समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज आरंग विकासखंड के रानीसागर,चपरीद, समोदा, कुरूद, अमसेना और परसदा गांव का दौरा कर जन समस्याओं और मांगो की जानकारी ली। डॉ भुरे ने आज आरंग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने के साथ-साथ गाँवो के गौठान,आँगनबाड़ी केंद्र,हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर,शासकीय अनुसूचित जाति कन्या आश्रम शाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं एव संशाधनों का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियो से चर्चा कर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने शहर दक्षिण विधानसभा के 200 से भी अधिक पीएम उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर व चूल्हा वितरण किया
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पीएम उज्ज्वला योजना से माताओं बहनों के अच्छे स्वास्थ्य, समय की बचत के साथ-साथ हो रही है पर्यावरण की सुरक्षा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर हमारे देश की माताओं बहनों के स्वास्थ्य स्तर को बेहतर बनाने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कई योजनाओं की शुरुआत की गई। इन कई महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना। जिसे आगे बढ़ाते हुए, रायपुर दक्षिण विधानसभा के तत्पर कार्यालय पर पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी…
Read Moreमुख्यमंत्री क्रिटीकल केयर की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस क्रिटिकॉन-2022 में हुए शामिल : कोरोना काल में मानवता की सेवा कर डॉक्टरों ने बचाई लाखों लोगों की जान- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित क्रिटीकल केयर पर आधारित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस क्रिटिकॉन-2022 में शामिल हुए । इस अवसर पर क्रिटिकॉन-2022 कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने आए क्रिटीकल केयर विशेषज्ञों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल मे मानवता की सेवा कर डॉक्टरों ने लाखों लोगों की जान बचाई। इस दौरान डाक्टर खुद भी संक्रमित हुए और कई डॉक्टरों को हमने खोया भी। फिर भी हमारे डॉक्टर और चिकित्सकीय स्टाफ लगातार लोगों की सेवा में लगे रहे। यही…
Read Moreराज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार, 56 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान से होंगे सम्मानित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में 05 सितंबर 2022 को दोपहर 12.30 बजे से राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे और विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव होंगे। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 60 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 56 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान…
Read Moreमुख्यमंत्री ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का किया शुभारंभ : खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की जनता के अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत हुए मुख्यमंत्री
सरकार ने हर वर्ग के लोगों का जीवन स्तर ऊपर ऊठाने का किया कार्य- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कहा आज खैरागढ़ में दीपावली त्यौहार जैसा माहौल मुख्यमंत्री ने नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 364 करोड़ 56 लाख रूपए के 95 कार्यों का किया भूमि पूजन एवं लोकार्पण जिला शुभारंभ कार्यक्रम खैरागढ़ में 213 हितग्राहियों को 37 लाख 48 हजार रूपए की सामग्री का भी किया वितरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला का शुभारंभ किया। इस गरिमामय ऐतिहासिक पल में…
Read Moreमुख्यमंत्री 5 सितंबर को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 09 लाख रूपए का करेंगे भुगतान
गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 335.24 करोड़ का हो चुका है भुगतान गौठानों में अब तक 21,492 लीटर गौमूत्र की खरीदी महिला समूह वर्मी कम्पोस्ट के साथ-साथ बनाने लगे ब्रम्हास्त्र और जीवामृत गौठानों से जुड़ी महिला समूहों को हो चुकी 80.30 करोड़ रूपए की आय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 5 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 5 करोड़ 9 लाख रूपए की राशि…
Read Moreमुख्यमंत्री ने सुश्री किरण पिस्दा को दी बधाई और शुभकामनाएं : सुश्री पिस्दा का साउथ एशियन फुटबाल चैंपियनशिप के लिए हुआ भारतीय टीम में चयन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सुश्री किरण पिस्दा को नेपाल में होने वाले साउथ एशियन फुटबाल चैंपियनशिप 2022 के लिए भारतीय टीम में चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। सुश्री किरण पिस्दा भारतीय टीम की ओर से फॉरवर्ड पोजिशन में खेलेगी। भारत ग्रुप ए में है, जिसका पहला मैच पाकिस्तान के साथ होगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुश्री किरण पिस्दा बालोद जिले की रहने वाली है, वह स्वामी विवेकानन्द स्टेडियम रायपुर में खेल विभाग द्वारा संचालित बालिका फुटबॉल…
Read Moreछत्तीसगढ़ में अब 31 जिले: अस्तित्व में आए प्रदेश में नवगठित तीन जिले : 29वां जिला मोहला-मानपुर-चौकी, 30वां जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ और 31 वां जिला बना खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: खुले संभावनाओं के नए रास्ते
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया नये जिलों का शुभारंभ मुख्यंत्री श्री बघेल ने जिलेवासियों को दी 1037.37 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात नवगठित जिलों में मुख्यमंत्री का भव्य और आत्मीय स्वागत : क्षेत्रवासियों में दिखा अपार उत्साह, रोड शो में उमड़ी भीड़ जिला बनने पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार नवगठित जिलों में लोगों तक बढ़ेगी प्रशासनिक पहुंच, विकास कार्यों को मिलेगी गति, आखरी गांव में रह रहे व्यक्ति को मिलेगा लाभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में नवगठित तीन जिलों के शुभारंभ के साथ अब…
Read Moreखैरागढ़ में छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी आर्ट गैलरी का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन : संपूर्ण छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परम्परा की एक छत के नीचे मिलेगी झलक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में 3 सितंबर 2022 को छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े आर्ट गैलरी का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के इस भव्य और शानदार आर्ट गैलरी में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों को प्रदर्शनी के लिए रखा गया है। विश्वविद्यालय के चित्रकला, मूर्तिकला, ग्राफिक्स, क्राफ्ट एंड डिजाइन तथा लोक संगीत एवं कला संकाय के छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित उत्कृष्ट कलाकृतियों को प्रदर्शनी के लिए रखा गया है। भव्य और शानदार आर्ट गैलरी के…
Read Moreप्रदेश में अब तक 4 करोड़ 80 लाख 52 हज़ार 890 कोविड के टीके लगाए गए : 30 सितम्बर तक सभी सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों में निःशुल्क लगाया जाएगा
कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव के अंतर्गत 18 से 59 वर्ष के व्यक्तियों को भी लगाया जा रहा निःशुल्क प्रिकॉशन डोज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा चार करोड़ 80 लाख को पार कर गया है। कोविड-19 से बचाव के लिए प्रदेश भर में अब तक कुल चार करोड़ 80 लाख 52 हजार 890 टीके लगाए गए हैं। इनमें से दो करोड़ 23 लाख 77 हजार 532 टीके प्रथम डोज के रूप में, दो करोड़ 22 हजार 438 द्वितीय डोज के रूप में और 56 लाख 52…
Read More