बिलासपुर जिले की संक्षिप्त खबरें….!

कलेक्टर की पहल पर अतिवृष्टि से प्रभावित पीड़ित परिवारों को मिला मुआवजा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री चौहान ने पीड़ित परिवारों को सौंपा चेक  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर जिले के कोटा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सलका नवागांव, ग्राम पंचायत पीपरतराई, ग्राम पंचायत परसदा एवं नगर पंचायत कोटा में अत्यधिक बारिश से मकान की क्षति पर 19 पीड़ित परिवारों को 34 हजार 200 रूपए की मुआवजा राशि प्रदान की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान ने पीड़ित परिवारों को उक्त राशि का चेक…

Read More

भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम राजपुर में की कई घोषणाएं, मुख्यमंत्री का स्थानीय महिलाओं ने कांसा घास और धान बाली  का हैट पहनाकर किया स्वागत

 हायर सेकण्डरी व हाईस्कूल राजपुर का नामकरण स्वर्गीय श्री रूपधर बेहरा के नाम पर राजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का होगा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन बसंतपुर एवं घटगांव में होगी नये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना लैलूंगा में नये इन्डोर स्टेडियम का होगा निर्माण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राजपुर पहुंचे। उन्होंने वहां ग्राम राजपुर में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की पूजा अर्चना की प्रदेश की सुख-समृद्धि…

Read More

ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता 16 सितम्बर को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा 16 सितम्बर अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर स्कूल व कॉलेज स्तर के विद्यार्थियों के लिये भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य ओजोन परत सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाना है। यह प्रतियोगिता नवीन विश्राम गृह सिविल लाइंस रायपुर में प्रातः 09.30 बजे से शुरू होगी। प्रतियोगिता मिडिल स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल व महाविद्यालय स्तर पर आयोजित की जा रही है। भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘‘मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के 35 वर्ष पृथ्वी पर जीवन…

Read More

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वनाधिकार अधिनियम के तहत गठित राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में वन अधिकार अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन हेतु गठित राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वन अधिकार पत्रों के वितरण, व्यक्तिगत वन अधिकार के तहत मान्य वन अधिकार पत्रधारकों में से शेष वन अधिकार पत्र धारकों की वन भूमि को चिन्हित कर राजस्व और वन अभिलेखों में दर्ज हुए वन अधिकार पुस्तिका प्रदान करने के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली गई। बैठक में बस्तर संभाग के बीजापुर,…

Read More

माँ ने बच्चे का जीवन बचाने के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद, डॉ. खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना से मिला युवान को नया जीवन, माँ के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने खिंचवाई बच्चे के साथ तस्वीर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राजपुर भेंट मुलाकात में आज एक भावुक कर देने वाला पल सामने आया, जब एक 4 साल के बच्चे के साथ उसकी मां अचानक से खड़ी हुई और उसने कहा इस बच्चे का जीवन आज मुख्यमंत्री की वजह से बचा हुआ है । दरअसल इस महिला के बच्चे के दिल में बचपन से ही छेद था और उसका इलाज नहीं हो पा रहा था लेकिन डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना की मदद से युवान कुजूर नाम के इस 4 साल के बच्चे का इलाज भी…

Read More

जब छात्रा ने मुख्यमंत्री से पूछा – आपकी मुस्कुराहट का राज क्या है : मुख्यमंत्री ने कहा – सेवा करने से मिलती है सच्ची खुशी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज राजपुर में भेंट मुलाकात के दौरान आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा शालिनी मिश्रा ने पूछा सर आपके हर पल मुस्कुराते चेहरे का राज क्या है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि मुस्कुराने का गुण ईश्वर ने सिर्फ हम मनुष्यों को ही दी है, आपने कभी किसी पशु को मुस्कुराते नहीं देखा होगा। उन्होंने कहा कि हमें केवल मुस्कुराने के लिए ही बनावटी रूप से  नहीं मुस्कुराना चाहिए। हमें अपने काम को एंजॉय करते हुए काम करना चाहिए। हमें अपने माता-पिता,…

Read More

बारिश में भींग रही स्कूली छात्रा को मुख्यमंत्री ने अपने बगल में बिठाया, छात्रा के मामा के इलाज का पूरा खर्च उठाने का किया वायदा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायगढ़ के लैलूंगा ब्लॉक का राजपुर गांव, यहां जमकर बारिश हो रही थी। अपने प्रिय मुख्यमंत्री से मिलने लोगों की भीड़ जमा थी। बारिश से बचते हुए एक छोटी सी लड़की स्कूल ड्रेस में मुख्यमंत्री को देख रही थी। लेकिन वो उन तक पहुंच नहीं पा रही थी, लेकिन हजारों की भीड़ में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नजर इस बच्ची पर पड़ गई। मुख्यमंत्री ने उसे पास बुलाया और अपने बगल में बिठा लिया। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल लैलूंगा में पढ़ने वाली इस छात्रा…

Read More

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जनदर्शन के माध्यम से सुनी नागरिकों की समस्याएं

समदर्शी न्यूज़ रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज यहां अपने चेंबर में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन के माध्यम से जिले के विभिन्न विकासखंडो के दूर-दराज से आए नागरिकों, ग्रामीणजनों, महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को सुना और उनके त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बेहद ही आत्मीयता से नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय योजनाओं का उचित क्रियान्वयन किया जाएगा ताकि योजनाओं का लाभ आम लोगों को…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वर्चुअल बैठक में हुए शामिल, सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से टीबीमुक्त भारत अभियान, रक्तदान अमृत महोत्सव और आयुष्मान योजना के बारे में की चर्चा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में हुई देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। बैठक में टीबीमुक्त भारत अभियान, रक्तदान अमृत महोत्सव (रक्तदान शिविरों के देशव्यापी आयोजन) और आयुष्मान योजना के संबंध में चर्चा की गई। श्री सिंहदेव के साथ सिविल लाइन स्थित चिप्स (CHIPS) कार्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ के संचालक श्री विलास संदीपन भोसकर भी ऑनलाइन बैठक में मौजूद थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में…

Read More

मानसिक स्वास्थ्य के लिए तनावमुक्त रहना बहुत जरूरी, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं का लोगों को मिल रहा लाभ

विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के अंतर्गत विशेषज्ञों ने दी सीख समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/बलौदाबाजार  “तनावमुक्त रहना अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। परंतु जागरूकता के अभाव में अधिकतर लोग मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को अनदेखा कर देते हैं। अगर सही समय पर मानसिक समस्या तनाव का उपचार न किया जाए तो शारीरिक स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है।“ उपरोक्त जानकारी विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के तहत जिला अस्पताल में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के दौरान डॉ. राकेश कुमार प्रेमी एवं अन्य विशेषज्ञों ने दी। इस अवसर पर…

Read More