जशपुर के स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए बड़ी खबर! 21 अगस्त को मिलेगा नि:शुल्क FOSTAC प्रशिक्षण, हाईजीन किट और प्रमाण-पत्र भी फ्री

जशपुर : खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले के स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए नि:शुल्क फॉस्टेक प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 21 अगस्त 2026 गुरुवार को सुबह 10 बजे से   जिला पंचायत जशपुर-नगर  सभागार कक्ष में आयोजित होगा। खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं के लिए फॉस्टेक प्रशिक्षण अनिवार्य है। इस प्रशिक्षण में नेस्ले और नासवी के सहयोग से चाय-नाश्ता, ठेला-टपरी, जलेबी, चाट, गुपचुप, जूस, फास्ट फूड, मोमोज, आईसक्रीम सहित सभी प्रकार के स्ट्रीट फूड विक्रेता शामिल हो सकते हैं। प्रशिक्षण में शामिल…

Read More

पढ़ाई में आर्थिक मदद बनेगी नई उड़ान! जशपुर के दिव्यांग छात्रों को मिलेगी ₹6 से ₹12 हजार तक सालाना प्रोत्साहन राशि, 2026-27 के आवेदन शुरू

जशपुर : समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित क्षितिज-अपार संभावनाएं योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में उच्च शिक्षा में अध्ययनरत नियमित दिव्यांगजन छात्रों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। उप संचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस योजना का उद्देश्य उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे दिव्यांग विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। योजना के तहत आई.टी.आई., पॉलिटेक्निक, स्नातक, स्नातकोत्तर, चिकित्सा, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा में अध्ययनरत दिव्यांगजन विद्यार्थियों को 6000 रुपये प्रतिवर्ष एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। वहीं स्नातक एवं स्नातकोत्तर में नियमित रूप से…

Read More

जशपुर शहर में खुलेंगी 5 नई सरकारी राशन दुकानें! पात्र-अपात्र संस्थाओं पर दावा-आपत्ति का मौका, 31 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन के उचित मूल्य दुकानों के युक्तियुक्तकरण योजना के तहत नगर पालिका परिषद जशपुर नगर में 05 नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकानें खोली जाएंगी। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशानुसार 500 राशनकार्ड वाले क्षेत्र के लिए 01 नई उचित मूल्य दुकान स्थापित की जाती है। इसी आधार पर जशपुर नगर के लिए 05 नई दुकानें खोले जाने हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच समिति से परीक्षण-जांच की गई है। खाद्य अधिकारी जशपुर ने बताया कि संस्था-समिति का पात्र-अपात्र होने संबंधी दावा-आपत्ति 31 अगस्त 2026 तक स्वयं उपस्थित…

Read More

जमीन की रजिस्ट्री में बड़ा फर्जीवाड़ा! असली हिस्सेदार की जगह खड़ा किया दूसरा व्यक्ति, क्रेता-गवाह बने आरोपी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में

संयुक्त कृषि भूमि को फर्जी तरीके से विक्रय कराने के प्रकरण में लंबे समय से फरार 02 आरोपी गिरफ्तार, पाटन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा ग्राम कुम्हली स्थित संयुक्त नाम की कृषि भूमि को षड्यंत्रपूर्वक अन्य व्यक्ति को वास्तविक संजय कुमार के स्थान पर खड़ा कर विक्रय कराने का आरोप है। विक्रय पत्र में आरोपी दिलीप बंजारे को क्रेता तथा आरोपी कन्हैया बंजारे को गवाह बनाया गया था, जबकि भूमि के वास्तविक हिस्सेदार के संबंध में विवाद था। प्रकरण में फरार चल रहे दोनों आरोपियों की लगातार पतासाजी करते हुए…

Read More

इंस्टाग्राम न्यूज पेज को बनाया निशाना, फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजकर मांगे ₹10 हजार! साइबर जांच में खुला राज, आरोपी गिरफ्तार और iPhone जब्त

भिलाई टाइम्स न्यूज के इंस्टाग्राम पेज पर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजकर ₹10,000 की अवैध वसूली का प्रयास, तकनीकी जांच से आरोपी गिरफ्तार भिलाई टाइम्स न्यूज के इंस्टाग्राम पेज पर लगातार फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजकर पेज बंद कराने की धमकी देकर ₹10,000 की अवैध वसूली का प्रयास किया गया था। सुपेला पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, व्हाट्सएप एवं ई-मेल संबंधी जानकारी तथा सीडीआर की सहायता से आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की। आरोपी को धारा 35 बीएनएसएस के नोटिस के पश्चात थाना उपस्थित होने पर पूछताछ की गई तथा प्रकरण में पर्याप्त…

Read More

मयाली में मॉक एक्सरसाइज से मचा हड़कंप! अमोनिया गैस रिसाव का खौफनाक सीन, टैंकर पलटते ही दौड़ा प्रशासन, NDRF-SDRF ने संभाली कमान

कुनकुरी मयाली खण्डसा में अमोनिया गैस रिसाव मॉक एक्सरसाइज संपन्न : जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन,नगर सेना, एनडीआरएफ,एसडी आर एफ,स्वास्थ्य विभाग,फूड विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग और स्काउट गाइड बच्चों का भी सराहनीय सहयोग रहा जशपुर : जिला प्रशासन द्वारा आज कुनकुरी विकास खंड के को ग्राम खण्डसा (मयाली) में आयोजित अमोनिया गैस रिसाव मॉक एक्सरसाइज किया गया। कुनकुरी एसडीएम श्री नंद जी पांडे और नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग,नगर सेना और अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे। अमोनिया गैस रिसाव मॉक एक्सरसाइज रनिंग…

Read More

नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा वार! दो इलाकों में गांजा बिक्री का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; 3.712 किलो गांजा सहित वाहन-मोबाइल जब्त

नशामुक्ति अभियान के तहत दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी—दो अलग-अलग मामलों में अवैध गांजा बिक्री करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, 3.712 किलोग्राम गांजा सहित वाहन, मोबाइल व बिक्री रकम जप्त थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने हथखोज क्षेत्र से दो आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से 2.430 किलोग्राम गांजा बरामद किया। थाना नेवई पुलिस ने नेवई डैम क्षेत्र से गांजा बिक्री कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर 1.282 किलोग्राम गांजा जप्त किया। दोनों कार्यवाहियों में कुल 3.712 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, दो वाहन, मोबाइल फोन एवं बिक्री की नगदी…

Read More

सड़क पर मनमानी पार्किंग पर पुलिस का शिकंजा! 15 दिनों में 1960 वाहनों पर कार्रवाई, वहीं 216 ब्रेकडाउन वाहनों को मौके पर मिली तत्काल मदद

ब्रेकडाउन वाहनों की मदद में तत्पर यातायात पुलिस, अनावश्यक वाहन सड़क मे रोकने वालों पर सख्ती। ब्रेकडाउन वाहन की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंचकर समस्या का आकलन कर आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रही है। पिछले 15 दिनों में कुल 216 ब्रेकडाउन वाहनों को आवश्यक सहायता पहुंचाई बिना उचित कारण वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वाले 1960 वाहनों/चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई। वास्तविक तकनीकी खराबी अथवा आकस्मिक परिस्थिति में पुलिस द्वारा तत्काल सहायता, जबकि जानबूझकर यातायात बाधित करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जा रही…

Read More

आधी रात लूटपाट से मचा हड़कंप! कटर की नोक पर मोबाइल-नगदी लूटने वाले 4 आरोपी 24 घंटे में दबोचे, बस और हथियार भी जब्त

नया बस स्टैण्ड दुर्ग के पास मारपीट, तोड़फोड़ एवं लूटपाट करने वाले 02 बालिग आरोपी एवं 02 विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) पकड़ाए, पद्मनाभपुर पुलिस ने की वैधानिक कार्यवाही। बलेनो कार में तोड़फोड़ कर कटर की नोक पर मोबाइल व नगदी लूटने वाले घटना में शामिल कुल 04 आरोपियों (02 बालिग एवं 02 विधि से संघर्षरत बालक) को घटना के 24 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार/अभिरक्षा में लिया गया। घटना में प्रयुक्त अर्बानिया मिनी बस (CG07CY9600) एवं धारदार कटर किया गया जब्त। लूटा गया सैमसंग मोबाइल एवं आईक्यू (IQ)…

Read More

सड़क हादसे के बाद खड़ी मृत युवक की बाइक पर चोरों की नजर! पुसौर पुलिस ने किया खुलासा, चोरी के पार्ट्स और इंजन बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

चिखली-रैबार के बीच हादसे में मृत युवक की क्षतिग्रस्त बाइक चोरी, पुसौर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार रायगढ़ : थाना पुसौर क्षेत्र में सड़क हादसे में मृत युवक की क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल के पार्ट्स चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल के पार्ट्स एवं इंजन नंबर JC85AD4127825 बरामद किया गया है। मामले में थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 216/2026, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 जुलाई 2026 को शत्रुघन…

Read More