जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था देख कलेक्टर ने जताई नाराजगी, कहा ऐसा नहीं चलेगा..अस्पताल को स्वच्छ रखने और जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही अति आवश्यक सेवाओं से संबंधित कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण शुरू कर दिया है। आज शाम वे जिला अस्पताल पहुँचे तो उन्होंने यहाँ की सफाई व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने उपस्थित सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि इस तरह की अव्यवस्था नहीं चलेगी। यह अस्पताल है और जिले भर से गरीब मरीज यहाँ अपना उपचार कराने आते हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से शासन की योजनाओं का लाभ मिलने के साथ जरूरी सुविधाएं अवश्य मिलनी…

Read More

खाद की काला बाजारी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें – कलेक्टर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले में किसानों द्वारा फसल लेने की जा रही तैयारी और धान-बीज, खाद के भण्डारण की जानकारी ली। कलेक्टर ने खाद की काला बाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने पदभार ग्रहण करते ही सर्व प्रथम जिले के सहकारी समितियों में खाद बीज की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा बैठक में उप पंजीयक सहकारिता, जिला विपणन अधिकारी, नोडल अधिकारी सहकारी बैंक एवं प्रबंधक बीज निगम के अधिकारियों को कहा कि यह…

Read More

शहर में नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने चलाया डेंगू और मलेरिया प्रतिबंधात्मक अभियान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर जगदलपुर शहरी क्षेत्र में पाए गए डेंगू धनात्मक मरीज के रेस्पांस में आज महाराणा प्रताप वार्ड एवं अन्य डेंगू प्रभावित वार्डों में नगर निगम आयुक्त श्री दिनेश नाग तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आरके चतुर्वेदी अपने अमले के साथ पहुंचे। इस दौरान शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रभारी श्री पीडी बस्तिया भी मौजूद थे। अमले में शामिल मलेरिया युनिट एवं शहरी स्वास्थ्य युनिट के सदस्यों द्वारा भ्रमण कर डेंगू के फैलाव के रोकथाम हेतु जानकारी ली गई एवं पानी ठहराव के स्त्रोतों को खत्म करने हेतु…

Read More

कोविड मुक्त गांव परियोजना का शुभारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर चाईल्डफन्ड इंडिया ने भारत के तीन राज्यों में ‘‘कोविड मुक्त गाॅंव ’’ नामक एक बड़े पैमाने पर परियोजना शुरू करने की घोषणा की। समृद्ध के समर्थन के साथ, चाईल्डफन्ड का उद्देश्य एक स्थायी नेटवर्क देखभाल माॅडल स्थापित करना है, ताकि गुणवत्ता सुनिश्चित और सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित हो सके। बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं, उपकरण और बच्चों के अनुकूल देखभाल (बाल चिकित्सा सेवाएं) प्रदान करने के लिए ‘‘कोविड मुक्त गाॅंव’’ परियोजना का समर्थन किया जा रहा है। निजी क्षेत्र की भागीदारी के माध्यम से, टेलीमेडिसिन…

Read More

जनहित के कार्यों को दें सर्वोच्च प्राथमिकता : कलेक्टर चंदन कुमार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर बस्तर जिले के नवपदस्थ कलेक्टर चंदन कुमार ने आज जिले के अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक में जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास, वन मंडलाधिकारी श्री डीपी साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र की जनता को लाभान्वित करें। ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को पहुंचाने के लिए ग्रामीण…

Read More

बस्तर जिले के नवपदस्थ कलेक्टर चंदन कुमार ने किया पदभार ग्रहण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर बस्तर जिले के नवपदस्थ कलेक्टर चंदन कुमार ने आज पदभार ग्रहण किया। श्री चंदन कुमार 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। इन्होंने बस्तर जिले में पदभार ग्रहण करने के पूर्व कांकेर तथा सुकमा जिले में कलेक्टर, राजनांदगांव तथा कांकेर जिले में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, बस्तर तथा कांकेर जिले में अनुविभागीय दण्डाधिकारी के उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है।

Read More

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नए संचालक विलास संदीपन भोस्कर ने किया पदभार ग्रहण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ के नए मिशन संचालक श्री विलास संदीपन भोस्कर ने आज अपना पदभार ग्रहण किया। नवा रायपुर के सेक्टर-27 स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने वहां विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। श्री संदीपन भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के अधिकारी हैं। इसे पहले वे बेमेतरा जिले के कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। नए मिशन संचालक के पदभार ग्रहण करने के दौरान स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. सुरेन्द्र पामभोई, संयुक्त संचालक…

Read More

माननीय राज्यपाल की उपस्थिति में ‘‘व्हाईट कोट सेरेमनी’’ सम्पन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में आज 04 जुलाई को एम.बी.बी.एस. प्रथम वर्ष में प्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा आचार संहिता की शपथ दिलाने के लिये महाविद्यालय के इतिहास में पहली बार ‘‘व्हाईट कोट सेरेमनी’’ का गौरवशाली वृहद आयोजन किया गया। इस शालीन कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल छत्तीसगढ़ सुश्री अनुसूईया उइके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. अशोक चन्द्राकर और संचालक चिकित्सा शिक्षा डाॅ. विष्णु दत्त की गरिमामय उपस्थिति थी। अधिष्ठाता डाॅ. तृप्ति नागरिया ने अपने स्वागत उद्बोधन…

Read More

छात्राओं से बस कंडक्टर वसूल रहे थे ज्यादा किराया..भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री से हुई शिकायत, मुख्यमंत्री के निर्देश पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत तत्काल कार्यवाही..छात्रा को पैसा भी वापस दिलाया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात अभियान पर हैं। इस दौरान वे जहां जनता से शासकीय योजनाओं पर फीडबैक ले रहे हैं तो वही जन समस्याओं को भी सुन रहे हैं। आज मरवाही विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  कोटमी में भेंट मुलाकात के दौरान आमजन से मिल रहे थे। इस दौरान एक स्कूली छात्रा कुमारी रिंकी यादव ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि दूरस्थ गांव से वह और उसकी सहेलियां पढ़ने के लिए सकोला आती हैं…

Read More

खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए निजी विक्रेताओं पर रखें नजर – कलेक्टर डोमन सिंह

निजी खाद विक्रेताओं के दुकानों की लगातार मॉनिटरिंग करने के दिए निर्देश खाद-बीज की उपलब्धता, बारिश की स्थिति के संबंध में ली जानकारी जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के संबंध में की चर्चा कलेक्टर डोमन सिंह ने कृषि एवं शिक्षा विभाग की ली समीक्षा बैठक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर डोमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कृषि एवं शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि खाद की कालाबाजारी नहीं होना चाहिए। खाद के निजी विक्रेताओं पर नजर रखें और लगातार मॉनिटरिंग करते…

Read More