ब्रेकडाउन वाहनों की मदद में तत्पर यातायात पुलिस, अनावश्यक वाहन सड़क मे रोकने वालों पर सख्ती।
ब्रेकडाउन वाहन की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंचकर समस्या का आकलन कर आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रही है।
पिछले 15 दिनों में कुल 216 ब्रेकडाउन वाहनों को आवश्यक सहायता पहुंचाई
बिना उचित कारण वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वाले 1960 वाहनों/चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
वास्तविक तकनीकी खराबी अथवा आकस्मिक परिस्थिति में पुलिस द्वारा तत्काल सहायता, जबकि जानबूझकर यातायात बाधित करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।
दुर्ग : राष्ट्रीय राजमार्ग सर्विस रोड एवं शहर की सड़कों पर अनावश्यक वाहन खड़े होने के खिलाफ पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस द्वारा ब्रेकडाउन वाहनों के संबंध में विशेष निगरानी एवं सहायता व्यवस्था की जा रही है।
ब्रेकडाउन की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस टीम हाईवे पेट्रोलिंग मौके पर पहुंचकर वाहन चालक की समस्या सुनती है तथा वाहन की स्थिति का आकलन एवं सत्यापन किया जाता है। वास्तविक तकनीकी खराबी अथवा आकस्मिक परिस्थिति होने पर वाहन को सड़क से सुरक्षित हटाने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर सहायता की जाती है।
जांच के दौरान डीजल समाप्त होना, चालक की अनुपलब्धता अथवा बिल्टी/दस्तावेज के लिए प्रतीक्षा ब्रेकडाउन का बहाना बनाकर मार्ग अवरुद्ध जैसे कारण सामने आने पर लापरवाही मानते हुए संबंधित वाहन चालक/मालिक के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही एवं चालानी कार्यवाही की जाती है।
पिछले 15 दिनों की कार्यवाही इस प्रकार है:-
कुल 216 ब्रेकडाउन वाहन सड़क से सुरक्षित हटाए गए तथा 1960 वाहनों/चालकों के विरुद्ध यातायात बाधित करने पर कार्यवाही की गई।
यातायात पुलिस की अपील:-
वास्तविक ब्रेकडाउन होने पर तत्काल यातायात पुलिस को सूचना दें। वाहन चालक अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें।
