नवरात्रि पर्व पर शांति व्यवस्था हेतु हुड़दंग मचाकर माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों पर बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की कड़ी कार्रवाई
प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 09 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार
पूर्व में गंभीर अपराधों में संलिप्त रहे निगरानी बदमाशों तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध की गई विशेष धरपकड़
बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन में आगामी दुर्गोत्सव पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसी परिपालन में आज दिनांक 12.10.2026 को थाना सुहेला द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई है।
कार्यवाही का विवरण:- पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बाधित करने वाले तथा पूर्व वर्षों में नवरात्रि पर्व के दौरान गंभीर अपराध घटित करने वाले संदिग्ध व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत प्रभावी कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध रूप से शराब बिक्री करने की शिकायतों पर भी सघन दबिश दी गई। पुलिस द्वारा कुल 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सुहेला के न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से सभी को विधिवत जेल दाखिल करने की प्रक्रिया की जा रही है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण:
असामाजिक गतिविधियों व पूर्व के अपराधों के संलिप्त आरोपी:
1. लक्ष्य कुमार उर्फ लक्की ठाकुर पिता दरबारी राम ठाकुर, उम्र 19 वर्ष, निवासी सुहेला
2. रोशन यादव उर्फ थानेश्वर पिता संतोष यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी सुहेला
3. चन्द्र कुमार उर्फ संजय पिता मनोज यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी सुहेला
4. निखिल ध्रुव पिता मनोज ध्रुव, उम्र 19 वर्ष, निवासी खैरवारी, थाना सुहेला
5. दीपक ध्रुव पिता दयालू ध्रुव, उम्र 20 वर्ष, निवासी खरोरा (हाल हनुमान मंदिर), थाना सुहेला
अवैध रूप से शराब बिक्री के मामले में गिरफ्तार आरोपी:
6. तुषार कौशिक पिता नीलकंठ कौशिक, उम्र 21 वर्ष, निवासी डिग्गी, थाना भाटापारा ग्रामीण
7. दशरथ बंजारे पिता समारू बंजारे, उम्र 27 वर्ष, निवासी बासीन, थाना सुहेला
8. रमेश धृतलहरे पिता हिरादास धृतलहरे, उम्र 39 वर्ष, निवासी बासीन, थाना सुहेला
(अन्य 01 संबंधित आरोपी सहित कुल 09 व्यक्तियों पर वैधानिक कार्रवाई की गई है।)
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस स्पष्ट करती है कि आगामी पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले, हुड़दंग मचाने वाले या अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध इसी प्रकार सख्त वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
