नये वर्ष को ध्यान में रखते हुये किये गये सुरक्षा के व्यापक इंतजाम : शराब पीकर, तीन सवारी, तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने, बिना नम्बर प्लेट वाहन चलाने वालों पर की जायेगी सख्त कार्यवाही

नाबालिक बालक/बालिका के वाहन चलाने पर वाहन को जप्त किया जायेगा डयूटी में 05 राजपत्रित अधिकारी, 06 निरीक्षक 08 उप निरीक्षक 25 सहायक उप निरीक्षक 28 प्रधान आरक्षक एवं 125 आरक्षकों की ड्यूटी लगाई गई ड्यूटी के दौरान 34 फिक्स पॉइंट एवं 13 पेट्रोलिंग पार्टी लगाई गई है होटल, ढाबा एवं लाज संचालकों को नव वर्ष के दौरान शराब खोरी नहीं कराने एवं हुड़दंग रोकने के संबंध में दी गई समझाइश सभी राजपत्रित अधिकारियों को सतत पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिये गये समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा वर्ष 2022 की समाप्ति…

Read More

पारसमणी पत्थर के लालच मे बैगा को मौत के घाट उतारने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, घटना में सम्मिलित 10 आरोपियों को पूर्व में भेजा जा चुका है न्यायिक अभिरक्षा में

आरोपी विषम डहरिया को हरदी बाजार से किया गया गिरफ्तार, आरोपी घटना दिनांक से फरार था आरोपियों के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 459/22 धारा 458, 302, 395,342,201,120बी, 34 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 9/7/202 को प्रार्थियां रामवती यादव निवासी मुनंुद ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 8/7/22 को इसका पति बैगा का काम करने के लिए किसी के बुलाने पर गए थे उसके बाद से घर नहीं आने एवं रात करीबन 12 बजे अज्ञात लोगों के द्वारा घर का दरवाजा खटखटाने पर दरवाजा…

Read More

महिला परिवार परामर्श केंद्र ने लौटाई 271 परिवारों की खुशियां, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा है विशेष काउंसलिंग अभियान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पति पत्नी के मध्य मामूली विवाद, गलतफहमी एवं मनमुटाव के कारण बिखर रहे परिवारों को जोड़ने में कोरबा पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।  वर्ष 2022 में महिला परिवार परामर्श केंद्र के प्रयास एवम पहल से कुल 291 परिवार पुनः पुनर्स्थापित होकर सुखी एवं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं । वर्ष 2022 में आपसी पारिवारिक कलह से अलग हो चुके 561 पीड़ित परिवारों ने परिवार परामर्श केंद्र कोरबा में  आवेदन प्रस्तुत कर बिखर चुके परिवारों को पुनः जोड़ने का आग्रह करते हुए आवेदन प्रस्तुत…

Read More

पुलिस अधीक्षक कोरबा नें पदोन्नति प्राप्त उपनिरीक्षक को लगाया स्टार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कोरबा पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा जिला पुलिस कोरबा में पदस्थ 2013 बैच के उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह व उप निरीक्षक राजेश चंद्रवंशी को स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर पदोन्न्ति प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा पदोन्नति पाए उपनिरीक्षक को स्टार लगाकर निरीक्षक होने पर बधाई दी। गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी की गई पदोन्नति सूची में जिले में कुल 02 उपनिरीक्षक को निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति दी गई। नये साल के आगमन के दो दिन पूर्व ही दोनो…

Read More

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने पर आईजी सरगुजा करेंगे थाना भटगांव व चौकी बसदेई पुलिस टीम को पुरस्कृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर जिले के थाना भटगांव व चौकी बसदेई पुलिस टीम के द्वारा 2 अंधे कत्ल की गुत्थी को तत्परता के साथ सुलझाने पर पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के अनुशंसा पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा इन पुलिस टीमों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। बता दें, 18 दिसम्बर 2022 को थाना भटगांव निवासी एक महिला ने अपने 14 वर्षीय बालक की गुम होने की सूचना देने पर गुमशुदगी तथा अपहरण का मामला पंजीबद्ध किया गया।…

Read More

हत्या के मामले में मृतक का पिता, पुत्र व बहन गिरफ्तार, थाना प्रतापपुर पुलिस की कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर ग्राम केवरा निवासी नंदलाल चौधरी ने थाना प्रतापपुर में सूचना दिया कि उसका लड़का संतोष चौधरी 28 दिसम्बर को दिन में लड़ाई झगड़ा करके घर के धान को बिक्री करने को बोल रहा था मना करने पर जबरन 2 बोरी धान को बिक्री कर दिया और रात्रि में घर वापस आया और घर के सभी सदस्यों से धान का पैसा नहीं देते हो कहकर लड़ाई झगडा करने लगा जिसके बाद घर के सभी सदस्य घर से बाहर चले गए कुछ देर बाद संतोष घर से फिर…

Read More

सूरजपुर जिले के सभी पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाई गई पुलिस जवानों की ड्यूटी, पुलिस अधीक्षक सूरजपुर की अपील- जिलेवासी हर्षोउल्लास व सुरक्षा के साथ मनाए नववर्ष

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के द्वारा जिले के सभी पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा प्रबंध के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारी व जवानों की ड्यूटी लगाई है और सर्व पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना-चौकी प्रभारियों को लगातार इन स्थानों पर पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए है। इसी तारतम्य में शनिवार को पुलिस अधीक्षक के द्वारा पिकनिक स्थल कुमेली व केनापारा का औचक निरीक्षण कर लगाए गए सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जवानों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने एवं लोगों को असुरक्षित…

Read More

चौकी बसदेई पुलिस ने पिकअप में लोड़ संदिग्ध 70 बोरी धान किया जप्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर चौकी बसदेई पुलिस को मुखबीर ने सूचना दिया कि एक पिकअप वाहन में संदिग्ध धान लोड़ कर डुमरिया से ओड़गी तरफ खपाने जा रहा है। मामले की सूचना से पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू को अवगत कराने पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी सूरजपुर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में चौकी बसदेई पुलिस ने ग्राम बांसापारा में पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 15 एसी 1294.को रोकवाया, पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें 70 बोरी धान लोड़ होना पाया। वाहन…

Read More

तंबाकू नियंत्रण एवं निषेध अधिनियम को प्रभावी तरीके से लागू करने की कवायद, स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने को समस्त पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर तंबाकू-धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक है। इसके उपयोग से कई बीमारियों के होने की संभावना रहती है। इसलिए इससे बचाव एवं जागरूकता के लिए राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत राज्यभर में लगातार प्रयास किए जा रहे है। साथ ही तंबाकू उत्पाद निषेध अधिनियम कोटपा के अनुपालन पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर तंबाकू नियंत्रण एवं निषेध अधिनियम को प्रभावी तरीके से लागू करने का कार्य करेगा। इस संबंध में पुलिस…

Read More

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,2 हाइवा सहित कुल 12 वाहन ज़ब्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार राज्य शासन के निर्देश पर जिले में अवैध रेत परिवहन के मामलों में तेज़ी से कार्रवाई की जा रही है। अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। जिसमें 2 हाइवा सहित कुल 12  वाहन ज़ब्त किया गया हैं। जिला खनिज अधिकारी के के बंजारे ने बताया कि विगत दिनों खनिज विभाग द्वारा दतरेंगी, सिरियाडीह,पैरागुड़ा एवं मलपुरी एवंके साथ आसपास के रेत खदान की सघन जाँच किया गया।  जिसमे  रेत के अवैध  परिवहन करते 6 ट्रेक्टर, 1 हाइवा एवं 4 टेक्टर…

Read More