धनवंतरी मेडिकल स्टोर से हर वर्ग के लोगों को मिल रहा लाभ रू जशपुर जिले में 5 नगरीय निकायों में धन्वन्तरी मेडिकल स्टोर संचालित

जिले में अब तक 9465 उपभोक्ताओें को 19 लाख 2 हजार 718  रुपए से अधिक की दी गई है दवाईयां 50 से 61 प्रतिशत् से अधिक की छूट पर विक्रय की जा रही है दवाईयां समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आम नागरिकों को बाजार में मिलने वाली महंगी दवाईयों से राहत दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर प्रारंभ किया है जहां सस्ती दर पर मिल रही गुणवत्ता पूर्ण दवाओं का सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। जेनेरिक मेडिकल स्टोर में दवाईयां निजी मेडिकल स्टोर एवं…

Read More

महारानी अस्पताल में पिग टेल पाइप कैथेराइजेशन के जरिए पहली बार मरीज का हुआ उपचार, सोनोग्राफी और पाइप के जरिए युवक के लिवर से निकाला गया मवाद

यह सुविधा फिलहाल रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में ही उपलब्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर जगदलपुर के महारानी अस्पताल में पिग टेल पाइप कैथेटराइजेशन की शुरुआत के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के दृष्टिकोण से एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है, जहां सर्जरी योग्य गंभीर बीमारियों का  बिना सर्जरी के ही संभव हो गया है। ज्ञात जानकारीनुसार छत्तीसगढ़ की सरकारी चिकित्सा संस्थाओं में से डॉ अंबेडकर भीमराव अंबेडकर अस्पताल रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर एवं छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर जैसी बड़ी बड़ी अस्पतालों में सोनोग्राफी द्वारा पिग टेल पाइप…

Read More

भेंट मुलाकात : एक आंगन बाड़ी केंद्र, जहां एक भी कुपोषित बच्चे नहीं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर एक आंगन बाड़ी केंद्र, जहां एक भी कुपोषित बच्चे नहीं। ग्राम पतराटोली का आंगनबाड़ी केंद्र मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र है, जहां 20 बच्चे दर्ज हैं। खास बात यह है कि यहाँ एक भी बच्चा कुपोषित की श्रेणी में नहीं है। आज मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट दिया, उनसे बात की और सुनहरे भविष्य की कामना की। केंद्र की कार्यकर्ता ने बताया कि शासन की मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत बच्चों को पौष्टिक आहार दिया जाता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लागातार हेल्थ चेकअप किया जाता है। आज 20…

Read More

भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री ने की तपकरा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल और नायब तहसीलदार लिंक कोर्ट की घोषणा, फरसाबहार में 67 स्थानों पर देवगुड़ी के लिए दो करोड़ की स्वीकृति

कोल्हेजहारिया में प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास और फरसाबहार में प्रारंभ होगी सहकारी बैंक की शाखा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले में फरसबहार विकासखण्ड में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत पमशाला में ईब नदी के तट पर स्थित कंवर समाज के मंदिर राधा कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की। मुख्यमंत्री ने ईब नदी के तट पर आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्राम कोल्हेजहारिया में प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास तथा पुलिस चौकी की स्थापना, तपकरा में नायब तहसीलदार कोर्ट की घोषणा की। उन्होंने फरसाबहार के हाथी…

Read More

भेंट मुलाकात : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसान अर्जुन दीवान के घर किया दोपहर का भोजन : कटहल, कुल्थी दाल, बैंग भाजी अरसा और महुआ गुड़ा का लिया स्वाद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने भेंट मुलाकात के प्रदेशब्यापी कार्यक्रम के दौरान जशपुर जिले के दुलदुला विकाशखण्ड के ग्राम पतराटोली में किसान अर्जुन सिंह दीवान के घर दोपहर का भोजन किया। भोजन में उन्होंने स्थानीय कटहल की सब्जी,  आमटी भाजी, बैंग भाजी,कुल्थी की दाल, कोयनार,सुनसुनिया भाजी, महुआ गुड़ा, मुनगा भाजी,साखी कांदा ,अरसा और आलू बड़ी, मडुवा हलुवा और महुवा गुडा का लिया स्वाद लिया। इस अवसर पर कुनकुरी विधायक यू. डी. मिंज भी मुख्यमंत्री के साथ थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा…

Read More

राहुल के स्वस्थ होकर अस्पताल के डिस्चार्ज होने पर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की, राहुल की स्पीच थैरेपी कराई जाएगी

राहुल के पिता श्री रामकुमार ने मुख्यमंत्री और पूरी रेस्क्यू टीम के प्रति जताया आभार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा विकासखण्ड के पिहरीद गांव में बोरवेल में सकुशल निकाले गए बालक राहुल साहू के आज इलाज के बाद बिलासपुर के अपोलो अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सबकी दुआओं और मेहनत से राहुल स्वस्थ होकर आज अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल को 104 घंटे के लगातार मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बोरवेल…

Read More

अवैध शराब बिक्री करने वाला एक और आरोपी पकड़ाया, कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब जप्त, जिले में अवैध शराब बिक्री करने एवं तस्करी करने वाले पर की जा रही लगातार कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जंजगीर-चांपा दिनांक 24.06.22 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि सत्यनारायण बनर्जी अवैध शराब बिक्री कर रहा है जिस पर तत्काल बलौदा पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर सत्यनारायण बनर्जी उम्र 30 वर्ष निवासी हरदी विशाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विक्रय करने हेतु रखे 32 पाव देशी प्लेन शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 266/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया। आरोपी सत्यनारायण बनर्जी उम्र 30 वर्ष निवासी हरदी विशाल को दिनांक 24.06.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा…

Read More

भेंट मुलाकात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे फरसाबहार के पमशाला, राधा कृष्ण मंदिर के किये दर्शन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भेंट मुलाकात कार्यकर्म के अंतर्गत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे फरसाबहार के पमशाला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कंवर समाज द्वारा निर्मित राधा कृष्ण मंदिर के किये दर्शन ईब नदी के तट पर बसा राधा कृष्ण मंदिर कंवर समाज का ऐतिहासिक मंदिर है। यहां पर मकर संक्रांति के दिन कंवर समाज का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर सामूहिक विवाह तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत विवाह भी संपन्न कराए जाते हैं। परिसर में आम के पौधे का किया रोपण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने…

Read More

मुख्यमंत्री प्रवास में जशपुर जिले में इको टूरिज्म सौगात पर टिकी नजर, मुख्यमंत्री से संसदीय सचिव यू.डी. मिंज जैव विविधता रिसर्च सेंटर स्थापित करने की करेंगे माँग

जशपुर को इको टूरिज्म के रूप में बढ़ते देखना मेरा सपना है, इको टुरिज्म इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देनें की किसी भी घोषणा का हम दिल खोल कर स्वागत है : यू डी. मिंज जशपुर जिले को स्कॉटलैंड, कश्मीर और शिमला बनाने में संसदीय सचिव यू.डी. मिंज के प्रयासों को मिलेगी सफलता? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी जैसा कि संसदीय सचिव यू डी मिंज जशपुर जिसकी तुलना स्कॉटलैंड, कश्मीर और शिमला से करते हुए लगातार इको टुरिज्म, एडवेंचर टुरिज्म एग्रो टुरिज्म को बढ़ावा देने क़े लिये प्रयासरत रहे अनेको बार प्रदेश क़े…

Read More

कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने राहुल को किया गाँव के लिए रवाना, राहुल के स्वास्थ्य पर नज़र रखने की भी दिए निर्देश

मुख्यमंत्री सहित कमिश्नर और कलेक्टर का जताया आभार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने आज अपोलो अस्पताल बिलासपुर पहुँचकर राहुल साहू के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उपचार के बाद लगभग पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उन्होंने स्वागत के साथ राहुल को अपने जिले जांजगीर-चाम्पा के ग्राम पिहरीद के लिए रवाना किया। इस दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल भी मौके पर उपस्थित थे। कलेक्टर ने राहुल के परिजनों से भी बात की और कहा कि पूरा जिला प्रशासन आपके साथ है। राहुल के लिए किसी…

Read More