भाजपा ने 15 साल आदिवासियों से धोखा दिया था समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भानुप्रतापपुर में भाजपा मुद्दाविहीन है। इसके विपरीत कांग्रेस के पास अपनी सरकार के 4 सालों के काम की लंबी फेहरिस्त है। जनता, कांग्रेस सरकार बनाम भाजपा के 15 साल की तुलना कर रही है। भाजपा ने 2003 में आदिवासियों को 10 लीटर दूध वाली गाय देने का वायदा किया था, हर आदिवासी परिवार से एक को सरकारी नौकरी का वायदा किया था, पूरा नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
हर जिले में शुरू होंगे मॉडल उचित मूल्य दुकान, राशन सामग्री के साथ-साथ मिलेंगी अन्य उपभोक्ता वस्तुएं
उपभोक्ताओं को मिलेंगी बैंकिंग कॉरस्पोंडेंट सहित अन्य सुविधाएं खाद्य सचिव ने की पीडीएस, धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की समीक्षा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में मॉडल शासकीय उचित मूल्य दुकान प्रारंभ होंगे। ये दुकानें जिलों में चरणबद्ध ढंग से शुरू की जाएंगी। खाद्य सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा ने खाद्य अधिकारियों को इसके लिए तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मॉडल उचित मूल्य दुकानों में राशन सामग्र्री के साथ अन्य उपभोक्ता वस्तुओं की बिक्री के अलावा बैंकिंग कॉरस्पोंडेंट आदि की सुविधा भी दी जाएगी। खाद्य सचिव…
Read Moreएच.आई.व्ही. पीड़ित मरीजों को मिल रही निःशुल्क दवा और अन्त्योदय अन्नयोजना का लाभ, एड्स पीड़ित लोगों का राज्य स्तरीय जीपा कन्वेंशन कार्यक्रम संपन्न
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर संचालक स्वास्थ्य सेवायें भीम सिंह की अध्यक्षता में जीपा कन्वेंशन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। एचआई. व्ही. के साथ जी रहे लोग (पी.एल.एच.ए.) समाज में समानता के अधिकार के साथ जीवन व्यतित कर सकें, उनके साथ होने वाले सामाजिक भेदभाव को खत्म किया जा सके इस उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजन किया गया, ताकि ऐसे पीड़ित लोग एक नागरिक के रूप में मौलिक अधिकार जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य सूरक्षा, आवागमन जैसे मूलभूत आवश्यकताओं का उपयोग करने में सक्षम हो सकें। उक्त कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त परियोजना संचालक, डॉ. खेमराज…
Read Moreअधिकारियों को नालियों की नियमित साफ-सफाई और मरम्मत कराने के निर्देश, शहर की साफ-सफाई और कचरों के निपटान में कोताही बर्दाश्त नहीं
कलेक्टर ने मनेन्द्रगढ़ और चिरमिरी नगर में साफ-सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण मनेन्द्रगढ़ बस स्टैण्ड के समीप पसरी गंदगी देख नाराज हुए कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव आज सुबह मनेन्द्रगढ़ और चिरमिरी नगर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने मनेन्द्रगढ़ में बस स्टैण्ड इलाके में जगह-जगह पसरी गंदगी को देखकर नाराजगी जताई और अधिकारियों को तत्काल साफ-सफाई कराने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि साफ-सफाई नियमित रूप से हो, यह हर हाल में सुनिश्चित…
Read Moreप्रिंस अब पढ़ेगा, आगे बढ़ेगा : घूमंतू बच्चों का भविष्य संवारने कलेक्टर श्री ध्रुव की अभिनव पहल
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में चलेगा बाल-जतन अभियान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर चिरमिरी में बीते चार सालों से निवासरत राजा पनिका का 8 वर्षीय पुत्र प्रिंस अब स्कूल में पढ़ाई कर अपना भविष्य गढ़ेगा, जीवन में आगे बढ़ेगा। कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव की विशेष पहल से प्रिंस को कचरा बिनने से छुटकारा मिल गया है। सोमवार को उसका दाखिला चिरमिरी के पोड़ी बाजार स्थित सरकारी स्कूल में हो जाएगा। प्रिंस को स्कूल जाने के लिए नया ड्रेस, पुस्तक, कॉपी और बैग मिल गया है। नगर निगम चिरमिरी के अधिकारी प्रिंस को अपने…
Read Moreस्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के दो छात्र सेमीफाइनल में, भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी थिंक प्रतियोगिता
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी थिंक प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के दो छात्रों कोे सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इन दोनों छात्रों की टीम को देश के शीर्ष 16 टीमों के रूप में चुना गया है। प्रतियोगिता में देशभर के 7500 स्कूलों ने भाग लिया था। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल पंप हाऊस कोरबा के दो छात्र खुशी चौहान और आदित्य साहू ने दो एलीमिनेशन राउंड और क्वार्टर फाइनल राउंड में अविश्वसनीय प्रदर्शन किया। खुशी चौहान कक्षा 12 वीं में…
Read Moreछत्तीसगढ़ के लिए राहतभरी खबर : कोरोना संक्रमण की थमी रफ्तार, कई जिलों में जांच में नहीं मिल रहे नए संक्रमित मरीज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार के द्वारा किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगभग थम सी गई है। यह सरकार और प्रदेशवासियों के लिए राहतभरी खबर है। राज्य में कोरोना जांच की 18 नवम्बर की रिपोर्ट के अनुसार मात्र दो जिले बालोद में एक और दुर्ग जिले में 6 व्यक्ति नये कोरोना संक्रमित मिले, जबकि शेष जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या निरंक है। राज्य में कोविड-19 के सक्रिय मामले भी तेजी से…
Read More21 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन : ‘मोर मितान मोर संगवारी’ के माध्यम से दूर की जाएंगी भ्रांतियां
पहले चरण में दंपत्ति संपर्क सप्ताह, दूसरे चरण में नि:शुल्क नसबंदी सेवा प्रदान की जाएंगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देने 21 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार यह पखवाड़ा “अब पुरुष निभाएंगे जिम्मेदारी, परिवार नियोजन अपनाकर दिखाएंगे अपनी भागीदारी’’ की थीम पर मनाया जाएगा। दो चरणों में आयोजित पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के पहले चरण में पुरुष नसबंदी की जानकारी दी जाएगी और पुरुषों को इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण…
Read Moreप्रगति मैदान में राज्य दिवस पर दिखेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की झलक, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक नृत्यों का होगा भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सांस्कृतिक संध्या में करेंगे शिरकत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नई दिल्ली, प्रगति मैदान में 21 नवंबर को दिल्लीवासियों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में एम्फी थियेटर में छत्तीसगढ़ राज्य दिवस का यह आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्घाटन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ पवेलियन का भ्रमण कर स्टालों का अवलोकन करेंगे। छत्तीसगढ़ के पवेलियन में ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ की झलक देखने को मिल रही है। पवेलियन में…
Read Moreकिराना की खरीददारी के सवाल से परखा बच्चों का गणितीय ज्ञान : स्कूल निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने शिक्षक के रूप में बच्चों को पढ़ाया ‘विज्ञान के चमत्कार‘ का पाठ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर शालाओं में अध्ययन-अध्यापन, शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों की उपस्थिति का जायजा लेने 18 नवम्बर शुक्रवार को आकस्मिक दौरे पर निकले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने मनेन्द्रगढ़ तहसील के ग्राम सिरोली की प्राथमिक शाला की कक्षा चौथी क्लास के बच्चों से किराना सामानों की खरीदी और राशि भुगतान के संबंध में सवाल पूछकर उनके गणितीय ज्ञान को परखा। सिरोली गांव के माध्यमिक शाला में आत्म रक्षा के लिए कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं से मिले और उनका हौसला बढ़ाया। हायर सेकेण्डरी स्कूल कोथारी…
Read More