समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा सर्वाेच्च न्यायालय के मार्गदर्शन के अनुक्रम में जेलों में निरूद्ध बच्चों के सत्यापन के लिए जिला जेल खोखरा एवं उप जेल सक्ती का निरीक्षण किया गया। सभी बैरकों में समस्त बंदियों से उम्र संबंधी जानकारी ली गई। जहां विधि के उल्लंघन करने वाले किशोर नही पाये गये। कुछ बंदियों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके निवास स्थान में बच्चों का पालन-पोषण एवं देखरेख करने हेतु कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है। वह स्वयं व उसकी परिवार जेल में निरूद्ध है, ऐसे बंदियों के बच्चों की सूची तैयार…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
जांजगीर-चांपा जिले के संक्षिप्त समाचार……!
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा जिले में अब तक 1221.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज, जिले में 1 जून से 16 सितम्बर तक 1221.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि में 981 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील जांजगीर में 1244.1, मिलीमीटर, अकलतरा 1212.9, बलौदा 1222.5, नवागढ 1499.6, पामगढ़ 1237.2, चांपा 1759, सक्ती 1053.1, जैजैपुर 1065, मालखरौदा 1074.6, डभरा 1102.9 शिवरीनारायण 1426.3, बम्हनीडीह 1326.4, सारागांव 901.8, नया बाराद्वार 1047.3 और अड़भार तहसील में…
Read Moreपरिवार नियोजन में पुरूषों की सहभागिता बढ़ी, पुरुष नसबंदी 5 मिनट में होने वाली आसान प्रक्रिया, नसबंदी करवाने पर पुरुष लाभार्थी को दिए जाते हैं 3000 रुपए
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर परिवार नियोजन सेवाओं के बारे में लोगों में जागरूकता का प्रसार करने सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार पहल की जा रही है। परिवार नियोजन से जुड़ी भ्रांतियों को भी दूर किया जाना जरूरी है। परिवार नियोजन के स्थाई साधन के रूप में महिला नसबंदी की अपेक्षा पुरुष नसबंदी अत्यधिक सरल और सुरक्षित है। दो बच्चों के जन्म के बीच पर्याप्त अंतर रखने और जब तक बच्चा न चाहें तब तक पुरुष परिवार नियोजन के अस्थाई साधन के तौर पर कंडोम का उपयोग कर सकते हैं।…
Read Moreस्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने महारानी अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा की
अस्पताल में भर्ती मरीजों से चर्चा कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं से खुश होकर सिविल सर्जन को किया सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज जगदलपुर जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की बैठक लेकर वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा भी की। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के कायाकल्प से खुश होकर सिविल सर्जन डॉ. प्रसाद को सम्मानित किया। उन्होंने अच्छी सेवाओं के…
Read Moreबगैर चीरा लगाए क्रिकेट बाल आकार के गर्भाशय की गांठ का सफल इलाज, अम्बेडकर अस्पताल के इंटरवेंशनल रेडियोलाॅजिस्ट डाॅ. विवेक पात्रे एवं टीम ने किया उपचार, यूटेराइन फाइब्राइड एम्बोलाइजेशन प्रोसीजर से महिला को मिली राहत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर शुक्रवार 16 सितंबर 2022. मुंगेली की रहने वाली 40 वर्षीय महिला के गर्भाशय की गांठ के कारण हो रहे अत्यधिक रक्तस्त्राव को बिना चीर-फाड़ के यूटेराइन फाइब्राइड एम्बोलाइजेशन प्रोसीजर के जरिए ठीक किया डाॅ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के रेडियोलाॅजी विभाग के इंटरवेंशनल रेडियोलाॅजिस्ट डाॅ. विवेक पात्रे एवं उनकी टीम ने। यह मरीज गर्भाशय (बच्चेदानी) से बार-बार एवं ज्यादा खून बहने तथा बार-बार पेशाब होने की शिकायत के साथ चिकित्सालय के स्त्री रोग विभाग में पहुंची। स्त्री रोग विभाग में डाॅ. ज्योति जायसवाल तथा डाॅ. आभा…
Read Moreसहसपुर लोहारा सीएमओ विकास नारायण सिंह निलंबित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य शासन द्वारा कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी विकास नारायण सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। संयुक्त सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आज जारी आदेश के तहत निलंबन की यह कार्यवाही शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने एवं शासन के आदेशों के अवहेलना के फलस्वरूप की गई है। निलंबित सीएमओ विकास नारायण सिंह का मुख्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग नियत किया गया है।
Read Moreमदिरा के अवैध विक्रय पर हो सख्त कार्रवाई – आबकारी मंत्री श्री लखमा ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वाणिज्य कर (आबकरी) मंत्री कवासी लखमा ने आज नया रायपुर स्थित आबकारी भवन में आयोजित बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। आबकारी मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि मदिरा का विक्रय निर्धारित मूल्य पर हो, यह सुनिश्चित करें। निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। श्री लखमा ने कहा कि मदिरा के अवैध भंडारण, परिवहन और विक्रय पर भी कड़ी नजर रखी जाए। निर्देशों के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। आबकारी विभाग के सचिव सह आयुक्त…
Read Moreकर्नाटक की टीम ने छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी केन्द्रों की सुविधाओं को सराहा, छत्तीसगढ़ के नवाचारों को कर्नाटक में लागू करने कार्यवाही करेगी टीम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कर्नाटक राज्य की टीम गुरूवार को छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी केन्द्रों में संचालित प्रारंभिक बाल्यावस्था देखरेख एवं शिक्षा (ईसीसीई) सहित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन करने पहुंची। टीम ने टाटा ट्रस्ट, यूनिसेफ एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से दुर्ग जिले के ग्राम मोहलई के आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र और ग्राम कोटनी के आंगनबाड़ी सहित गौठान का अवलोकन किया। टीम ने ईसीसीई गतिविधियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में लागू नवाचारों मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, सुपोषण वाटिकाओं, गौठानों एवं सामुदायिक सहयोग को सराहा और कर्नाटक राज्य में भी इन्हें लागू…
Read Moreछत्तीसगढ़ क्वांटिफेयबल डाटा आयोग का पोर्टल आज से फिर खुला : आयोग के सचिव ने संबंधित वर्गो के लोगों से अंतिम अवसर का लाभ उठाने की अपील की
पंजीयन से छूटे हुए अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोग फिर करा सकते हैं पोर्टल पर पंजीयन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वे के लिए छत्तीसगढ़ क्वांटिफेयबल डाटा आयोग के पोर्टल पर इन वर्गो के जिन व्यक्तियों ने अब तक पंजीयन नहीं कराया है या जो छुट गए हैं, उनके लिए MOP-UP ROUND के तहत अवसर देते हुए पंजीयन हेतु आज 16 सितम्बर 2022 से पोर्टल पुनः खोला जा रहा है। छत्तीसगढ़…
Read Moreइंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट 19 से 28 सितंबर तक राजधानी रायपुर में, टूर्नामेंट में आयेंगे 15 देशों के 500 से भी ज्यादा शतरंज के खिलाड़ी
प्रदेश के रेटेड खिलाड़ियों को रेटिंग सुधारने और उपाधि पाने का मिलेगा मौका, विजेता होंगे चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी से पुरुस्कृत खेल एवं युवा कल्याण विभाग, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ और छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ और छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विजयी खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी से पुरुस्कृत किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल…
Read More