा आयोजन 07 जनवरी को फरसाबहार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर आयोजित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा  जिले के दिव्यांगजनों को विशिष्ट पहचान-पत्र (यूडीआईडी) जारी करने हेतु  सभी जनपद पंचायत मुख्यालयों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार  जिले में लगभग 13 हजार 199 दिव्यांगजनों के विशिष्ट पहचान पत्र जारी किया जाना शेष है। इस हेतु शेष दिव्यांगजनों…

Read More

जिला चिकित्सालय जशपुर में थैलेसीमिया व सिकल सेल मरीजों हेतु विशेष शिविर का आयोजन 05 जनवरी को, रक्त रोग एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर निलेश जैन देगें अपनी सेवाएं

थैलेसीमिया, सिकल सेल, एनीमिया और रक्त से संबंधित बिमारियों वाले मरीज शिविर का ले सकेगें लाभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के विशेष प्रयास से जिला चिकित्सालय में थैलेसीमिया व सिकल सेल मरीजों के उपचार हेतु 05 जनवरी 2023 को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बाल्को मेडिकल सेंटर नया रायपुर के रक्त रोग एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर निलेश जैन उक्त तिथि को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक अपनी सेवाएं देगें। शिविर में रक्त से संबंधित बीमारियों की…

Read More

जशपुर : टसर कीटपालन से ग्रामीण स्वाभिमान से स्वावलंबन की राह पर हो रहे अग्रसर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : ग्रामोद्योग संचालनालय रेशम प्रभाग द्वारा दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों व वनांचलों में निवास करने वाले ग्रामीणों की आर्थिक विकास हेतु अनेक विभागीय योजनाओं  के माध्यम से उन्हें आजीविका के साधन उपलब्ध करा रही है। जिले के विकासखण्ड बगीचा के अंतर्गत रेशम परियोजना केन्द्र ताम्बाकछार में ग्रामीण कोसाफल उत्पादन कर स्वाभिमान से स्वावलंबन की राह पर बढ़ रहे है। कोसाफल के अच्छे उत्पादन से यहाँ के  ग्रामीणों को आर्थिक लाभ मिल रहा है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। ताम्बाकछार ग्राम के 20 हितग्राहियों…

Read More

जशपुर : बगीचा एसडीएम ग्राम लोटा के पीडीएस दुकान, प्राथमिक शाला व आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन में बगीचा एसडीएम श्री आर पी चौहान ने आज ग्राम लोटा के शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान, प्राथमिक शाला, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उचित मूल्य के राशन दुकान का निरीक्षण करते हूए श्री चौहान ने खाद्यान्न भण्डारण व गुणवत्ता की जांच की। साथ ही राशन सामग्रियों के वितरण की भी जानकारी ली। एसडीएम ने प्रत्येक हितग्राहियों को पात्रतानुसार सामग्री का वितरण प्राथमिकता से करने के लिए कहा। इसी प्रकार प्राथमिक शाला लोटा का…

Read More

हत्यारे पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब बनी हत्या की वजह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर दिनांक 01.01.2023 को ग्राम सरस्वतीपुर निवासी सर्जुन सिंह ने थाना विश्रामपुर में सूचना दिया कि दिनांक 31 दिसम्बर के शाम को गांव का ठाकुर उर्फ देवनाथ इसके घर पर आकर बताया कि इसके पिता फेंकू सिंह के घर के आंगन में इसका बड़ा भाई अर्जून सिंह के द्वारा पिता फेंकू सिंह से मारपीट किया है जिस कारण वे बेहोश आंगन में पड़ा है। दोस्त व परिजन के साथ जाकर देखे तो फेंकू सिंह पीठ के बल चित्त हालत में पड़ा था जिसे यह छुकर देखा तो…

Read More

आग बुझाने में मदद करने वाले ग्रामीणों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुष्प गुच्छ से किया गया सम्मानित

ग्राम नवगवा के 20 ग्रामीणों को किया गया सम्मानित, ग्राम नवगवा निवासी प्रीतम के घर मे अज्ञात कारणों से आग लग गई थी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम नवगवा निवासी प्रीतम के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। जिसकी सूचना मिलने पर बलौदा पुलिस तत्काल मौके पर पहुचें और आग लगने के संबंध में फायर बिग्रेड को सूचना देकर बुलाया गया किंतु प्रीतम का घर बीच बस्ती एवं सकरी गली में होने के कारण फायर बिग्रेड मौके पर नहीं पहुंचा। यदि आग फैल…

Read More

छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला संबंधी अपराधों में की जा रही लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी

आरोपी प्रीतम कश्यप निवासी पचेड़ा को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 05/23 धारा 354 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना जांजगीर क्षेत्र में रहने वाली पीडिता ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम पचेड़ा निवासी प्रीतम कश्यप पीड़िता की हाथ बाह पकड़कर जबरदस्ती छेड़खानी किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 05/23 धारा 354 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गम्भीरता को ध्यान में रखते…

Read More

सेवा निवृत्त पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया सम्मानित, 2 सहायक उप निरीक्षक एवं 1 राज्य परिवहन कर्मचारी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुये

पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा रक्षित केन्द्र में पदस्थ सउनि देव सिंह पैकरा, थाना बाराद्वार में पदस्थ सउनि केशव जायसवाल एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष में कार्यरत प्रतिनियुक्ति कर्मचारी कलीराम शुक्ला सेवानिवृत्त हुये। सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ के भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा विभाग में किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए आने वाले समय में उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल…

Read More

जबरदस्ती उठा ले जाकर पैसे लेने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की पता तलाश जारी

आरोपी जगऊ राम साहू एवं शिवशंकर साहू को दिनांक 02.01.23 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया आरोपियों के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 04/23 धारा 279,337,364ए, 385,34 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थी अनुराग भट्ट उम्र 29 वर्ष निवासी सोनुमुढ़ा जिला रायगढ़ द्वारा थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.01.23 को सपरिवार रायगढ़ से बिलासपुर जा रहे थे। इनकी भांजी को उल्टी लगने पर पीथमपुर पुल के पास अपने कार को किनारे में खड़ी कर रूके हुये थे प्रार्थी की भांजी उल्टी लगने पर मुँह हाथ…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माँ कौशल्या मंदिर में सुविधाएं बढ़ाने दिए निर्देश, चंदखुरी में भक्तों की सुविधाएं और सौंदर्यीकरण का किया जाएगा विस्तार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में भक्तों की सुविधाओं को बढ़ाने हेतु मुख्य सचिव को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि नव वर्ष में माता कौशल्या मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों का आना सुखद एवं उत्साहवर्धक है। मुख्यमंत्री ने कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी में विशेष टीम भेजकर श्रद्धालुओं से वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। श्री बघेल ने श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए मंदिर के बाहर सड़क चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाइट, वाहन पार्किंग की सुविधा…

Read More