Author: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा फैसला: होली पर प्रदेशभर में ‘ड्राई डे’ लागू, कानून-व्यवस्था और शांतिपूर्ण उत्सव के लिए सख्त निर्देश

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा फैसला: होली पर प्रदेशभर में ‘ड्राई डे’ लागू, कानून-व्यवस्था और शांतिपूर्ण उत्सव के लिए सख्त निर्देश

    होली पर 4 मार्च को रहेगा ‘ड्राई डे’: प्रदेशभर में मदिरा बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित, अवैध परिवहन पर सख्त निगरानी के निर्देश

    रायपुर : होली के पावन पर्व पर प्रदेश में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से राज्य शासन ने पूर्व निर्धारित ड्राई डे’ (शुष्क दिवस) को यथावत लागू रखने का निर्णय लिया है। 4 मार्च 2026 को पूरे छत्तीसगढ़ में मदिरा की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार निर्धारित नियमों के तहत सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि प्रदेशवासी सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मना सकें।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि खुशी और उल्लास के पर्व होली पर कानून-व्यवस्था और सामाजिक समरसता सर्वोपरि है। घोषित शुष्क दिवस के दौरान किसी भी दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, बार या क्लब में मदिरा की बिक्री और परोसना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    आबकारी विभाग के सख्त निर्देश

    छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश की सभी देशी और विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, बार, होटल-रेस्टोरेंट तथा संबंधित प्रतिष्ठान शुष्क दिवस पर बंद रहेंगे। इसके साथ ही गैर-लाइसेंसी परिसरों में मदिरा भंडारण और बिक्री पर भी सख्त रोक रहेगी।

    जिला एवं राज्य स्तर पर उड़नदस्ता दल गठित कर अवैध मदिरा के परिवहन, संग्रहण और विक्रय पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। संदिग्ध स्थलों और वाहनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

    प्रशासन की अपील

    राज्य शासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे होली का त्योहार आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। सरकार का उद्देश्य है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की स्थिति न बने और सभी नागरिक सुरक्षित माहौल में उत्सव का आनंद ले सकें।

    शासन ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

  • JASHPUR BREAKING : पिता-पुत्र ने दुकान में घुसकर की गाली-गलौज और दी मौत की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही FIR दर्ज

    JASHPUR BREAKING : पिता-पुत्र ने दुकान में घुसकर की गाली-गलौज और दी मौत की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही FIR दर्ज

    सिंगीबहार में दुकानदार से की थी गाली गलौच, दी थी जान से मारने की धमकी, जशपुर पुलिस ने वायरल वीडियो पर लिया संज्ञान

    मामला चौकी ऊपर कछार, थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिंगीबहार का

    आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ पुलिस ने चौकी ऊपर कछार में दर्ज की एफ.आई. आर., की जा रही है अग्रिम कार्यवाही

    आरोपी क्रमशः -1. रवि गुप्ता उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम ललकिडीह (उड़ीसा). 02. युधिष्ठिर गुप्ता उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम ललकिडीह (उड़ीसा) के विरुद्ध चौकी ऊपर कछार में उक्त कृत्य के लिए बी एन एस की धारा 296,351(2) व 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध

    जशपुर : थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत दो व्यक्तियों के द्वारा एक दुकान में दुकानदार से गाली गलौज, व जान से मारने की धमकी देते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है, जिस पर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश पर जशपुर पुलिस के द्वारा वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जांच करने पर पता चला कि उक्त वीडियो चौकी ऊपर कछार, थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिंगीबहार का है, जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति क्रमशः रवि गुप्ता व युधिष्ठिर गुप्ता, जो कि पिता पुत्र हैं, व उड़ीसा राज्य के सरहदी ग्राम ललकिडीह के निवासी हैं, जिनके द्वारा 24.02.26 के सुबह करीबन 11.00 बजे, रमेश कुमार साहू, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम सिंगी बहार, चौकी ऊपर कछार, थाना तपकरा के ग्राम सिंगी बहार में स्थित दुकान में जाकर, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई है,।

    जशपुर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रार्थी रमेश कुमार साहू, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम सिंगी बहार, चौकी ऊपर कछार, थाना तपकरा की रिपोर्ट पर चौकी ऊपर कछार में आरोपियों क्रमशः -1. रवि गुप्ता उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम ललकिडीह (उड़ीसा). 02. युधिष्ठिर गुप्ता उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम ललकिडीह (उड़ीसा). के विरुद्ध बी एन एस की धारा 296,351(2) व 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है, अग्रिम कार्यवाही जारी है, दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

  • दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की पहल: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोरा में 25 फरवरी को विशेष प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कैंप

    दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की पहल: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोरा में 25 फरवरी को विशेष प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कैंप

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनोरा में 25 फरवरी को दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर आयोजित

    जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों की सुविधा एवं सशक्तिकरण हेतु दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर का आयोजन दिनांक 25 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मनोरा में प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा।

     इस शिविर में जनपद पंचायत मनोरा अंतर्गत समस्त दिव्यांगजनों का नवीन प्रमाणीकरण तथा पूर्व में जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्रों का नवीनीकरण किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में आधार कार्ड, दिवयांगता प्रमाण पत्र, आधार नम्बर में रजिस्टर्ड मोबाईल (जिसमें ओटीपी आता हो), फोटोग्राफ (जिसमें दिव्यांगता प्रदर्शित हो) जैसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करे।

  • राजस्व प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर रोहित व्यास का सख्त संदेश, समय-सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश

    राजस्व प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर रोहित व्यास का सख्त संदेश, समय-सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश

    कलेक्टर रोहित व्यास ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली : राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण समयसीमा में सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में संचालित समस्त राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उन्होंने आधार एवं मोबाइल नंबर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित एवं फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख दुरुस्तीकरण, अभिलेख शुद्धता एवं व्यपर्वतन तथा राजस्व न्यायालय से संबंधित प्रकरणों की गहन समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी राजस्व प्रकरणों का नियमानुसार शत-प्रतिशत निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

     कलेक्टर श्री व्यास ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने आगामी जनगणना के तैयारियों के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत मत्स्य पालक किसानों को लाभ दिलाने किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए राजस्व अधिकारियों को आवश्यक सहयोग देने को कहा। बैठक में उन्होंने आरबीसी 6-4 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों एवं पीड़ित क्षतिपूर्ति राशि संबंधी मामलों का त्वरित निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि इससे प्रभावितों एवं पीड़ितों को समय पर मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा सकेगी। बैठक में एसडीएम और अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।

  • शहरी ढाबों में अब नहीं जलेगी लकड़ी: कलेक्टर रोहित व्यास का सख्त आदेश, एलपीजी गैस से ही बनेगा खाना – उज्ज्वला और पीएम आवास से जोड़ने के निर्देश

    शहरी ढाबों में अब नहीं जलेगी लकड़ी: कलेक्टर रोहित व्यास का सख्त आदेश, एलपीजी गैस से ही बनेगा खाना – उज्ज्वला और पीएम आवास से जोड़ने के निर्देश

    शहरी क्षेत्रों के ढाबों में लकड़ी के बदले एलपीजी गैस का हो उपयोग – कलेक्टर श्री व्यास

    योजनाओं की प्रगति पर कलेक्टर सख्त

    उज्ज्वला योजना, पीएम आवास, मछली पालन विभाग व स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की

    अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

    जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा संबद्ध विभागों की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का आकलन किया। बैठक में खाद्य विभाग, मछली पालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित एनआरएलएम एवं स्वच्छ भारत मिशन की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बैठक में उज्ज्वला योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पीएम जनमन आवास योजना के हितग्राहियों को भी उज्ज्वला योजना से जोड़ने पर जोर दिया।

    खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने फूड इंस्पेक्टरों को निर्देशित किया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेयजल, शौचालय सहित मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराई जाएं। इसके लिए पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा गया। कलेक्टर ने शहरी क्षेत्रों के ढाबों में लकड़ी से खाना बनाने की गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने ढाबा संचालकों को एलपीजी गैस कनेक्शन लेकर गैस से ही भोजन तैयार करने के लिए जागरूक करने तथा व्यापक अभियान चलाने को कहा। अभियान के बाद भी नियमों का पालन नहीं करने वाले संचालकों पर आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

    दिव्यांगजन और आंगनबाड़ी व्यवस्था की समीक्षा –

    समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने दिव्यांगजन शिविरों एवं यूडीआईडी कार्ड निर्माण की प्रगति की जानकारी ली तथा शेष प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों की जानकारी लेकर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों को शीघ्र पूर्ण करने तथा महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवाईसी कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

    मछली पालन से आजीविका सशक्तिकरण –

    मछली पालन विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने मछलीपालक किसानों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए तालाबों के पट्टों का आवंटन एवं लंबित प्रस्तावों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने मछली पालक किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड निर्माण की प्रगति की भी जानकारी ली और इसे तेज करने को कहा।एनआरएलएम अंतर्गत स्व-सहायता समूहों को वित्त पोषण एवं स्वरोजगार गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।

    स्वच्छ भारत मिशन और श्रम योजनाओं पर जोर –

    स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने ओडीएफ प्लस की प्रगति, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, कचरा संग्रहण, मैजिक पिट एवं सोख पिट मॉडल, सामुदायिक शौचालय तथा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की स्थिति का आकलन किया गया। कलेक्टर ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

    श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत पंजीयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन सुनिश्चित करने हेतु विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।

    पीएम आवास: कोई भी आवास अपूर्ण न रहे –

    प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में कलेक्टर ने प्रगतिरत आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामग्री की अनुपलब्धता के कारण आवास निर्माण कार्य बाधित नहीं होना चाहिए। अपूर्ण आवासों को हितग्राहियों से चर्चा कर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए और कोई भी पात्र परिवार पक्के आवास से वंचित न रहे। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए आमजन तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।

  • छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: SANKALP के तहत ज्ञान, नवाचार और हरित विकास की नई उड़ान – युवाओं, किसानों और आदिवासी समुदायों के लिए समग्र विकास सुनिश्चित

    छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: SANKALP के तहत ज्ञान, नवाचार और हरित विकास की नई उड़ान – युवाओं, किसानों और आदिवासी समुदायों के लिए समग्र विकास सुनिश्चित

    छत्तीसगढ़ सरकार का बजट 2026-27: SANKALP के तहत विकास और नवाचार की नई ऊँचाइयाँ

    रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने आज अपने बजट 2026-27 का ऐलान किया, जिसमें GYAN और GATI कार्यक्रमों के माध्यम से SANKALP के उद्देश्य को मजबूत किया गया है। यह बजट राज्य के सभी क्षेत्रों में आर्थिक और सामाजिक विकास को गति देने, तकनीकी और औद्योगिक उन्नति को बढ़ावा देने तथा आम जनता को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है।

    बजट का मुख्य आकर्षण

    • राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) इस वर्ष 7,09,55 करोड़ रुपये तक पहुँचने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष 6,31,290 करोड़ रुपये था।
    • राजस्व व्यय 1,45,000 करोड़ रुपये, और पूंजी व्यय 26,500 करोड़ रुपये रखा गया है।
    • राज्य ने राजस्व अधिशेष के रूप में 2,000 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया है, जबकि राज्यीय घाटा 2.87% GSDP के अनुसार सीमित रखा गया है।

    SANKALP और GYAN-GATI पहल

    बजट का केंद्र बिंदु SANKALP (Sustainable, Accelerated, Knowledge-driven Local Advancement Plan) है।

    • GYAN कार्यक्रम शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देता है। इसमें स्कूल, कॉलेज और तकनीकी संस्थानों में नवाचार और डिजिटल शिक्षा को शामिल किया गया है।
    • GATI (Good Governance, Accelerating Infrastructure, Technology, Industrial Growth) के तहत बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास और तकनीकी प्रगति को प्राथमिकता दी गई है।

    युवाओं और छात्रों के लिए विशेष पहल

    • CG ACE: प्रतियोगी परीक्षाओं (NEET, JEE, UPSC, CGPSC) के लिए 33 करोड़ रुपये का प्रावधान।
    • CG VAYU: यात्रियों और छात्रों को विशेष प्रशिक्षण एवं सहायता देने के लिए 30 करोड़ रुपये।
    • NIPUN पहल: युवा पीढ़ी के औद्योगिक कौशल को विकसित करने के लिए 100% छात्रों को प्रशिक्षण देने की योजना।

    सामाजिक और कृषि विकास के लिए बजट

    • कृषि, पशुपालन और वन क्षेत्र के विकास के लिए 6,700 करोड़ रुपये का प्रावधान।
    • आदिवासी और पीवीटीजी समुदायों के लिए 720 करोड़ रुपये अलग से आरक्षित।
    • जल संरक्षण, बायोफॉरेस्ट्री और हरित ऊर्जा परियोजनाओं में 100 करोड़ रुपये निवेश।

    स्वास्थ्य और स्थानीय विकास

    • प्राथमिक और माध्यमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 265 करोड़ रुपये का आवंटन।
    • मातृत्व, बाल स्वास्थ्य और पोषण कार्यक्रमों के लिए 450 करोड़ रुपये।
    • ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में शिक्षा और कौशल विकास के लिए अलग-अलग योजनाओं के तहत हजारों करोड़ रुपये का निवेश।

    नवाचार और टेक्नोलॉजी

    • IIIT और CGIT में तकनीकी शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 38 करोड़ रुपये।
    • स्टार्टअप, विज्ञान और प्रौद्योगिकी परियोजनाओं के लिए 35 करोड़ रुपये।
    • डिजिटल गवर्नेंस और स्मार्ट सिटी पहलों के लिए विशेष प्रावधान।

    बजट 2026-27 केवल वित्तीय योजना नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के विकास और नवाचार की नई कहानी है। राज्य ने इस बजट में युवाओं, किसानों, आदिवासी समुदाय और तकनीकी नवाचार को प्राथमिकता दी है। SANKALP के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया है कि हर नागरिक को सीधे लाभ मिले और राज्य का विकास हर क्षेत्र में समग्र और सतत हो।

    छत्तीसगढ़ अब सिर्फ प्राकृतिक संसाधनों या सांस्कृतिक धरोहर के लिए नहीं बल्कि ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने की दिशा में अग्रसर है।

  • 8 से 10 मार्च तक जशपुर में कृषि क्रांति का महाकुंभ: उन्नत तकनीक, नवाचारों का लाइव प्रदर्शन और जिला स्तरीय किसान प्रतियोगिताओं से गूंजेगा कृषि महाविद्यालय कुनकुरी परिसर

    8 से 10 मार्च तक जशपुर में कृषि क्रांति का महाकुंभ: उन्नत तकनीक, नवाचारों का लाइव प्रदर्शन और जिला स्तरीय किसान प्रतियोगिताओं से गूंजेगा कृषि महाविद्यालय कुनकुरी परिसर

    तीन दिवसीय कृषि क्रांति एक्सपो का आयोजन 8 से 10 मार्च तक

    उन्नत कृषि तकनीकों पर कार्यशालाएं एवं नवाचारों का किया जाएगा प्रदर्शन

    जिला स्तरीय किसान प्रतियोगिताएं भी होंगी आयोजित

    जशपुर : जिले में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने के उद्देश्य से कृषि क्रांति अभियान अंतर्गत 8 मार्च से 10 मार्च तक तीन दिवसीय कृषि क्रांति एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इस एक्सपो में उन्नत कृषि तकनीकों पर कार्यशालाएं एवं नवाचारों का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा। एक्सपो में कृषि नवाचार को बढावा देने तथा प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करने एवं नई तकनीकों के प्रसार हेतु जिला स्तरीय किसान प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आवेदन पत्र ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से अथवा अपने विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के पास 01 मार्च तक जमा करना अनिवार्य है। प्राप्त आवेदनों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा तथा विजेता किसानों की घोषणा 8 मार्च को कृषि महाविद्यालय कुनकुरी में आयोजित कृषि क्रांति एक्सपो के दौरान की जाएगी।

    कृषि के अलग-अलग क्षेत्रों में आयोजित होगी जिला स्तरीय किसान प्रतियोगिताएं

     कृषि के अलग-अलग क्षेत्रों में जिला स्तरीय किसान प्रतियोगिताएं आयोजित कर किसानों को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें पारंपरिक बीज संरक्षण प्रतियोगिता में पारंपारिक फसल किस्मों के संवर्धन, संरक्षण एवं आदान-प्रदान को बढावा देने हेतु पारंपरिक बीज संरक्षण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी सर्वाधिक पारंपरिक किस्में संरक्षित करने वाले किसानों को सम्मानित किया जावेगा। इसी तरह श्रेष्ठ बीज उत्पादक कृषक में सर्वाधिक प्रमाणित , उन्नत बीज उत्पादन करने वाले किसान का चुनाव बीज निगम एवं अन्य संस्था में बीज विक्रय के प्रमाणित दस्तावेज के आधार पर किया जाएगा। नाला पुनर्जीवन एवं सिंचाई नवाचार प्रतियोगिता में ग्राम स्तर पर सामुदायिक सहभागिता, व्यक्तिगत रूप से नाला पुनर्जीवन करने पर सिंचित क्षेत्र के विस्तार के आधार पर विजेता का चुनाव किया जावेगा।

     श्रेष्ठ डेयरी किसान में जिले में दुग्ध उत्पादन बढाने, नस्ल सुधार, वैज्ञानिक पशुपालन एवं डेयरी आधारित आयवृद्धि को प्रोत्साहित करने हेतु श्रेष्ठ डेयरी किसान का आयोजन हो रहा है। जिसमें विजेता का चुनाव दुग्ध उत्पादन प्रति किसान एवं उन्नत डेयरी प्रबंधन के आधार पर किया जाएगा। श्रेष्ठ बकरी एवं मुर्गी पालक किसान में उन्नत नस्ल के बकरीपालन, पशुशेड स्वच्छता वार्षिक आय एवं टीकाकरण प्रबंधन एवं स्वास्थ्य प्रबंधक के आधार पर श्रेष्ठ बकरी एवं मुर्गी पालक किसान का चयन किया जावेगा। श्रेष्ठ मछली पालक किसान में जिले में मछली पालन को आय का सशक्त स्त्रोत बनाने एवं उन्नत तकनीक अपनाने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने हेतु तालाब प्रबंधन एवं उत्पादन क्षमता के आधार पर श्रेष्ठ मछली पालक किसान का चयन किया जावेगा।

     श्रेष्ठ पुष्प, बागवानी एवं साग-सब्जी उत्पादक किसान में बागवानी, साग-सब्जी प्रतियोगिता से किसानों को आधुनिक तकनीक एवं बाजार संपर्क के लिए प्रेरित किया जा सकता है। विजेता किसान का चुनाव उच्च मूल्य वाले बागवानी फसलों, सालभर साग-सब्जी उत्पादन माडल के आधार पर किया जाएगा। श्रेष्ठ मधुमक्खी पालक किसान प्रतियोगिता में वैज्ञानिक पद्धति से मधुमक्खी पालन करने एवं शहद से आय वृद्धि के उद्देश्य से श्रेष्ठ मधुमक्खी पालक किसान का प्रतियोगिता किया जा रहा है। जिनका चुनाव सर्वाधिक शहद उत्पादन के आधार पर किया जाएगा।

  • जशपुर में प्रतिभाओं को नई उड़ान: 15 मार्च से संकल्प संस्थान में निःशुल्क JEE क्रैश कोर्स, 100 विद्यार्थियों को आवास-भोजन और मॉक टेस्ट की पूरी व्यवस्था

    जशपुर में प्रतिभाओं को नई उड़ान: 15 मार्च से संकल्प संस्थान में निःशुल्क JEE क्रैश कोर्स, 100 विद्यार्थियों को आवास-भोजन और मॉक टेस्ट की पूरी व्यवस्था

    जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास और सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में 15 मार्च से पंद्रह दिवसीय निःशुल्क जेईई क्रैश कोर्स का आयोजन कराया जा रहा है । जिसमें जिले के स्थानीय निवासी विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास , भोजन , कोर्स मटेरियल तथा कंप्यूटर बेस्ड मॉक टेस्ट की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी । उल्लेखनीय है कि आगामी जेईई -2 मेन की परीक्षा 02 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 के मध्य नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा ली जाएगी ।

     संकल्प जशपुर के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पंद्रह दिवसीय क्रैश कोर्स के लिए जिले के अंतर्गत संचालित विभिन्न शासकीय , अशासकीय और अनुदान प्राप्त हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों जिन्होंने जेईई मेन-2, 2026 का फार्म भरा है , ऐसे 100 विद्यार्थियों को यह क्रैश कोर्स कराया जाएगा । उल्लेखनीय है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा जेईई मेन -2 फरवरी के अंतिम तिथि 25 फरवरी है। संकल्प में होने वाले क्रैश कोर्स में सम्मिलित होने के लिए आवेदन का ऑनलाइन लिंक सभी विद्यालय के प्राचार्य और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध करा दिया गया है। ऑनलाइन लिंक के माध्यम से विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च , सायं 5:00 बजे तक होगी।

    इन विद्यार्थियों को 15 मार्च को प्रातः 10.00 बजे संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में एक पालक के साथ अपनी उपस्थिति देनी होगी, साथ ही उन्हें जेईई मेन के भरे गए आवेदन के कन्फर्मेशन पेज की एक फोटोकॉपी भी साथ लानी होगी।

    संकल्प जशपुर में कई वर्षों से जेईई मेन व एडवांस की तैयारी कराई जा रही है । प्रत्येक वर्ष दर्जनों विद्यार्थी जेईई की परीक्षा क्वालीफाई करते हैं, और देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों मे प्रवेश पाकर अपना भविष्य बना रहे हैं । अभी तक अकेले संकल्प के 85 से अधिक विद्यार्थी देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रवेश पा चुके हैं । सभी विद्यार्थियों को JEEMAINS स्तर की तीन पूर्ण पाठ्यक्रम आधारित टेस्ट भी लिया जाएगा l इसके साथ ही विद्यार्थियों को मुख्य मुख्य कॉन्सेप्ट समझाते हुए प्रश्नों को हल करने के तरीके और उत्तर देने का सही तरीक़ा समझाया जाएगा l

  • आकाशीय बिजली से दो मौतों पर प्रशासन का मानवीय निर्णय: जशपुर में प्रभावित परिवारों को 8 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत, कलेक्टर रोहित व्यास की पहल

    आकाशीय बिजली से दो मौतों पर प्रशासन का मानवीय निर्णय: जशपुर में प्रभावित परिवारों को 8 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत, कलेक्टर रोहित व्यास की पहल

    जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम सिरिमकेला निवासी स्व. महेन्द्र राम का आकाशीय बिजली से 09 अक्टूबर 20255 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी रजनी बाई हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

    इसी प्रकार आकाशीय बिजली से ही तपकरा तहसील अंतर्गत् ग्राम लावाकेरा निवासी स्व. सतीश एक्का का 17 जुलाई 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी असरीता एक्का हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

  • जशपुर में जन्म-मृत्यु पंजीयन व्यवस्था होगी और सशक्त: 25 फरवरी से 11 मार्च तक आठों विकासखंडों में विशेष प्रशिक्षण अभियान, कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर व्यापक तैयारी

    जशपुर में जन्म-मृत्यु पंजीयन व्यवस्था होगी और सशक्त: 25 फरवरी से 11 मार्च तक आठों विकासखंडों में विशेष प्रशिक्षण अभियान, कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर व्यापक तैयारी

    जशपुर : कलेक्टर एवं अतिरिक्त मुख्य रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु रोहित व्यास के निर्देशानुसार आठों विकासखण्डों के समस्त ग्रामीण, नगरीय एवं संस्थागत पंजीयन इकाईयों के रजिस्ट्रारों, उप रजिस्ट्रारों जन्म-मृत्यु को प्रशिक्षण 25 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक दिया जाएगा।

     इस हेतु जिले के सभी विकासखण्डों में प्रशिक्षण स्थल का चिन्हांकन किया गया है। इनमें 25 फरवरी को जनपद पंचायत सभा कक्ष मनोरा एवं जशपुर में, 26 फरवरी को जनपद पंचायत सभा कक्ष कुनकुरी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी, 27 को सामुदायिक भवन फरसाबहार, 02 मार्च को सामुदायिक भवन दुलदुला, 06 मार्च को जनपद पंचायत सभा कक्ष बगीचा, 10 मार्च को प्रतिभा महिला संकुल संगठन भवन कांसाबेल एवं 11 मार्च को जनपद पंचायत सभा कक्ष पत्थलगांव और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पत्थलगांव में प्रशिक्षण दिया जाएगा।