सैजेस के बच्चों के लिए जिज्ञासा कार्यक्रम, एक्सपोजर विजिट के माध्यम से बढ़ा रहे नॉलेज

कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा की पहल पर आरम्भ किया गया शैक्षणिक भ्रमण का कार्यक्रम, हर शनिवार को विजिट करेंगे बच्चे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग जिला प्रशासन द्वारा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के लिए जिज्ञासा कार्यक्रम का आगाज आज हुआ। हर शनिवार को सैजेस के बच्चे एक्स्पोज़र विजिट के लिए जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण लैंडमार्क्स का और प्रशासनिक संस्थाओं का अवलोकन करेंगे। आज इसकी शुरुआत सैजेस बालाजी नगर, सेक्टर 6 और खम्हरिया स्कूल के बच्चों से हुई। सैजेस स्कूल बालाजी नगर के बच्चे छावनी और कोतवाली…

Read More

डायरिया संक्रमण प्रबंधन पर निगम के आयुक्त रहें अलर्ट मोड पर, इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम को अपनाएं: कलेक्टर

विशेषज्ञों से लिया जाएगा मार्गदर्शन,संक्रमण के ग्राफ को नग्णय करने के लिए युद्ध स्तर पर  होता रहे कार्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा  जिले के कुछ क्षेत्र में फैले डायरिया संक्रमण के प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए आपातकालीन बैठक निगम के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट कक्ष में रखी गई थी। जिसमें नगर निगम आयुक्तों और संबंधित अधिकारियों के साथ संक्रमण के कारण और निवारण को लेकर गहन चर्चा की गई।कलेक्टर ने संबंधित विभागों को इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम को अपनाने के लिए निर्देशित किया ताकि शीघ्र…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य अध्यक्ष सेवा प्राधिकरण और अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में संविधान दिवस के परिपेक्ष में आयोजित परिचर्चा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर अटल बिहारी विश्वविद्यालय के सभागार में श्री आनंद प्रकाश वारियाल, सदस्य सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मुख्य आतिथ्य एवं आचार्य श्री अरुण दिवाकर नाथ बाजपेई कुलपति, अटल बिहारी बाजपेयी वि0वि0 की अध्यक्षता में ‘‘भारत लोकतंत्र की जननी’’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री आचार्य श्री अरुण दिवाकर नाथ बाजपेयी जी ने कहा कि जिस प्रकार आज हम संविधान दिवस मना कर नागरिकों की हितों के बारे में बात कर रहे हैं हमें हमारे आसपास रहने…

Read More

छत्तीसगढ़ उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन हासिल करने वाला देश का चौथा राज्य

अमलेश्वर और निसदा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बने राज्य के पहले एनक्यूएएस सर्टिफाइड उप स्वास्थ्य केंद्र केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन प्रदेश के 57 शासकीय अस्पतालों को अब तक मिल चुका है राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर एनक्यूएएस (National Quality Assurance Standard) सर्टिफिकेशन हासिल करने वाला देश का चौथा राज्य बन गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दुर्ग जिले के अमलेश्वर और रायपुर जिले के निसदा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर उप स्वास्थ्य केन्द्र के…

Read More

नाबालिग विद्यार्थियों को दोपहिया / चार पहिया वाहन से विद्यालय आने पर रोक लगाने एसपी ने सभी स्कूलों को लिखा पत्र.. प्राचार्य/प्रधानपाठक को किया निर्देशित..पढ़ें एसपी का पत्र स्कूलों के नाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा सर्व प्राचार्य/प्रधान पाठक, शासकीय/अशासकीय, प्राथमिक/माध्यमिक/हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी जिला जांजगीर-चाम्पा को एसपी ने पत्र लिखा है। पत्र का विषय नाबालिक विद्यार्थियों को दोपहिया / चार पहिया वाहन से विद्यालय आने पर रोक लगाने के संबंध मे है। एसपी ने पत्र मे लिखा है जिले में संचालित शासकीय/अशासकीय, प्राथमिक / माध्यमिक / हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी स्कूलों में अध्ययनरत् नाबालिक विद्यार्थियों को दोपहिया / चार पहिया वाहन से विद्यालय आने / जाने की शिकायत जन प्रतिनिधियों से प्राप्त हो रही है । विद्यार्थियों को किसी आकस्मिक / अप्रिय घटनाओं…

Read More

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन, जिला स्तरीय आयोजन का हुआ सफल समापन

ग्रामीण एवं परम्परागत खेलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से किया छत्तीसगढ़िया खेल एवं संस्कृति को जीवंत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय जांजगीर-चांपा के हाई स्कूल मैदान जांजगीर में  24 नवम्बर से 26 नवम्बर तक आयोजित 03 दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में छत्तीसगढ़िया खेलों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की परम्परा एवं लोक संस्कृति की छटा भी देखने को मिली। इस तीन दिवसीय आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने अपने बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर इस जिला स्तरीय आयोजन को यादगार बना दिया। इस आयोजन में जिले के हर आयु वर्ग…

Read More

संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट कार्यालय में किया गया संविधान की प्रस्तावना का पठन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा संविधान दिवस के अवसर पर आज अपर कलेक्टर श्री एस.पी. वैद्य ने जिला कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान के प्रस्तावना का पठन कराया। उन्होंने संविधान के प्रति निष्ठा रखने तथा संविधान में प्रदत्त अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप निर्माण समिति के अध्यक्ष थे। भारतीय संविधान को 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा में अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया है। इस अवसर पर जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More

धान खरीदी महाभियान: जिले में अब तक लगभग 92 हजार क्विंटल धान की हुई खरीदी

खरीदी केंद्रों से 49 हजार 406 क्विंटल धान का हो चुका है उठाव जिले के किसानों ने अब तक 18 करोड़ 76 लाख रुपए से अधिक का धान बेचा 28 नवंबर के लिए 510 टोकन जारी, 20 हजार क्विंटल से अधिक धान की होगी खरीदी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा जिले में 1 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है। जिले में अब तक  लगभग 92 हजार क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के…

Read More

खेतों में नमी रबी फसल के लिए उपयुक्त, रबी सीजन में 43 हजार 680 हेक्टेयर में फसल लेने का लक्ष्य तय

कृषि विभाग द्वारा कृषि चौपाल के माध्यम से किसानों को दी जा रही रबी फसल लेने की सलाह रबी फसल के लिए तिवरा, मसूर, सरसों एवं गेहूं बीज समितियों में उपलब्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा इस वर्ष सितंबर के अंत और अक्टूबर में वर्षा होने के कारण जमीन में नमी बनी हुई है। इस कारण रबी सीजन में अधिक से अधिक रबी फसलों के क्षेत्रअच्छादन में वृद्धि की जा सकती है। इस रबी सीजन कुल 43 हजार 680 हेक्टेयर में रबी फसल लेने का लक्ष्य तय किया गया है। कृषि…

Read More

लघु धान्य फसलों की खरीदी होगी समर्थन मूल्य पर : जिले में इस बार 978 हेक्टेयर क्षेत्र में कोदो एवं रागी फसलों का किया जा रहा उत्पादन

कोदो के लिए तीन हजार रुपए और रागी के लिए तीन हजार 377 रुपए समर्थन मूल्य तय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा राज्य शासन के मिलेट मिशन और वर्ष 2022-23 को मिलेट्स पोषण वर्ष घोषित किये जाने के फलस्वरूप  कलेक्टर श्री संजीव झा के मार्गदर्शन में जिले में लघु धान्य फसलों का उत्पादन लिया जा रहा है। जिले में प्रथम बार किसानों द्वारा कोदो एवं रागी फसल का उत्पादन किया जा रहा है । मिलेटस मिशन को बढावा देने हेतु नाबार्ड , बाल्को के एफपीओ तथा अन्य एफ पी ओ की…

Read More