हेल्पलाईन नम्बर 155326 और टोल फ्री नम्बर- 1800-233-8989 पर मिल रही सहायता मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य स्थापना दिवस से सियान हेल्पलाईन शुरू करने के दिए थे निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर समाज कल्याण विभाग द्वारा राज्य स्थापना दिवस से बुजुर्गों, दिव्यांग और तृतीय लिंग समुदाय के लिए हेल्पलाईन नम्बर 155326 और टोल फ्री नम्बर- 1800-233-8989 का संचालन शुरू कर दिया गया है। राज्य भर से बुजुर्ग, दिव्यांग और तृतीयलिंग समुदाय के व्यक्ति प्रतिदिन फोन कर इसका लाभ ले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
आदिम संस्कृति सभी को जोड़ने का कार्य करती है उसके सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने किया राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के समापन के अवसर पर कहा रविवार तक राज्योत्सव के आयोजन को बढ़ाने की घोषणा भी की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आदिम संस्कृति सभी को जोड़ने का कार्य करती है। इसे सहेज कर और इसकी खूबसूरती को बड़े फलक पर दिखाने के उद्देश्य से हमने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया है। मुझे इस बात की खुशी है कि इस आयोजन में बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की। रात बारह बजे तक लोग इस सुंदर आयोजन को देखने बड़ी संख्या में…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारू के समुचित इलाज के लिए दिए निर्देश : घायल खिलाड़ी समारू के बेहतर उपचार के लिए प्रशासन कर रहा हर संभव प्रयास
स्वास्थ्य सुधार की जानकारी लेने नियमित रूप से पहुंच रहे प्रशासनिक अधिकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सुंढरू में बीते दिनों कबड्डी खेलते हुए ग्राम घुमरा के समारू केरकेट्टा घायल हो गए थे। हादसे के बाद प्राथमिक उपचार प्रदान कर तत्काल उन्हें बेहतर इलाज के लिए फोर्टिस जिंदल हॉस्पिटल रायगढ़ में बेहतर इलाज के लिए भर्ती किया गया है। इधर घटना की जानकारी लगने के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने घायल समारू के समुचित इलाज के लिए पर्याप्त और हरसंभव व्यवस्था करने के…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने आदिम जाति, समाज कल्याण, श्रम व अंत्याव्यवसाय विभाग की ली समीक्षा बैठक, विभागीय योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को प्राथमिकता से लाभांवित करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आदिम जाति विकास विभाग, समाज कल्याण, श्रम व अंत्याव्यवसाय विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को विभागीय योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को प्राथमिकता से लाभांवित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर व सहायक आयुक्त श्रीमती लविना पाण्डेय सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ श्री रवि मित्तल ने आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, एकीकृत आदिवासी विकास…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने बैंकर्स को प्राथमिकता से ऋण प्रदान करने के दिए निर्देश, दिए गए लक्ष्यों को बैंकर्स समय पर करें पूरा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी बैंकर्स की जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक ली उन्होंने सभी बैंकर्स को सक्रिय होकर कार्य करने निर्देश दिए। जिससे अधिक से अधिक लोगों को बैंक के द्वारा लाभांवित किया जा सके। बैठक में गत वित्तीय वर्ष के शासन प्रायोजित ऋण योजनाओं के लक्ष्य की प्रगति की समीक्षा तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 के लक्ष्य अनुसार नये ऋण प्रकरण तैयार करने तथा प्राप्त ऋण प्रकरणों का जल्द से जल्द निपटान करने हेतु निर्देश दिया गया।…
Read Moreस्वास्थ्य विभाग की विकास प्रदर्शनी में जांच और उपचार की सुविधा, निःशुल्क दवाई भी, राज्योत्सव स्थल पर ‘हमर अस्पताल’ की थीम पर स्वास्थ्य विभाग की प्रदर्शनी
आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव देखने आने वाले दर्शकों के साथ ही प्रतिभागी कलाकार भी ले रहे हैं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राज्योत्सव स्थल रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 1 नवम्बर से संचालित स्वास्थ्य विभाग की विकास प्रदर्शनी में लोगों को निःशुल्क जांच, उपचार और दवाईयों की सुविधा प्रदान की जा रही है। रायपुर शहर के चार शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित ‘हमर अस्पताल’ की थीम पर यहां अलग-अलग काउंटर बनाकर गैर-संचारी रोगों, टीबी, नेत्र रोग, परिवार नियोजन तथा…
Read Moreहुंकार रैली की जिला बैठक में अचानक कवर्धा पहुंचे : डॉ. रमन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर महतारी हुंकार रैली की जिला स्तरीय तैयारी बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कवर्धा पहुंचे। बैठक में मार्गदर्शन देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राज में छः हजार से अधिक दुष्कर्म और 16 सौ से अधिक यौन उत्पीड़न की वारदात हुई हैं। राज्य में शराब बंदी लागू करने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने शराब की घर पहुंच सेवा शुरू कर दी है। कमीशनखोरी के लिए रेडी टू ईट चलाने वाली 22 हजार बहनों का…
Read Moreभाजपा अध्यक्ष साव की पत्रकार वार्ता का कांग्रेस ने दिया जवाब, नितिन नवीन के बयान का खंडन नहीं कर भाजपा ने माना कि वह छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान से सहमत – सुशील आनंद शुक्ला
छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण तत्कालीन दिग्विजय सरकार के विधानसभा प्रस्ताव से संभव हुआ छठ में छुट्टी और हरेली में गेड़ी छत्तीसगढ़िया यह है राष्ट्रवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पत्रकार वार्ता का जवाब देते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा प्रभारी नितिन नवीन के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान संबंधी बयान के 24 घंटे बाद भी राज्य के भाजपा नेताओं द्वारा खेद प्रकट नहीं करना इस बात को स्पष्ट करता है कि भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेता या तो नितिन…
Read Moreआरबीआई गवर्नर दास ने खोली मोदी सरकार के गलत आर्थिक नीतियों की पोल, मोदी राज में महंगाई, बेरोजगारी असमानता चरम पर, अमीरों के कर्ज डाले जा रहे हैं बट्टे खाते में – सुरेंद्र वर्मा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि गवर्नर शशिकांत दास कि महंगाई रोक पाने में नाकामी और लक्ष्य से चूकने की स्वीकारोक्ति मोदी सरकार के आर्थिक विफलता और वित्तीय कुप्रबंधन का प्रमाण है। मोदी सरकार गलत फैसलों का ही प्रमाण है कि विगत आठ वर्षों से अब तक अर्थव्यवस्था के लिए तय कोई भी लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सका है। इसी वित्तीय वर्ष में खुदरा महंगाई पर काबू पाने 4 बार रेपो दर में बढ़ोतरी की गई, विगत छः महीनों में कुल 1.9…
Read Moreभाजपा जब सरकार में थी तब आदिवासियों की आरक्षण की लड़ाई कोर्ट में तो लड़ नहीं पाई अब सड़क पर लड़ने की नौटंकी कर रही, आदिवासी आरक्षण के नाम से भाजपा के नेता घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें – धनंजय सिंह ठाकुर
रमन सरकार ने कंवर कमेटी की आदिवासी आरक्षण सम्बंधित रिपोर्ट को न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया तब क्यों मौन थे भाजपा से जुड़े आदिवासी नेता? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आरक्षण को लेकर राजनीति करें भाजपा नेताओं पर कड़ा प्रहार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा जब सत्ता में थी तब आदिवासियों की आरक्षण की लड़ाई कोर्ट में तो लड़ नहीं पाई अब सत्ता जाने के बाद सड़क पर आदिवासियों की लड़ाई लड़ने की नौटंकी कर रही है। रमन भाजपा सरकार की बदनीयती के चलते…
Read More