समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित टूरिज्म कान्क्लेव के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और IRCTC के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। छत्तीसगढ़ के पर्यटन को तेजी से बढ़ाने के लिये मुख्यमंत्री की उपस्थिति में यह एमओयू साइन किया गया है । एमओयू के अंतर्गत IRCTC अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थानों का प्रचार- प्रसार करेगा जिससे भारत के सभी राज्यों के पर्यटक छत्तीसगढ़ की तरफ आकर्षित होंगे।
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
कथक भाव पर आधारित राज्य गीत के वीडियो को मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की विशेषता बताने वाले काफी टेबल बुक का भी विमोचन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित टूरिज्म कान्क्लेव के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने टूरिज्म कॉन्क्लेव में टूरिज्म बोर्ड की जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती अनुराधा दुबे द्वारा तैयार किए गए कथक भाव पर आधारित राज्य गीत के वीडियो का लोकार्पण किया ।इस वीडियो में छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को दर्शाया गया है। पहली बार लोक संगीत पर आधारित राज्यगीत को शास्त्रीय कथक नृत्य के भाव के साथ फिल्माया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए…
Read Moreछत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल का स्मृति चिन्ह बने चेंदरू द टाइगर ब्वाय और टेंबू टाइगर, बच्चों को पर्यटन से जोड़ने टाकिंग कामिक्स का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित टूरिज्म कान्क्लेव 2022 में शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के मोगली कहे जाने वाले टाइगर ब्वाय चेंदरू की मूर्ति का अनावरण किया। इस मूर्ति में चेंदरू के साथ उसका टाइगर मित्र टेंबू भी है। इस प्रतिमा के अनावरण के साथ ही पर्यटन मंडल ने चेंदरू और टेंबू टाइगर को स्मृति चिन्ह के रूप में मुख्यमंत्री को भेंट दिया। पर्यटन मंडल पूरे देश में छत्तीसगढ़ के पर्यटन को बढ़ाने के लिए इस…
Read Moreछत्तीसगढ़ की संस्कृति, यहां के उन्मुक्त जीवन और ऐतिहासिक महत्व को दुनिया को बताने की आवश्यकताः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को विश्व मानचित्र पर लाने के लिए सरकार लगातार कर रही है प्रयासः मुख्यमंत्री विश्व पर्यटन दिवस पर टूरिज्म कान्क्लेव 2022 में शामिल हुए मुख्यमंत्री समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर एक समय था जब छत्तीसगढ़ का नाम लेते हुए लोगों के जेहन में सिर्फ खनिज संसाधन और नक्सलियों का ख्याल आता था, लंबे समय तक छत्तीसगढ़ का पर्यटन उपेक्षित रहा और नया राज्य बनने के बाद भी पूरा ध्यान सिर्फ नक्सल समस्या पर ही था। जबकि छत्तीसगढ़ में इतना सब कुछ है कि सिर्फ प्रकृति से मिले उपहारों…
Read Moreखाद-बीज और कीटनाशक औषधियों की गुणवत्ता की जांच जारी, अमानक नमूने वाले खाद-बीज के लॉट के विक्रय पर प्रतिबंध, विक्रेता संस्थानों को कारण बताओ नोटिस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा राज्य में रासायनिक उर्वरकों, बीज एवं कीटनाशक औषधि की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने इलाकों में लगातार दबिश देकर बीज, खाद और कीटनाशक औषधियों के सेम्पल ले रहे हैं, जिसकी जांच गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में की जा रही है। खरीफ सीजन 2022 में अब तक राज्य में बीज के 99 नमूने तथा रासायनिक उर्वरक के 109 नमूने अमानक पाए गए हैं, जिनके लाट के विक्रय पर तत्काल प्रभाव…
Read Moreरायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न, योजनाओं के अन्तर्गत किए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में विशेष ध्यान रखने के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित
केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए योजनाओं का आमजनों को लाभ पहुँचाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत, कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सर्व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। सांसद श्रीमती गोमती…
Read Moreवर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब 974.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 974.4 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 27 सितम्बर तक औसत वर्षा 1024.9 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 12.7 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 1136.9 मिमी, मनोरा में 937.7 मिमी, कुनकुरी में 1062.3 मिमी, दुलदुला में 916.3 मिमी, फरसाबहार में 795.9 मिमी, बगीचा में 1032.8 मिमी, कांसाबेल में 847.9 मिमी, पत्थलगांव में 970.2 मिमी…
Read Moreशासकीय प्राथमिक शाला छिरोटोली में पदस्थ दोनों सहायक शिक्षकों को किया गया निलंबित
दो सहायक शिक्षकों को शाला में अध्यापन कार्य हेतु किया गया आदेशित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी फरसाबहार द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला छिरोटोली के शिक्षकों की शराबखोरी के संबंध में मिली शिकायत का जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला छिरोटोली में पदस्थ दोनों सहायक शिक्षकों के विरूद्ध प्राप्त शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाया गया। इस कारण दोनों सहायक शिक्षकों को तत्काल निलंबित किया गया है एवं उनके स्थान पर फरसाबहार के…
Read Moreआबकारी विभाग द्वारा जशपुर जिला के बागबहार में विदेशी मदिरा किया गया जब्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में विगत दिवस आबकारी विभाग द्वारा बागबहार गांधी चौक स्थित एक मकान की विधिवत तलाशी लेकर 48 पाव मैकडावल नं.1 व्हिस्की मात्रा 8.640 लीटर एवं 06 बोतल किंगफिशर बीयर मात्रा 3.900 लीटर अन्य प्रांत उड़ीसा की विदेशी मदिरा जब्त किया गया है। साथ ही आरोपी को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर कार्यवाही किया जा रहा है।
Read Moreडॉ. भंवर सिंह पोर्ते, आदिवासी सेवा सम्मान वर्ष-2022 पुस्कार के लिए 29 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग जशपुर द्वारा डॉ. भंवर सिंह पोर्ते, आदिवासी सेवा सम्मान वर्ष-2022 पुस्कार के लिए 29 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। डॉ. भंवर सिंह पोर्ते, आदिवासी सेवा सम्मान छत्तीसगढ़ राज्य के आदिवासियों की सेवा एवं उनके आर्थिक उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली किसी एक स्वैच्छिक संस्था को सम्मानित कर प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान किया जाता है। उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाईट www.cgtribal.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।
Read More