रायपुर : पश्चिम एशिया क्षेत्र में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के नागरिकों की सहायता और समन्वय के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की है, जो पश्चिम एशिया में कार्यरत या वहां फंसे प्रदेश के नागरिकों की समस्याओं के समाधान और आवश्यक समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार सुश्री लेखा अंजगले, लॉयजन…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
राज्य के विकास विजन पर मंथन: राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा से मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेंद्र तिवारी की सौजन्य भेंट, विजन-2047 पर हुई विस्तृत चर्चा
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा से मुख्यमंत्री के सलाहकार(योजना, नीति, कृषि एवं ग्रामीण विकास सलाहकार) डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के समग्र विकास तथा विजन-2047 के तहत छत्तीसगढ़ के भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर दोनों के बीच विस्तृत चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने राज्य के आर्थिक, सामाजिक तथा बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया । साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के…
Read Moreफुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण: बसना में 14 अप्रैल को होने वाले आयोजन में मुख्य अतिथि बनने का दिया न्योता
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में सर्व अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अन्य पिछड़ा समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को 14 अप्रैल को महासमुंद जिले के बसना में आयोजित होने वाले फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती के…
Read Moreबस्तर विकास की दिशा में बड़ा कदम: इंद्रावती नदी के महादेव घाट पर 100 करोड़ के बैराज निर्माण को मंजूरी, जगदलपुर महापौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ विधानसभा भवन स्थित उनके कार्यालय में जगदलपुर के महापौर श्री संजय पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने इंद्रावती नदी पर नए बैराज निर्माण की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस नए बैराज के माध्यम से जगदलपुर शहर में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से हो पाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास…
Read Moreचिरायु योजना से बदली नन्हे विक्रम की जिंदगी: जन्मजात कटे होंठ-तालु का हुआ सफल ऑपरेशन, बस्तर के वनांचल में फिर गूंज उठी मासूम मुस्कान
खिलखिलाती मुस्कान की नई इबारत लिख रहा बस्तर के वनांचल से नन्हा विक्रम रायपुर : चिरायु योजना से उन परिवारों को निःशुल्क इलाज़ का लाभ पहुँचाना है, जो परिवार आयुष्मान भारत योजना में लाभ के लिए पात्र नहीं है। अंत्योदय परिवार और दिव्यांगजन चिरायु योजना के तहत निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा सकते है। बस्तर जिले के सुदूर वनांचल में बसे तारागांव की गलियों में इन दिनों एक नई गूंज सुनाई दे रही है। यह गूंज है 6 वर्षीय बालक विक्रम कश्यप की खिलखिलाती मुस्कान और उसके साफ शब्दों…
Read Moreप्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से साकार हुआ प्रियंका का सपना: बस्तर की युवती ने खोला कम्प्यूटर कोचिंग सेंटर, डिजिटल शिक्षा से संवार रहीं ग्रामीण युवाओं का भविष्य
रायपुर : कम्प्यूटर कोचिंग के माध्यम से आज के डिजिटल युग में अपने भविष्य को सँवारना एक अत्यंत व्यावहारिक निर्णय है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा और सॉफ्टवेयर विकास जैसे क्षेत्रों में उच्च-वेतन वाली नौकरियों के द्वार खोलता है। बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत पंडरीपानी निवासी युवती प्रियंका मंडल ने अपने आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के बल पर न केवल आत्मनिर्भर बनने का उदाहरण प्रस्तुत किया है, बल्कि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ…
Read Moreघर से अचानक लापता हुआ मासूम… परिवार की बढ़ती चिंता के बीच पुलिस की तेज कार्रवाई, कुछ ही घंटों में पुलिस ने ढूंढ निकाला, गुम बालक मिला सुरक्षित, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार.
थाना गांधीनगर एवं डायल 112 की टीम द्वारा गुम बालक को सरगवां से किया गया बरामद. घर से बिना बताये निकल जाने एवं घर का पत्ता नहीं बता पाने के कारण गुम हुआ था नाबालिग बालक. डायल 112 की पुलिस टीम ने मामले की सूचना प्राप्त होने पर की त्वरित कार्यवाही. नाबालिग बालक को सही सलामत बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द, परिजनों ने सरगुजा पुलिस का जताया आभार. अंबिकापुर : अंबिकापुर में थाना गांधीनगर पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से एक गुम नाबालिग बालक को महज कुछ…
Read Moreनक्सलियों के गढ़ में पुलिस की बड़ी एंट्री ! अबूझमाड़ के बोटेर में खुला नया सुरक्षा कैंप,जहां दशकों से नहीं पहुंची थी विकास की रौशनी, वहां अब पुलिस का नया कैंप.
माड़ बचाव अभियान के अन्तर्गत थाना ओरछा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बोटेर में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप. दशकों से अलग-थलग और अछूते अबूझमाड़ के इस क्षेत्र को मिलेगा मुख्य धारा का संपर्क. नारायणपुर पुलिस, डीआरजी और बस्तर फॉईटर एवं आईटीबीपी के 38वीं वाहिनी, 44वीं वाहिनी, 41वीं वाहिनी, 45वीं वाहिनी, 53वीं वाहिनी और 29वीं वाहिनी ने खोला बोटेर में जन सुविधा एवं सुरक्षा कैम्प. नारायणपुर : नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में नारायणपुर पुलिस ने एक और बड़ा कदम उठाया है। “शांतिपूर्ण एवं समृद्ध नारायणपुर” के…
Read Moreबस्तर की आवाज़ रहे स्व. बलिराम कश्यप को श्रद्धांजलि — विष्णु देव साय ने पुण्यतिथि पर किया नमन, कहा जनसेवा और आदिवासी उत्थान के लिए समर्पित था उनका जीवन
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व सांसद स्वर्गीय बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व. बलिराम कश्यप जी का जीवन जनसेवा, समर्पण और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए सतत संघर्ष का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। उन्होंने बस्तर अंचल के सर्वांगीण विकास, क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और जनजातीय समाज के अधिकारों एवं सम्मान के लिए सदैव सक्रिय भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व. कश्यप जी सरलता, ईमानदारी…
Read Moreदेश की औद्योगिक सुरक्षा के प्रहरी को सलाम — विष्णु देव साय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर जवानों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा को किया नमन
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के स्थापना दिवस के अवसर पर सीआईएसएफ के सभी जवानों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान देश की महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाइयों, रणनीतिक संस्थानों और राष्ट्रीय महत्व के प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। अपनी सतत सतर्कता, साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर सीआईएसएफ के जवान राष्ट्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।
Read More