समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्ग दर्शन में कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री अन्नदाता आय सरंक्षण अभियान योजना के अंतर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर अरहर, उड़द एवं मूंग जैसे दलहन फसलों के उपार्जन हेतु प्राईस स्पोर्ट स्कीम के क्रियान्वयन हेतु सभी एसडीएम, तहसीलदार, एसएडीओ, आरएईओ,सहायक पंजीयक सहकारी संस्थान, खाद्य अधिकारी, नोडल अधिकारी अपेक्स बैंक, डीएमओ, सचिव कृषि उपज मंडी सहित अन्य संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी किया गया है। जारी दिशा-निर्देश के तहत उक्त योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
वर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 906.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 906.5 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 16 सितम्बर तक औसत वर्षा 949.0 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 1.7 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 1118.1 मिमी, मनोरा में 887.3 मिमी, कुनकुरी में 991.8 मिमी, दुलदुला में 833.9 मिमी, फरसाबहार में 724.7 मिमी, बगीचा में 953.6 मिमी, कांसाबेल में 754.4 मिमी, पत्थलगांव में 890.9 मिमी…
Read Moreजशपुर जिला अन्तर्गत जनहानि के एक मामलें में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलें में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत मनोरा विकासखंड के ग्राम सोनक्यारी माझाटोली निवासी स्व. करमू राम की मृत्यु पानी में डूबने के कारण 09 मई 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती लालमनी बाई हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreकिसानों को 11 लाख 59 हजार 814 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक वितरित, लक्ष्य के विरूद्ध खाद का 102 प्रतिशत भण्डारण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर ारीफ सीजन के लिए किसानों को विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों का वितरण जारी है। आज की स्थिति में किसानों को सहकारी 11 लाख 59 हजार 814 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका हैं, जिसमें 6 लाख 3 हजार 462 मीट्रिक टन यूरिया, 2 लाख 32 हजार 714 मीट्रिक टन डीएपी, 68 हजार 995 मीट्रिक टन एनपीके, 42 हजार 465 मीट्रिक टन पोटाश तथा 2 लाख 12 हजार 218 मीट्रिक टन सुपर फास्फेट शामिल है। चालू खरीफ सीजन के लिए राज्य में सहकारिता एवं…
Read Moreखरीफ सीजन 2022 के लिए किसानों को 5292 करोड़ 82 लाख रूपए का ऋण वितरित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर खरीफ सीजन 2022 के लिए 5800 करोड़ रूपए कृषि ऋण के रूप में किसानों को उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य के विरूद्ध आज की स्थिति में 5 हजार 292 करोड़ 82 लाख रूपए का ऋण किसानों को दिया जा चुका है, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 91.25 प्रतिशत है। गत वर्ष इसी अवधि में राज्य के किसानों को 4 हजार 486 करोड़ 59 लाख रूपए का ऋण प्रदाय किया गया था। गौरतलब है कि खरीफ वर्ष 2021 में किसानों को 4 हजार 747 करोड़ 77 लाख…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी भाजपा, जशपुर जिला कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक आयोजित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी। इसी के तैयारी के सम्बंध कल पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय के मुख्य आतिथ्य में, जिला संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत की उपस्थिति में एवं जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में नेताओं ने सेवा पखवाड़ा में किये जाने वाले कार्यक्रमों के सम्बंध बताते हुए कहा कि जिला स्तर पर…
Read Moreस्वास्थ्य मंत्री ने की विभाग के कार्यों की संभाग स्तरीय समीक्षा, बेहतर चिकित्सा सुविधा देने पर दिया जोर
सभी भर्ती होने वाले मरीजों को आयुष्मान और डाॅ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ देने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने गुरुवार को डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज के सभाकक्ष में आयोजित बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा बस्तर संभाग में दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान बेहतर चिकित्सा सुविधा पर जोर देने के साथ ही सभी भर्ती होने वाले मरीजों को आयुष्मान और डाॅ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत लाभान्वित करने के निर्देश दिए, जिससे मरीजों को निःशुल्क उपचार…
Read Moreडायल 112 के कर्मचारियों ने मितानिन दीदी के सहयोग से कराया सुरक्षित प्रसव, प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को पहुंचाया अस्पताल, महिला ने ईआरवी वाहन में स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा दिनांक 15/09/2022 के समय 09:14 बजे मेडिकल इमरजेंसी से संबंधित इवेंट नंबर 13 डायल 112 को मिला तब बांगो कोबरा 02 को तत्काल रवाना किया गया व कॉलर के बताए पते ग्राम बाला पचरा पहुंचे जहां कॉलर ने बताया कि एक महिला जिसका नाम दिल बसिया पति विनोद गौड़ उम्र 26 वर्ष को अत्यधिक प्रसव पीड़ा हो रही है उसकी दीदी रजिया बाई ने बताई की उक्त महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है जिस पर 112 के कर्मचारियों आरक्षक 661 मुकेश कुमार जाटवर चालक विनय…
Read Moreभाजपा विपक्ष में होती है तो हिंसा करती है, बंगाल की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी भाजपाइयों ने महिला पुलिस कर्मी, अधिकारियों के साथ गाली गलौज मारपीट किया था – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पुलिस पर किए गए पथराव आगजनी और हिंसा की निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के नेता कार्यकर्ताओ ने जिस प्रकार से पश्चिम बंगाल में पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट गाली गलौज की गई सरकारी वाहनों एवं सम्पत्तियों में तोड़फोड़ की आगजनी की बंगाल के वातवरण को खराब करने की कोशिश की उसी तरह ही छस्तीसगढ़ में भी भाजपाईयों का बर्ताव रहा है। भाजपा अपनी राजनीतिक रोटी सेकने के लिए…
Read Moreबिजली दरों में वृद्धि के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार’ ’बताकर डॉ. रमन ने अपनी नासमझी उजागर कर दी- कांग्रेस’
’15 वर्षों तक मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री रहने के बाद भी बिजली दरें तय करने की प्रक्रिया की समझ नहीं’ ’केंद्र की नीतियों और कार्यप्रणाली के कारण विगत 8 वर्षों से देश में कोयला संकट’ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कहा कि बिजली दरों में वृद्धि के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार बताकर डॉ. रमन सिंह ने अपनी नासमझी उजागर कर दी है। उन्होंने राज्य में बिजली की दरों में वृद्धि के लिए राज्य सरकार को उत्तरदायी बताया है, जिससे यह…
Read More