विगत कई सप्ताह से गणेश स्थापना हेतु मंच एवं पण्डाल के निर्माण एवं सजावट कार्य में जुटे-जुटे थक कर चूर-चूर हो गया था।गणेश जी की स्थापना के उपरान्त थकान मिटाने के लिए घोड़ा बेचकर गहरी नींद में सो रहा था। तभी रात्रि दो बजे के करीब किसी के सिसक-सिसक कर रोने की आवाज से मेरी नींद उचट गई।मैं आंख मलते रोने की आवाज की दिशा में चल पड़ा।आगे जाकर मैंने देखा कि हमारे पण्डाल में विराजे गणेश जी रो रहे हैं।रो-रोकर उन्होंने अपनी आंख और सूंड़ को लाल कर डाला…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
छत्तीसगढ़ अपराध में बढ़ रहा है, विकास में पिछड़ रहा है : नेता प्रतिपक्ष चंदेल का आरोप, छत्तीसगढ़ में एनसीआरबी की रिपोर्ट बता रही प्रदेश में अपराध की तस्वीर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार भूपेश बघेल के नेतृत्व में बनी है पूरा प्रदेश अपराधियों का शरणस्थली बन गया है। नीत नए अपराध घटित हो रहे हैं। चोरी, डकैती, छेड़छाड़, साइबर क्राइम से लेकर अनाचार के मामलों में लगातार वृध्दि हो रही है। अपराधी अपराध को अंजाम देकर फरार हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस व प्रशासन मूक दर्शक बनी हुई है।…
Read Moreझारखंड में बेटियों के साथ हैवानियत और छत्तीसगढ़ में मटरगश्ती कर रहे सत्ताधारी विधायक, छत्तीसगढ़ के इंतजामअली हमेशा एक पैर पर खड़े रहते हैं- संजय श्रीवास्तव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने झारखंड के विधायकों को रायपुर के रिसॉर्ट में ठहराये जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा है कि इन्हें छत्तीसगढ़ के लाखों कर्मचारियों की पीड़ा दूर करने की फुर्सत नहीं है। कांग्रेस के एटीएम अपने मालिक के हुक्म पर बाहरी विधायकों की सेवा में जुट गए हैं। भाजपा प्रवक्ता श्रीवास्तव ने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था सूली पर लटक गई है। बेटियों को जिंदा जलाया जा रहा है। तेजाब से नहलाया जा रहा है। बच्चियों…
Read Moreहिम्मत है तो भूपेश तीजा पर शराबबंदी का ऐलान करें, 20 हजार बहनों की रोजी छीनने वाले तीजा पर ढोंग कर रहे – रंजना
रोज द्रौपदी का चीरहरण हो रहा और धृतराष्ट्र सो रहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा है कि महिला स्वसहायता समूह से जुड़ीं छत्तीसगढ़ की 20 हजार बहनों की रोजी रोटी छीनकर उन्हें गिरफ्तार करने का पाप करने वाले तीजा पोरा का ढोंग कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा कि शराबबंदी का वादा करके सत्ता में आने वालों ने शराब की नदियां बहाकर छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं को धोखा देने के साथ…
Read Moreराष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26/08/22 से 29/08/22 तक पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महविद्यालय मे किया गया। उद्घाटन अधिष्ठाता डा. तृप्ति नगरिया, डा. मानिक चटर्जी पूर्व विभागाध्यक्ष एनाटामी विभाग व प्रो. डा. संदीप चंद्राकर के गरिमामयी उपस्थिति मे हुआ | प्रतियोगिता मे बालक व बालिका वर्ग मे बैडमिंटन व टेबल टेनिस के सिंगल, डबल व मिक्स डबल के मैच खेले गये | पुरस्कार वितरण प्रो. पी. के. खोडियार बायो केमिस्ट्री विभाग, प्रो. संतोष सोनकर सर्जरी विभाग,…
Read Moreछत्तीसगढ़ बन रहा है शांति का टापू, एनसीआरबी के आंकड़े कर रहे हैं पुष्टि, मुख्यमंत्री की “विकास,विश्वास और सुरक्षा” की नीति से राज्य में आया बदलाव
अपराधिक मामलों में 2018 की तुलना में 2021 में छत्तीसगढ़ पड़ोसी राज्यों से बेहतर स्थिति में समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने वर्ष 2021 में देश भर में घटित अपराधों का राज्यवार आंकड़ा जारी किया है। इन आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2018 की तुलना में वर्ष 2021 में छत्तीसगढ़ में अपराध का स्तर नीचे गिरा है और छत्तीसगढ़ देश के अन्य राज्यों की तुलना में अपराध को कम करने में बेहतर स्थान पर है। दिसंबर 2018 में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद श्री भूपेश…
Read Moreकर्मचारी आंदोलन के विषय में भाजपा घड़ियाली आंसू ना बहाये महंगाई के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार, भाजपा अपने केंद्र सरकार से ओल्ड पेंशन स्कीम को पुनः शुरू कराये और महंगाई खत्म कराये – धनंजय सिंह ठाकुर
भाजपा की अटल सरकार ने कर्मचारियों के पेंशन स्कीम को बंद किया था भूपेश बघेल ने शुरू किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कर्मचारी आंदोलन पर भाजपा के बयानबाजी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा की भाजपा कर्मचारियों के हितेषी हो ही नहीं सकती। जिस भाजपा की सरकार ने कर्मचारियों के ओल्ड पेंशन स्कीम को बंद किया कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं को खत्म किया है। मोदी सरकार सरकारी संस्था और सरकारी कंपनियों का निजीकरण कर रही है। वहां कार्यरत सरकारी कर्मचारियों को खदेड़ा…
Read Moreछत्तीसगढ़ में कानून का राज अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, छत्तीसगढ़ में अपराध के आंकड़ों पर भाजपाई कर रहे हैं गलत बयानी – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल द्वारा दिये बयान छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़ रहा है को कांग्रेस ने झूठा और मनगढ़त बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष एनसीआरबी के आंकड़ों को झूठे तरीके से प्रस्तुत कर गलत बयानी कर रहे है। हकीकत यह है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अपराधों में बड़ी कमी है तथा सभी प्रकार के अपराधों में प्रभावी कमी आई है। एनसीआरबी के हाल ही में जारी 2021 के आंकड़े के…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 सितंबर को मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं 3 सितंबर को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नवनिर्मित जिले का करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री दोनों नव गठित जिलों के लिए कलेक्टोरेट एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का करेंगे उद्घाटन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 सितंबर को मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं 3 सितंबर को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नवनिर्मित जिले का शुभारंभ करेंगे। 2 सितंबर को अपरान्ह 1 बजे मोहला में तथा 3 सितंबर को अपरान्ह 1 बजे राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में कार्यक्रम आयोजित होगा। कलेक्टर डोमन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री दोनों नव गठित जिलों के लिए कलेक्टोरेट एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 सितम्बर को नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का करेंगे शुभारंभ, रोड शो के बाद मुख्यमंत्री आमसभा को करेंगे संबोधित
कलेक्टर श्रीमती रानू साहू व पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने तैयारियों का लिया जायजा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 सितम्बर को सारंगढ़ आयेंगे एवं नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का शुभारंभ करेंगे। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा आज सारंगढ़ पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया एवं आवश्यक व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान ओएसडी श्री डी.राहुल वेंकट, ओएसडी पुलिस श्री राजेश कुकरेजा, सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा भी साथ रहे। नवगठित सारंगढ़ जिला के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री…
Read More