साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित : किसानों के पंजीयन का कार्य प्राथमिकता से करें – कलेक्टर राजनांदगांव

धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के लिए प्रारंभिक तैयारी करने के दिए निर्देश अतिवृष्टि होने के कारण फसल क्षति होने पर किसानों को मुआवजा राशि का वितरण शीघ्र कराने के दिए निर्देश रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से स्थानीय स्तर पर लघु उद्योग एवं कुटीर उद्योग को मिलेगा बढ़ावा सेवा पंडाल में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि नये किसानों का पंजीयन 21 अक्टूबर तक होगा। अधिकारी किसानों के पंजीयन का कार्य प्राथमिकता से करें। उन्होंने कहा कि…

Read More

सहारा इंडिया कंपनी के 1 हजार 366 निवेशकों को अब तक 93 लाख 50 हजार रूपए का किया गया भुगतान : चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई करते हुए निवेशकों को उनकी राशि की जा रही वापस

कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को सत्यापन संबंधी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराये जाने के दिए सख्त निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव शासन की मंशा के अनुरूप चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई करते हुए निवेशकों को उनकी राशि वापस लौटाई जा रही है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के दिशा-निर्देशन में लगातार सहारा इंडिया कंपनी के निवेशकों को उनकी निवेश की राशि वापस की जा रही है। सहारा इंडिया कंपनी से निवेश की राशि मिलने से नागरिकों में जिला प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। सहारा इंडिया कंपनी के कुल 6 हजार…

Read More

कलेक्टर ने शत्-प्रतिशत और त्रुटिरहित गिरदावरी कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश, एक नवंबर से होगी धान खरीदी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने खरीफ वर्ष 2022 के लिए जिले के सभी राजस्व अमले को त्रुटिरहित और शुद्धता के साथ गिरदावरी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं तथा एक नवंबर से धान उपार्जन समितियों के माध्यम से होने वाले धान खरीदी कार्य के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी…

Read More

क्वांटिफायबल डॉटा आयोग के सर्वेक्षण में भाग लेने कलेक्टर ने की अपील की

अन्य पिछड़ा वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस के लोगों से की अपील 17 अक्टूबर तक आयोग के पोर्टल में होगा पंजीयन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्लूएस) वर्ग के सभी लोगों से अपील की है कि वे इन वर्गों की गणना के लिए प्रदेश में क्वांटिफायबल डॉटा आयोग द्वारा किए जा रहे सर्वेक्षण में अवश्य भाग लें। आयोग द्वारा वेब पोर्टल सीजीक्यूडीसी डॉट इन (cgqdc.in) के माध्यम से यह सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वेक्षण के लिए…

Read More

चौपाल लगाकर कलेक्टर ग्रामीणों को रोजगार से जुड़ने कर रहे प्रेरित, पइसा कमाए बर मेहनत लगथे, ओइ हर आगू बढ़थे : तारन प्रकाश सिन्हा

गौठानों में प्रोसेसिंग यूनिट लगाकर ग्रामीणों को रोजगार देने की पहल होने जा रही है शुरू समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा आप मन मेहनत के मोल ल समझव, पइसा कमाए बर मेहनत करे बर पड़थे, ओई हर आगू बढ़थे। फोकट म कुछू नई मिलय, बने बुता ल करिहव त, खूब पइसा कमा के अपन पइर म खड़े हो पइहा। हमर काम हे, सरकार के योजना ल बताना अउ आप मन ल समझा के आगू बढ़ाना। आज गांव-गांव म गौठान बन गे, खाली जमीन मन गाय-गरवा के लिए सुरछित हो गे। अब…

Read More

शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ‘‘सुरक्षित चले, स्कूल हम ’’ का प्रथम प्रदर्शन लाईव टेलिकास्ट के साथ किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अटल नगर नवा रायपुर में चल रहे रोड़ सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज क्रिकेट लीग में भारत एव आस्ट्रेलिया के मध्य खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच के पूर्व अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा), यातायात पुलिस एवं बंकिम इण्डिया द्वारा सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात पर आधारित छत्तीसगढ़ के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समूह गीत ‘‘सुरक्षित चले, स्कूल हम ’’ का प्रथम प्रदर्शन किया गया तथा इसका लाईव टेलिकास्ट भी किया गया।  इस प्रदर्शन को स्टेडियम में उपस्थित हजारों…

Read More

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन 6 अक्टूबर से : कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आयोजन समिति की बैठक संपन्न

जिला स्तर पर खेलों के आयोजन, खेल मैदान चिन्हीकरण, खिलाड़ियों के ठहरने आदि सभी व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक में की गई चर्चा दलीय एवं एकल श्रेणी में 14 तरह के पारम्परिक खेल प्रतियोगिता में है शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। कलेक्टर…

Read More

कलेक्टर डॉ. भुरे की अध्यक्षता में नियमितिकरण प्राधिकार समिति की बैठक : रायपुर शहवासियों को एक और सौगात: 89 अनाधिकृत निर्माण हुए नियमित

मुख्यमंत्री के निर्देंश पर नियमों के सरल होने के बाद पहली बार आसान हुआ नियमितिकरण 91 प्रकरणों पर हुआ विचार, केवल दो प्रकरण रिजेक्ट समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर घरों और प्लाटों पर अनाधिकृत तरीके से बनाएं गये भाग के नियमितिकरण की सुविधा लोगों को अब आसानी से मिलने लगी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नियमों के सरल होने के बाद आज रायपुर शहर के 89 ऐसे अनाधिकृत निर्माण कार्य नियमित हुए है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे की अध्यक्षता में आज नियमितिकरण प्राधिकार समिति की पहली बैठक में…

Read More

वायु प्रदूषण के बढ़ते खतरे और इसके मानव स्वास्थ्य पर दुष्प्रभावों पर हुई चर्चा : जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन राजधानी रायपुर में किया गया। इसका आयोजन स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा किया गया था। 28-29 सितम्बर 2022 को एक निजी होटल में आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यशाला में वायु प्रदूषण के बढ़ते खतरों और इसके कारण मानव स्वास्थ्य में होने वाले दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई। कार्यशाला में इनसे बचने के उपायों की भी जानकारी दी गई। कार्यशाला के पहले दिन 28 सितम्बर को…

Read More

जशपुर कलेक्टर की उपस्थिति में एनीमिया मुक्त्त जशपुर अभियान के अन्तर्गत रतिया में रात्रि चौपाल हुआ आयोजन, कलेक्टर ने एनीमिया मुक्त बनाने हेतु ग्रामवासियों को अपने भोजन में पौष्टिक आहार का सेवन करने की दिलाई शपथ

लोगों में जागरुकता लाना एवं उनका व्यवहार परिवर्तन करना ही इस अभियान मुख्य उद्देश्य – कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर निमिया मुक्त जशपुर अभियान के तहत कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में विगत दिवस जशपुर जनपद के ग्राम रतिया में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेंद्र यादव, जिला सलाहकार यूनिसेफ, जय हो वॉलिंटियर, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व युवतियां उपस्थित थे। रात्रि चौपाल में 168 महिलाओं और युवतियों का एनीमिया…

Read More