Author: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से बदलेगी जशपुर की खेती की तस्वीर: ₹119 करोड़ की समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों को मिलेगा वर्षभर सिंचाई का लाभ, आधुनिक दाबित सिंचाई प्रणाली बनेगी नई पहचान

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से बदलेगी जशपुर की खेती की तस्वीर: ₹119 करोड़ की समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों को मिलेगा वर्षभर सिंचाई का लाभ, आधुनिक दाबित सिंचाई प्रणाली बनेगी नई पहचान

    बगिया क्लस्टर समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांव के 4933 हेक्टेयर में होंगी सिंचाई

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बगिया दाबित उद्वहन सिंचाई प्रणाली का कार्य किया जा रहा तीव्र गति से

    जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के कांसाबेल विकास खंड के ग्राम दोकड़ा में भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय और छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान किसानों के लिए समृद्धि की पाठशाला का आयोजन किया गया है।

    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय कलेक्टर श्री रोहित व्यास, भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के उप संचालक शुभम पटोरी, घनश्याम पटेल, जनप्रतिनिधिगण और 13 ग्राम पंचायत के सरपंचगण,स्व सहायता समूह की महिलाएं और किसान लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने सभी लोगों को रथयात्रा की हार्दिक बधाई शुभकामनाए दी। उन्होंने कहा किसानों के लिए बहुत अच्छी परियोजना की शुरुआत की गई है जिसमें किसानों को रबी और खरीफ की फसल लेने में आसानी होगी और किसान आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी सोच परिणामस्वरूप बगिया में प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है।

    मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने भी किसानों और महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि किसानों के लिए अच्छी परियोजना है जिसका लाभ हमारे जशपुर के किसानों को मिलेगा।

    कलेक्टर रोहित व्यास ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के लिए समृद्धि की पाठशाला का आयोजन किया गया है जिसमें में 13 गांव के किसान शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि जशपुर के किसानों को वृहद सिंचाई परियोजना का मॉडल दिखाने के लिए मध्यप्रदेश मोहनपुरा कुंडलिया में भ्रमण कराया गया।

    कलेक्टर ने कहा इस परियोजना से सिंचाई के लिए पाइप जमीन से होकर जाती है। किसानों के जमीन का भूमि अधिग्रहण करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। जशपुर जिले के कांसाबेल विकास खंड के ग्राम बगिया में भी ये प्रोजेक्ट शुरू किया गया है ताकि किसान समृद्ध और आर्थिक रूप से सक्षम बन सके।

    कार्यक्रम में नेहा गुप्ता ने अपने अनुभव भी व्यक्त किए। जल शक्ति मंत्रालय के उप संचालक शुभम पटोरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस परियोजना के तीन स्तंभ है पहला जमीन के अंदर से पाइप के माध्यम से किसानों के खेतों में पानी पहुंचाना।दूसरा है मैनेजमैंट जिसमें गांव के बीच से जल प्रबंधन समिति बनाया गया है जिनका कार्य देख रेख और पानी का समुचित प्रबंध होगा।तीसरा है पानी का सही हिसाब किताब किसानों को उनकी आवश्यकता अनुसार पानी देना है।

    उन्होंने कहा इसका लाभ यह है कि किसानों को वर्षा के पानी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा किसान आसानी से दो या तीन फसल ले सकेंगे और किसानों की आय में वृद्धि होगी। जिसका लाभ 13 गांव के साथ आस पास के किसानों को प्रत्यक्ष रूप से मिल सकेगा।

    विगत माह 1 मई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने गृह ग्राम मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में समृद्धि कमांड क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन आधुनिकीकरण (एम-कैड) योजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया ‌।

    समृद्धि एम-कैड योजना जशपुर जिले के लिए सिर्फ एक सिंचाई परियोजना नहीं, बल्कि हर बूंद से अधिक उत्पादन की सोच का प्रतीक है। इसके सफल क्रियान्वयन से जशपुर देश के लिए आधुनिक दाबित सिंचाई प्रणाली का मॉडल जिला बनेगा। परियोजना के तहत पारंपरिक नहर प्रणाली के स्थान पर आधुनिक प्रेसराइज्ड पाइप इरिगेशन नेटवर्क विकसित किया जाएगा, जिससे जल उपयोग दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसके तहत जमीन के अंदर पाइप बिछेगी, जिससे जमीन अधिग्रहण की भी समस्या नहीं होगी। पहले सिंचाई के लिए बारिश के पानी पर ही निर्भर रहना पड़ता था। अब इस योजना से पानी की कमी दूर होगी। साथ ही किसानों को पर्याप्त पानी भी मिलेगा। यह परियोजना कांसाबेल विकासखंड के बगिया क्लस्टर में मैनी नदी पर बगिया बैराज सह दाबित उद्वहन सिंचाई योजना के माध्यम से लागू की जा रही है। देश में 23 राज्यों में 34 योजना स्वीकृत किए गए है। इसमें प्रदेश का एकमात्र बगिया क्लस्टर शामिल है। जिसके लिए भारत सरकार द्वारा 95.89 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना की कुल लागत लगभग 119 करोड़ रुपए है। इसके अंतर्गत बगिया, उसकुटी, रजोती, सुजीबहार, चोंगरीबहार, बांसबहार, डोकड़ा, सिकरिया, पतराटोली, गहिराडोहर, बीहाबल, नरियरडांड एवं ढुढुडांड सहित 13 ग्रामों के लोग शामिल है।

    समृद्धि एम कैड परियोजना: पानी का होगा समुचित उपयोग, देश 34 परियोजनाओं में शामिल बगिया क्लस्टर

    समृद्धि योजना के स्टेट नोडल ऑफिसर श्री आलोक अग्रवाल ने बताया कि एमकैड कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा अप्रैल 2025 में किया गया था। एमकैड कार्यक्रम के अंतर्गत कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बगिया एवं आसपास के क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बगिया दाबित सिंचाई प्रणाली की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह कार्य 6 माह में पूर्ण किया जाएगा। बगिया समृद्धि योजना का संचालन एवं संधारण जल उपभोक्ता समिति के माध्यम से किया जाएगा। परियोजना पूर्ण होने के पश्चात प्रारंभिक 5 वर्षों तक संचालन एवं संधारण कार्य ठेकेदार द्वारा किया जाएगा, इसके बाद यह जिम्मेदारी जल उपभोक्ता समिति को सौंपी जाएगी। समिति में महिलाओं की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई है। परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल उपयोग दक्षता को बढ़ाना, पानी की हर बूंद का समुचित उपयोग करते हुए कृषि उत्पादन में वृद्धि करना तथा किसानों की आय में स्थायी सुधार लाना है। परियोजना में विद्युत आपूर्ति सौर ऊर्जा के माध्यम से की जाएगी। साथ ही जल के नियंत्रित एवं वैज्ञानिक उपयोग के लिए सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विज़िशन तथा इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। इस परियोजना के माध्यम से सिंचाई परिसंपत्तियों पाइप नेटवर्क संरचना एवं जल प्रबंधन के संचालन में किसानों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। डेटा एवं विश्लेषण के आधार पर यह निर्धारित किया जाएगा कि कहां, कब और कितना पानी देना है। बेहतर सिंचाई व्यवस्था के साथ उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाकर किसानों को जलवायु परिवर्तन से जुड़े जोखिमों से निपटने में सक्षम बनाया जा रहा है, जिससे दीर्घकालीन उत्पादकता, लाभप्रदता और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार सुनिश्चित होगा।

  • अब एटीएम से निकलेंगे पौधे, मिलेगा हरियाली का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में शुरू की अनोखी ‘ट्री एटीएम’ पहल, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा जनआंदोलन का स्वरूप

    अब एटीएम से निकलेंगे पौधे, मिलेगा हरियाली का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में शुरू की अनोखी ‘ट्री एटीएम’ पहल, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा जनआंदोलन का स्वरूप

    एक पेड़ मां के नाम महाअभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य से अधिक लगाए गए पौधे: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    वन विभाग की अभिनव पहल से जिलेभर में निःशुल्क पौधों का होगा वितरण, पर्यावरण संरक्षण का दिया जाएगा संदेश

    जशपुर : आमतौर पर एटीएम का नाम सुनते ही लोगों के मन में पैसे निकालने वाली मशीन की तस्वीर उभरती है, लेकिन जशपुर वन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए ट्री एटीएम की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बगिया हेलीपैड परिसर में इस अनूठे ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं ट्री एटीएम से आंवला का पौधा प्राप्त किया तथा उपस्थित लोगों को भी पौधों का वितरण किया। यह मोबाइल ट्री एटीएम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर आम नागरिकों को निःशुल्क पौधे वितरण करेगा और पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जनजागरूकता का संदेश भी देगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अभिनव पहल के लिए वन विभाग की सराहना करते हुए कहा कि जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किया गया ‘ट्री एटीएम’ लोगों को सहज रूप से पौधे उपलब्ध कराने का एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वर्षा ऋतु पौधरोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय है और इस पहल के माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे आसानी से उपलब्ध होंगे, जिससे अधिक से अधिक पौधरोपण को बढ़ावा मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान ने पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई चेतना का संचार किया है। इसी अभियान से प्रेरित होकर प्रदेश में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो वर्षों में निर्धारित लक्ष्य से कहीं अधिक पौधे लगाए गए हैं। पहले वर्ष ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य था, जिसके विरुद्ध लगभग साढ़े तीन करोड़ पौधों का रोपण किया गया। इसी प्रकार इस वर्ष भी ढाई करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इसे भी लक्ष्य से अधिक पूरा करने का संकल्प लिया गया है।

    आज का पौधा, आने वाली पीढ़ियों की छांव’ के संदेश के साथ शुरू हुई अनूठी पहल

    एक पेड़ मां के नाम महाअभियान के अंतर्गत शुरू किए गए ट्री एटीएम को आज का पौधा आने वाली पीढ़ियों की छांव के प्रेरक संदेश के साथ रवाना किया गया। इस पहल के तहत केवल पौधों का वितरण ही नहीं किया जाएगा, बल्कि पौधा प्राप्त करने वालों को पौधरोपण की सही विधि, नियमित देखभाल तथा पौधे को वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने के उपायों की भी जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक पौधे जीवित रहकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। इस अवसर पर श्री भरत सिंह, श्री उपेंद्र यादव, कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने हेलीपैड पर किया आत्मीय एवं भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने हेलीपैड पर किया आत्मीय एवं भव्य स्वागत

    जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विकासखंड कांसाबेल स्थित अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भरत सिंह, उपेंद्र यादव, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा,आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, वनमंडलाधिकारी शशि कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों अधिकारी शामिल रहे।

  • सिंगीबहार–अबीरा मार्ग की गुणवत्ता पर प्रशासन सख्त: संयुक्त निरीक्षण में मिली कमियों पर तत्काल शुरू हुआ सुधार कार्य, मानकों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश

    सिंगीबहार–अबीरा मार्ग की गुणवत्ता पर प्रशासन सख्त: संयुक्त निरीक्षण में मिली कमियों पर तत्काल शुरू हुआ सुधार कार्य, मानकों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश

    सिंगीबहार–अबीरा मार्ग का अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण

    पाई गई कमियों को दूर करने कराया जा रहा है निर्माण कार्य

    जशपुर : “करोड़ों की सड़क बनने के एक महीने में उधड़ी, जांच और कार्यवाही की मांग” के संबंध में छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्मित सिंगीबहार बैरियर से अबीरा पहुंच मार्ग का विभागीय स्तर पर संयुक्त निरीक्षण किया गया और मार्ग में पाई गई कमियों को दूर करने विभाग द्वारा निमार्ण कार्य कराया जा रहा है।

     प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के पैकेज क्रमांक CG07-M-92 के अंतर्गत विकासखंड फरसाबहार स्थित टी.आर.-01 सिंगीबहार से अबीरा मार्ग लंबाई 5.60 किलोमीटर के नवीनीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का 14 जुलाई 2026 को संयुक्त निरीक्षण किया गया। संयुक्त निरीक्षण के दौरान मार्ग का स्थल परीक्षण कर निर्माण कार्य का अवलोकन किया गया। निरीक्षण में जहां-जहां कमियां पाई गईं, उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। विभाग द्वारा आवश्यक सुधारात्मक निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। विभाग ने बताया कि मार्ग की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है।

  • अब प्रतिभा बोलेगी, नशे पर लगेगी रोक! MY Bharat जशपुर ने खोला बड़ा मंच, विजेताओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सुनहरा अवसर

    अब प्रतिभा बोलेगी, नशे पर लगेगी रोक! MY Bharat जशपुर ने खोला बड़ा मंच, विजेताओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सुनहरा अवसर

    मेरा युवा भारत जशपुर द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन, 20 जुलाई तक करें पंजीयन

    जशपुर : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) जशपुर द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान 2026 के तहत जिले के युवाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में नृत्य, रील मेकिंग एवं लघु फिल्म, वाद-विवाद, नारा लेखन, चित्रकला, संगीत, नुक्कड़ नाटक तथा स्लैम पोएट्री शामिल हैं।

    इच्छुक युवा 20 जुलाई 2026 तक मेरा युवा भारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 22 से 27 जुलाई 2026 के मध्य किया जाएगा। प्रतियोगिताओं की तिथि, समय एवं स्थान की सूचना प्रतिभागियों को पृथक से प्रदान की जाएगी।

    जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा तथा राज्य स्तर के विजेता राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ एवं जशपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    मेरा युवा भारत जशपुर द्वारा जिले के सभी युवाओं से इन प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया है। यह प्रतियोगिताएँ युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ नशा मुक्त भारत के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम हैं। अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु मेरा युवा भारत पोर्टल अथवा मेरा युवा भारत जशपुर के आधिकारिक सोशल मीडिया माध्यमों का अवलोकन किया जा सकता है।

  • फोन आया, पैन अपडेट कराया… और खाते से उड़ गए ₹3.25 लाख! 4 साल बाद झारखंड से दबोचा गया साइबर ठग, जशपुर पुलिस ने खोले बड़े राज

    फोन आया, पैन अपडेट कराया… और खाते से उड़ गए ₹3.25 लाख! 4 साल बाद झारखंड से दबोचा गया साइबर ठग, जशपुर पुलिस ने खोले बड़े राज

    साइबर ठगी प्रकरण में जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता, झारखंड से आरोपी गिरफ्तार

    पैन कार्ड अपडेट कराने का झांसा देकर की थी ₹3.25 लाख की ऑनलाइन ठगी

    जशपुर पुलिस के द्वारा ठगी में प्रयुक्त बैंक खाता, एटीएम कार्ड, सिम एवं पैन कार्ड को भी किया गया है जब्त

    गिरफ्तार आरोपी- नीलकंठ दास उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम गोपाल गंज थाना निरसा जिला धनबाद झारखंड

    जशपुर : जशपुर जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस के द्वारा ठगी जैसे मामले में आरोपियों की धर पकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया है , इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत पुलिस वर्ष 2022 में घटित साइबर ठगी के एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग चार वर्ष से फरार आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है।

    आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अपराध क्रमांक 429/2022 अंतर्गत धारा 420 भारतीय दण्ड संहिता एवं 66-डी सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है।

    प्रार्थी रामलोचन गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 09 एवं 10 अक्टूबर 2022 को अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को बैंक अधिकारी बताकर पैन कार्ड अपडेट करने तथा नेट बैंकिंग चालू कराने का झांसा दिया। आरोपी ने विश्वास में लेकर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल ₹3,25,000 की राशि उनके बैंक खाते से धोखाधड़ी कर निकाल ली।

    प्रकरण दर्ज होने के बाद जशपुर पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों एवं डिजिटल ट्रांजेक्शनों का गहन विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान यह पता चला कि ठगी की राशि विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित की गई थी, जिनमें एक फिनो पेमेंट बैंक का खाता भी शामिल था।

    पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम आरोपी की तलाश में झारखंड रवाना हुई। लगातार तकनीकी निगरानी एवं पतासाजी के बाद नीलकण्ठ दास (24 वर्ष), निवासी धनबाद (झारखंड) को हिरासत में लेकर जशपुर लाया गया, जहां पूछताछ में उसने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

    पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने वर्ष 2022 में पैन कार्ड अपडेट कराने का झांसा देकर पीड़ित से ठगी की थी। उसके द्वारा अपने नाम से फिनो पेमेंट बैंक में खाता खुलवाया गया था, जिसमें ठगी की राशि में से ₹25,000 जमा हुए थे। उक्त राशि को उसने एटीएम कार्ड के माध्यम से चार बार में निकालकर अपने निजी कार्यों में खर्च कर दिया। आरोपी ने यह भी बताया कि ठगी में प्रयुक्त मोबाइल नंबर एवं मोबाइल फोन को घटना के बाद नष्ट कर दिया था।

    आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने ठगी में प्रयुक्त एटीएम कार्ड, फिनो बैंक खाते से लिंक सिम कार्ड तथा पैन कार्ड विधिवत जब्त किए हैं। मामले में अन्य बैंक खातों, सहयोगियों तथा साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। मामले से जुड़े अन्य आरोपीयों को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, जिनकी पतासाजी जारी है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

    डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि ठगी के मामले में फरार आरोपी को झारखंड राज्य से हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है,जशपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि बैंक अधिकारी बनकर पैन कार्ड, केवाईसी, नेट बैंकिंग अथवा खाते से संबंधित जानकारी मांगने वाले अज्ञात कॉल पर विश्वास न करें। किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, सीवीवी, एटीएम पिन, बैंक पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें तथा निकटतम पुलिस थाना या साइबर सेल को तत्काल सूचना दें।

  • जशपुर पुलिस की अनोखी पहल: 5,012 पुलिस मितानों का डिजिटल नेटवर्क होगा तैयार, QR कोड से गांव-गांव पहुंचेगी त्वरित पुलिस सहायता, जनसुरक्षा अभियान को मिलेगी नई ताकत

    जशपुर पुलिस की अनोखी पहल: 5,012 पुलिस मितानों का डिजिटल नेटवर्क होगा तैयार, QR कोड से गांव-गांव पहुंचेगी त्वरित पुलिस सहायता, जनसुरक्षा अभियान को मिलेगी नई ताकत

    जशपुर पुलिस की अभिनव पहल : पुलिस मितान सम्मेलन आयोजित, लगभग 1000 पुलिस मितानों को टी-शर्ट एवं डिजिटल क्यूआर कोड स्टिकर वितरित

    पुलिस मितान सम्मेलन में पुलिस मितान योजना के उद्देश्य, दायित्व एवं उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा,

    थाना कुनकुरी, कांसाबेल, तपकरा, फरसाबहार एवं चौकी दोकड़ा, उपकछार एवं करडेगा के लगभग 1000 पुलिस मितानों को पुलिस मितान टी-शर्ट एवं डिजिटल क्यूआर कोड स्टिकर वितरित,

    जिले के सभी 5,012 पुलिस मितानों को चरणबद्ध तरीके से टी-शर्ट एवं डिजिटल क्यूआर कोड स्टिकर वितरित किए जा रहे हैं,

    प्रत्येक पुलिस मितान अपने वाहन पर क्यूआर कोड स्टिकर लगाएंगे, जिसे स्कैन कर संबंधित पुलिस मितान की आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकेगी,

    पुलिस मितान सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति, टोनही प्रताड़ना, मानव तस्करी गौ तस्करी एवं अन्य सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान चलाएंगे,

    ग्राम कोटवारों से पुलिस मितानों के साथ समन्वय स्थापित कर गांवों में सुरक्षा एवं जनजागरूकता बढ़ाने की अपील,

    जनभागीदारी से ही सुरक्षित एवं समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।” — डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह,

    जशपुर : जशपुर पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने एवं पुलिस तथा आमजन के बीच विश्वास एवं सहभागिता को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले के प्रत्येक ग्राम के लिए पुलिस अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही प्रत्येक ग्राम से लगभग 10 से 11 स्वयंसेवकों को पुलिस मितान के रूप में जोड़ा गया है। वर्तमान में जिले में कुल 5,012 पुलिस मितान सक्रिय हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस एवं आम नागरिकों के बीच सेतु बनकर कानून-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, साइबर जागरूकता, नशा मुक्ति तथा अन्य जनहितकारी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

    डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में थाना कुनकुरी, कांसाबेल, तपकरा, फरसाबहार तथा चौकी दोकड़ा, उपकछार एवं करडेगा क्षेत्र के लगभग 1000 पुलिस मितानों का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी पुलिस मितानों को “पुलिस मितान” टी-शर्ट एवं डिजिटल क्यूआर कोड स्टिकर वितरित किए गए।

    पुलिस मितानों को प्रदान किए गए डिजिटल क्यूआर कोड स्टिकर उनके दोपहिया वाहनों के सामने (फ्रंट साइड) लगाए जाएंगे, कोई भी नागरिक उक्त क्यूआर कोड को अपने मोबाइल फोन से स्कैन कर संबंधित पुलिस मितान का नाम, ग्राम, संपर्क नंबर तथा अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेगा, इससे ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को अपने क्षेत्र के पुलिस मितान की पहचान करने और उनसे सीधे संपर्क स्थापित करने में आसानी होगी। ग्राम में किसी भी प्रकार की आकस्मिक परिस्थिति, सड़क दुर्घटना, आपातकालीन चिकित्सा सहायता की आवश्यकता, कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या, संदिग्ध गतिविधि की सूचना, साइबर ठगी, महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों, नशा संबंधी शिकायत, लापता व्यक्ति, प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य किसी आपात स्थिति में ग्रामीण तत्काल अपने क्षेत्र के पुलिस मितान से संपर्क कर आवश्यक सहायता, मार्गदर्शन एवं पुलिस तक त्वरित सूचना पहुंचाने का कार्य कर सकेंगे। यह डिजिटल पहल पुलिस एवं नागरिकों के बीच संवाद को और अधिक सरल, त्वरित एवं पारदर्शी बनाएगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच बढ़ाने, सूचना तंत्र को मजबूत करने, आपातकालीन परिस्थितियों में शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने तथा सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    पुलिस मितान निभाएंगे सामाजिक जागरूकता एवं जनसुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी-

    डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि पुलिस मितान योजना सामुदायिक पुलिसिंग का एक सशक्त माध्यम है, जिसके माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, सहयोग एवं सहभागिता लगातार मजबूत हो रही है। पुलिस मितान अपने-अपने ग्रामों में पुलिस के सहयोगी के रूप में कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों की समय पर सूचना पुलिस तक पहुंचाने, सामाजिक समरसता बनाए रखने तथा विभिन्न जनजागरूकता अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

    डीआईजी एवं एसएसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में पुलिस मितानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय रहा है। विगत माह जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित ग्राम सभाओं एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान पुलिस मितानों ने हेलमेट एवं सीट बेल्ट के नियमित उपयोग, यातायात नियमों के पालन, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, ओवरस्पीडिंग से बचने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन के प्रति लोगों को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीणों को सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, उनसे बचाव के उपायों तथा दुर्घटना की स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई, जिससे जनसामान्य में सड़क सुरक्षा के प्रति सकारात्मक जागरूकता विकसित हुई।

    डीआईजी एवं एसएसपी ने कहा कि पुलिस मितान सड़क सुरक्षा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति, महिला एवं बाल सुरक्षा, टोनही प्रताड़ना, मानव तस्करी, गौ तस्करी, पर्यावरण संरक्षण तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध भी जनजागरूकता अभियान चलाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिस मितान अपने गांव का जिम्मेदार प्रहरी बनकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी आपात अथवा आकस्मिक परिस्थिति में पुलिस और ग्रामीणों के बीच समन्वय स्थापित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएगा।

    उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस मितानों की सक्रिय सहभागिता से अपराधों की रोकथाम, सड़क दुर्घटनाओं में कमी, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने सभी पुलिस मितानों से सेवा, समर्पण एवं संवेदनशीलता की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा प्रत्येक ग्राम को सुरक्षित, जागरूक एवं नशामुक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर उपस्थित सभी पुलिस मितानों ने डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के समक्ष सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति, महिला एवं बाल सुरक्षा सहित सभी जनहितकारी अभियानों में पूर्ण निष्ठा, जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने तथा जशपुर पुलिस का निरंतर सहयोग करने का सामूहिक संकल्प लिया। उन्होंने अपने-अपने ग्रामों में पुलिस और जनता के बीच मजबूत सेतु बनकर समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का भी आश्वासन दिया।

    ग्राम कोटवारों से समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील

    कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम कोटवारों से पुलिस मितानों के साथ समन्वय स्थापित कर टीम भावना से कार्य करने की अपील की गई। उन्हें ग्राम की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों की समय पर सूचना पुलिस तक पहुंचाने तथा जनजागरूकता अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस मितानों एवं ग्राम कोटवारों के संयुक्त प्रयासों से गांवों में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

    यातायात डीएसपी के.आर. चौहान ने किया प्रेरित

    यातायात उप पुलिस अधीक्षक श्री के.आर. चौहान ने युवाओं एवं पुलिस मितानों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, निरंतर परिश्रम एवं सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जशपुर पुलिस का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

    राहवीर योजना की दी जानकारी, घायलों की तत्काल मदद के लिए पुलिस मितानों को किया प्रेरित

    डीएसपी श्री चौहान द्वारा पुलिस मितानों को राहवीर योजना (Good Samaritan Scheme) के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर के भीतर सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीर को शासन द्वारा ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि एवं सम्मान प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय किसी घायल की समय पर सहायता करना मानवता का सबसे बड़ा कार्य है, जिससे किसी की अमूल्य जान बचाई जा सकती है। उन्होंने पुलिस मितानों से अपील की कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही बिना किसी भय या संकोच के घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करें तथा राहवीर योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करें।

    विदित हो कि जशपुर पुलिस द्वारा विगत दिनों सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले दो राहवीरों को सम्मानित किया जा चुका है। शासन के प्रावधानों के अनुसार दोनों राहवीरों को ₹25,000-₹25,000 की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई है। डीएसपी श्री चौहान ने पुलिस मितानों से कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति दुर्घटना के समय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दे, तो अनेक अमूल्य जीवन बचाए जा सकते हैं। उन्होंने सभी से राहवीर योजना का संदेश जन-जन तक पहुंचाने तथा जरूरतमंदों की निस्वार्थ सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

    एसडीओपी कुनकुरी विनोद मंडावी ने पुलिस मितानों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने किया प्रेरित

    एसडीओपी कुनकुरी विनोद मंडावी ने पुलिस मितानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस मितान गांव और पुलिस के बीच विश्वास की सबसे मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने सभी पुलिस मितानों से अपने-अपने ग्रामों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों की समय पर सूचना पुलिस तक पहुंचाने तथा साइबर अपराध, नशा मुक्ति, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस मितानों की सक्रिय सहभागिता से सामुदायिक पुलिसिंग और अधिक प्रभावी होगी तथा आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत होगा।

    हर पुलिस मितान अपने गांव का जिम्मेदार प्रहरी बने : एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा

    एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा ने कहा कि पुलिस मितान योजना का उद्देश्य प्रत्येक गांव तक पुलिस की पहुंच को मजबूत करना तथा जनता की सहभागिता से अपराधों की रोकथाम करना है। उन्होंने पुलिस मितानों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में जनसमस्याओं की जानकारी समय-समय पर पुलिस को उपलब्ध कराएं, अफवाहों पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें तथा युवाओं को कानून के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज के संयुक्त प्रयासों से ही सुरक्षित, जागरूक एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है।

    कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा विषयक प्रस्तुतीकरण भी प्रदर्शित किया गया, जिसमें दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक प्रतिक्रिया, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, सुरक्षित वाहन संचालन तथा जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों की जानकारी दी गई। अंत में सभी पुलिस मितानों ने समाज सेवा, सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्त जशपुर के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

    कार्यक्रम में एसडीओपी कुनकुरी विनोद मंडावी, एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा, थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश यादव, थाना प्रभारी कांसाबेल निरीक्षक जितेंद्र ताम्रकार, थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक संदीप कौशिक, थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक समरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर, चौकी प्रभारी करडेगा स.उ.नि. सारथी, चौकी प्रभारी ऊपरकछार स.उ.नि. भुनेश्वर भगत सहित विभिन्न ग्राम कोटवार, पुलिस मितान एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • लोरो घाट में दिल दहला देने वाला हादसा! ट्रक का अगला हिस्सा हुआ चकनाचूर, अंदर जिंदा दफन हुए तीन लोग, जशपुर पुलिस के साहसिक रेस्क्यू ने मौत के मुंह से खींच लाई तीन जिंदगियां

    लोरो घाट में दिल दहला देने वाला हादसा! ट्रक का अगला हिस्सा हुआ चकनाचूर, अंदर जिंदा दफन हुए तीन लोग, जशपुर पुलिस के साहसिक रेस्क्यू ने मौत के मुंह से खींच लाई तीन जिंदगियां

    लोरो घाट में भीषण सड़क दुर्घटना : जशपुर पुलिस के त्वरित रेस्क्यू अभियान से ट्रक में फंसे तीन लोगों की बची जान

    लगभग तीन घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, कटर मशीन से ट्रक का केबिन काटकर सुरक्षित निकाले गए तीनों घायल

    डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह स्वयं पहुंचे घटनास्थल, रेस्क्यू टीम, पुलिस मितान एवं सहयोगी नागरिकों की सराहना की।

    साहसिक रेस्क्यू करने वाली टीम को प्रशस्ति पत्र से किया जाएगा सम्मानित तथा सहयोगी नागरिकों के नाम गुड सेमिरिटन योजना के अंतर्गत लाभ दिलाने हेतु भेजी जाएगी सूची।

    जशपुर : दिनांक 15 जुलाई 2026 को शाम लगभग 07:00 बजे जशपुर जिले के लोरो घाट में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। धनबाद (झारखंड) से कोयला लेकर रायपुर जा रहा टाटा ट्रक क्रमांक JH-02-AM-6041 लोरो घाट में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी सुरक्षा रेलिंग से टकरा गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक, वाहन मालिक सहित कुल तीन व्यक्ति ट्रक के केबिन में गंभीर रूप से फंस गए।

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना दुलदुला पुलिस, हाईवे पेट्रोलिंग, डॉयल-112, अग्निशमन दल एवं एंबुलेंस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। इस दौरान पुलिस मितान के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भी पूरी तत्परता एवं मानवता का परिचय देते हुए रेस्क्यू अभियान में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

    लगभग तीन घंटे तक चले कठिन रेस्क्यू अभियान में कटर मशीन की सहायता से ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन एवं स्टेरिंग के हिस्से को सावधानीपूर्वक काटकर अंदर फंसे तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को तत्काल उपचार हेतु शासकीय अस्पताल, जशपुर भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है तथा उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

    घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह स्वयं घटनास्थल पहुंचे तथा पूरे रेस्क्यू अभियान की निगरानी की। सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के उपरांत उन्होंने थाना दुलदुला पुलिस, हाईवे पेट्रोलिंग, डॉयल-112, अग्निशमन दल, पुलिस मितान के सदस्यों एवं रेस्क्यू कार्य में सहयोग करने वाले स्थानीय नागरिकों की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में सभी ने साहस, संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं उत्कृष्ट टीमवर्क का परिचय दिया है, जिसके कारण तीन लोगों का जीवन सुरक्षित बचाया जा सका।

    डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने घोषणा की कि रेस्क्यू अभियान में उल्लेखनीय साहस एवं समर्पण का परिचय देने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अन्य रेस्क्यू टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, दुर्घटना में फंसे घायलों को बचाने में महत्वपूर्ण सहयोग देने वाले आम नागरिकों के नाम गुड सेमिरिटन (नेक नागरिक) योजना के अंतर्गत लाभ दिलाने हेतु प्रशासन को भेजे जाएंगे।

    डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह की आमजन से अपील-सड़क दुर्घटना की स्थिति में घटनास्थल से दूर जाने के बजाय तत्काल निकटतम थाना अथवा डॉयल-112 को सूचना दें। अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए घायलों की यथासंभव सहायता करें तथा “गुड सेमिरिटन (नेक नागरिक)” बनकर मानव जीवन बचाने में सहयोग करें। समय पर दी गई सूचना और आमजन का सहयोग किसी भी घायल व्यक्ति के लिए जीवनदायी सिद्ध हो सकता है।

  • रेलवे विकास की नई इबारत लिखेगा छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले— आधुनिक रेल अधोसंरचना से प्रदेश में निवेश, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

    रेलवे विकास की नई इबारत लिखेगा छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले— आधुनिक रेल अधोसंरचना से प्रदेश में निवेश, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

    रेलवे के आधुनिकीकरण से यात्री सुविधाओं, व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित सरोना एवं बालोद रेलवे स्टेशन का होगा शुभारंभ

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से रायपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्री दयानन्द ने की सौजन्य भेंट

    रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रायपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्री दयानन्द ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित सरोना एवं बालोद रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन समारोह के लिए केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव की ओर से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को आमंत्रण पत्र भेंट किया। भेंट के दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत सरोना एवं बालोद रेलवे स्टेशनों पर विकसित आधुनिक यात्री सुविधाओं, अधोसंरचना उन्नयन तथा स्टेशनों के नए स्वरूप को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेलवे को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और यात्री-केंद्रित बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है, जिसका लाभ सीधे आम नागरिकों और प्रदेश के समग्र विकास को मिलेगा।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय रेलवे आज अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। देशभर के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं, बेहतर यात्री सेवाओं और विश्वस्तरीय अधोसंरचना से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे विकसित भारत के संकल्प को नई गति मिल रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि विकास, व्यापार, पर्यटन और जनसुविधाओं की जीवनरेखा है। रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरोना एवं बालोद रेलवे स्टेशनों के उन्नयन से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ में आधुनिक रेल अधोसंरचना का विस्तार तेज़ी से हो रहा है। रेल संपर्क के सुदृढ़ होने से प्रदेश में निवेश, उद्योग, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा आम नागरिकों का आवागमन अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनेगा।

    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को वर्चुअल माध्यम से देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित एवं नवीनीकृत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इस योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को आधुनिक, सुगम, सुरक्षित एवं यात्री-अनुकूल बनाकर देश की परिवहन व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

  • आज दोकड़ा बनेगा आस्था का महासागर! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे रथयात्रा का शुभारंभ, ऐतिहासिक परंपरा की बनेगी साक्षी दुनिया

    आज दोकड़ा बनेगा आस्था का महासागर! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे रथयात्रा का शुभारंभ, ऐतिहासिक परंपरा की बनेगी साक्षी दुनिया

    श्री जगन्नाथ महाप्रभु की आज निकलेगी भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निभाएंगे गजपति महाराजा की ऐतिहासिक परंपरा

    दोकड़ा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में होगा भव्य आयोजन

    दोकड़ा/जशपुर : जिले के ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में आज श्री जगन्नाथ महाप्रभु रथयात्रा महोत्सव 2026 का शुभारंभ भव्य धार्मिक वातावरण में होगा। 16 जुलाई से 27 जुलाई तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रथयात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है।इस वर्ष रथयात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि मुख्यमंत्री एवं श्री मंदिर के गजपति महाराजा श्री विष्णुदेव साय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होकर सदियों पुरानी गजपति महाराजा की परंपरा का निर्वहन करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन एवं मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय दोपहर 12 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा बगिया के लिए रवाना होंगे तथा दोपहर 1:35 बजे श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा पहुंचेंगे। यहां वे भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर पारंपरिक विधि से रथयात्रा का शुभारंभ करेंगे।भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथयात्रा श्री मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मिडिल स्कूल के समीप स्थित मौसी बाड़ी तक पहुंचेगी। यात्रा में आकर्षक झांकियां, विभिन्न कीर्तन मंडलियां, ढोल-नगाड़ों की गूंज तथा पारंपरिक कर्मा नृत्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पूरे नगर को भव्य रूप से सजाया गया है।

    17 से 21 जुलाई तक होगी श्री जगन्नाथ कथा

    रथयात्रा महोत्सव के अंतर्गत 17 जुलाई से 21 जुलाई तक पांच दिवसीय श्री जगन्नाथ कथा का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं श्रीमती कौशल्या साय के विशेष सानिध्य में आयोजित इस कथा में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कीर्तन गायक एवं कथा वाचक श्री कामता प्रसाद शरण जी भगवान श्री जगन्नाथ की दिव्य कथाओं का रसपान कराएंगे।

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग, स्वास्थ्य सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    श्री जगन्नाथ मंदिर समिति दोकड़ा ने समस्त श्रद्धालुओं से रथयात्रा एवं महोत्सव में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।