धान खरीदी महाभियान: जिले में अब तक लगभग 92 हजार क्विंटल धान की हुई खरीदी

Advertisements
Advertisements

खरीदी केंद्रों से 49 हजार 406 क्विंटल धान का हो चुका है उठाव

जिले के किसानों ने अब तक 18 करोड़ 76 लाख रुपए से अधिक का धान बेचा

28 नवंबर के लिए 510 टोकन जारी, 20 हजार क्विंटल से अधिक धान की होगी खरीदी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा

जिले में 1 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है। जिले में अब तक  लगभग 92 हजार क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के साथ खरीदी केंद्रों से धान का उठाव भी जारी है। खरीदी केंद्रों से 49 हजार 406 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। जिले के किसान अब तक 18 करोड़ 76 लाख 69 हजार 392 रुपए  का धान समितियों में बेच चुके है। जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी ने बताया की जिले के खरीदी केंद्रों में धान खरीदी लगातार जारी है। वहीं धान खरीदी केंद्रों में धान बेचने के लिए पहुंचने वाले किसानों की संख्या भी बढ़ने लगी है। नए धान खरीदी केंद्रों में भी धान खरीदी शुरू हो चुकी है। सोमवार 28 नवंबर को 55 धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी के लिए कुल 510 टोकन जारी किए गए हैं । इनमें 330 समिति के माध्यम से तथा टोकन तुंहर हाथ ऐप के माध्यम से 180 टोकन जारी किये गए है। जारी टोकन से 20 हजार 680 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!