समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर 36 वें राष्ट्रीय खेल में छत्त्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राज्य के लिए अब तक 2 गोल्ड सहित 7 पदक जीतेे हैं। आज हुए महिला सॉफ्ट टेनिस के मुकाबले मंे खिलाडियों ने अपने उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए राज्य के लिए एक और पदक पक्का कर लिया। गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय खेल में आज राज्य की महिला सॉफ्ट टेनिस टीम ने मध्यप्रदेश की दूसरी वरीयता प्राप्त टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले डबल्स मैच में छत्तीसगढ़ की…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
बस्तर फाइटर्स के नवनियुक्त आरक्षकों को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित, बस्तर में चहुंमुखी विकास के योगदान में फाइटर्स की महत्ती जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री श्री बघेल
बस्तर फाइटर्स की नियुक्ति के साथ ही बस्तर में शांति-सुरक्षा और विकास के नए युग की हुई शुरुआत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर के लालबाग स्थित सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने बस्तर फाइटर्स के नवनियुक्त आरक्षकों से मुलाकात की। उन्होंने आरक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बस्तर में शांति-सुरक्षा के साथ बस्तर के चहुंमुखी विकास में योगदान देना फाइटर्स के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी होगी और पूरा विश्वास है कि बस्तर के युवा इस जिम्मेदारी…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गिल्ली डंडा में आजमाया हाथ, जगदलपुर में नगरीय क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का किया शुभारंभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर में नगरीय क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ किया। उन्होंने गिल्ली डंडा में हाथ आजमाया और पहली ही बार में गिल्ली को दूर तक मारा। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है की ग्रामीण अंचल के पारंपरिक खेल विधाओं को प्रोत्साहित करने और पुनः उन्हें जीवंत करने के उद्देश से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे गिल्ली डंडा, कब्बड्डी, खो-खो, लंगड़ी, बिल्लस, फुगड़ी सहित कुल 14 पारंपरिक खेल शामिल है।
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आमचो बस्तर क्लब का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आमचो बस्तर क्लब के बिलियर्ड्स कोर्ट में हाथ आजमाया मांझी-चालकी और बस्तर दशहरा पर्व के पारंपरिक सदस्यों के साथ किया दोपहर भोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर/रायपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान वर्ष 1921 में स्थापित आमचो बस्तर क्लब का अवलोकन कर क्लब की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने बिलियर्ड्स में भी हाथ आजमाया। वहीं विजिटर्स बुक में मुख्यमंत्री ने संदेश देते हुए लिखा कि “क्लब की स्थापना 101 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बधाई…
Read Moreमुख्यमंत्री विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में हुए शामिल, आदिम परंपराओं और विरासत के संरक्षण हेतु सरकार कटिबद्ध – भूपेश बघेल
मांझी-चालकी, मेंबर-मेंबरिन और बस्तर दशहरा पर्व से जुड़े पारंपरिक सदस्यों को पोशाक के लिए 5 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा तोकापाल शासकीय महाविद्यालय का नामकरण शहीद हरचंद तथा शासकीय महाविद्यालय बकावंड का नामकरण जरकरण भतरा के नाम से करने की घोषणा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी संस्कृति में आज भी आदिम परंपराओं की खूबसूरती है। छत्तीसगढ़ आदिवासियों का प्रदेश है यही इसकी सबसे बड़ी सुंदर पहचान है। बस्तर दशहरा, बस्तर अंचल की ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। जिसे यहां के…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छिंदगांव में स्थापित इमली प्रसंस्करण संयंत्र का किया शुभारंभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर/रायपुर मुख्य्मंत्री भुपेश बघेल ने आज एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान लोहंडीगुड़ा विकासखंड के धुरागांव में इमली प्रसंस्करण संयंत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उद्योग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद श्री दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, स्थानीय विधायक श्री राजमन बेंजाम, मुख्य वन संरक्षक श्री मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर श्री चंदन कुमार सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संयंत्र का अवलोकन किया और संयंत्र के स्वामी से इसकी तकनीकी, क्षमता एवं आवश्यक मानव संसाधन…
Read Moreमुख्यमंत्री की मंशानुरूप ग्रामीणों की आस्था और सांस्कृतिक धरोहर देवगुड़ियों का हो रहा तेजी से कायाकल्प, देवगुड़ी ग्रामीणों की आस्था और सांस्कृतिक धरोहर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के हर गांव में एक देवगुड़ी है, हर गांव की एक विशिष्ट देवी या देवता हैं। गांव के पुजारी यहां हर खास मौके पर अनुष्ठान करते हैं। जिसका संरक्षण करने का बीड़ा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उठाया है। नारायणपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर नारायणपुर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में देवगुड़ी बनाने की घोषणा की है। भेंट मुलाकात के दौरान उन्होंने वहां भूमिपूजन भी किया। जिला प्रशासन द्वारा देवगुड़ी जीर्णाेद्धार कार्य को ग्रामवासियों की सहमति से…
Read Moreकानून व्यवस्था कायम रखने के लिए 249 विशेष पुलिस अधिकारी हुए सम्मानित, पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दशहरा और दुर्गा विसर्जन के अवसर पर कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए विशेष पुलिस अधिकारियो को एकदिवसीय प्रशिक्षण उपरांत NCC, NSS, SCOUT, GUIDE, और Bped, Mped के होनहार कैडेट्स की ड्यूटी विशेष पुलिस अधिकारी के रूप मे लगाई गई थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा कैडेटस से ड्यूटी के दौरान होने वाली समस्याओं एवं अनुभव के संबंध मे फीडबैक लिया गया, कैडेट्स द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की ड्यूटी करने में उत्सुकता दिखाई दिखाई गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी कैडेट्स को पुलिस के कार्य को गंभीरता…
Read Moreगोबर बेचकर जिले के पशुपालक, किसान, ग्रामीण बन रहे लखपति : गोबर से प्राप्त राशि से खरीद रहे ट्रेक्टर, मोटर साइकिल, टीवी, फ्रिज और बच्चों की पढ़ाई के साथ शादी में कर रहे खर्च
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा गोबर बेचकर जिले के ग्रामीणजन लखपति बनकर कोई ट्रेक्टर खरीद रहा, कोई मोटर साइकिल, किसी ने टीवी, फ्रिज खरीदा, तो भूमिहीन परिवार ने भी घर बनवा लिया, किसी ने अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा, शादी करने आदि कार्यों के लिए गोबर बेचकर प्राप्त हुए राशि को खर्च किया। यह सब संभव हो सका राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना से, जिससे जुड़कर पशुपालक, किसान, ग्रामीण गोबर बेचकर हजारों से लेकर लाखों रूपए तक कमा रहे हैं। सुराजी गांव योजना के तहत जिले में गौठान बनाने…
Read More3 नवम्बर को बिलासपुर में होने वाली महतारी हुंकार रैली के संबंध में भाजपा महिला मोर्चा की जशपुर जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रदेश नेतृत्व के निर्दशानुसार गुरुवार को जशपुर जिला भाजपा कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत एवं महिला मोर्चा जिला संगठन प्रभारी सुषमा खलखो के मुख्य आतिथ्य में एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता कश्यप की अध्यक्षता में 3 नवम्बर को बिलासपुर में होने वाली महतारी हुंकार रैली के संबंध में महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत की अध्यक्ष रायमुनी भगत ने कहा कि हमारे प्रदेश की महिलाएं जो आज शराब की वजह से घरेलु हिंसा…
Read More