आस्था, संस्कृति और रामकथा से आलोकित हुआ राजिम कुंभ कल्प 2026 : प्रख्यात कलाकार अरुण गोविल ने दी “सुनो श्री राम कहानी” की भावपूर्ण प्रस्तुति, मुख्यमंत्री से की आत्मीय भेंट

रायपुर : छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम की पावन धरा पर आयोजित राजिम कुंभ कल्प 2026 में आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला। त्रिवेणी संगम के पावन तट पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में  सुप्रसिद्ध कलाकार एवं भगवान श्रीराम की भूमिका से जनमानस में विशेष पहचान रखने वाले श्री अरुण गोविल ने “सुनो श्री राम कहानी” की भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जिससे संपूर्ण परिसर भक्ति और श्रद्धा के दिव्य वातावरण से ओतप्रोत हो उठा। इस अवसर पर श्री अरुण गोविल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आत्मीय भेंट…

Read More

25 साल बाद खेलों पर बड़ा मंथन: वरिष्ठ खेल पत्रकार जसवंत क्लॉडियस ने खेल बजट 2026-27 के लिए रखा ठोस विजन, हर ब्लॉक में कोच नियुक्ति की मांग

छत्तीसगढ़ प्रदेश के खेल बजट 2026-27 के लिए सुझाव कोच और व्यायाम शिक्षकों की नियुक्ति की जाए अनिवार्य (आलेख .. जसवंत क्लॉडियस, वरिष्ठ खेल पत्रकार) रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में विकास किया है। इस छोटे से प्रदेश में खेलकूद की गतिविधि बढ़ी है। छत्तीसगढ़ में हाकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, तैराकी, एथलेटिक्स, फुटबाल, भारोत्तोलन, तीरंदाजी, टेनिस, बैडमिंटन, कबड्डी, बास्केटबाल मलखंब आदि खेलों में खेल मैदान और प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध हुई है। शुरुआती दौर में खेलकूद हेतु आवश्यक धन…

Read More

फंदे में तड़पता रहा तेंदुआ, वन विभाग ने रात में चलाया हाई-वोल्टेज ऑपरेशन! Chhattisgarh Forest Department की ताबड़तोड़ कार्रवाई में शिकारी गिरफ्तार, जंगल में फिर गूंजी दहाड़

कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार रायपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रभावी प्रयासों और वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में कटघोरा वनमंडल ने वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। पाली परिक्षेत्र में फंदे में फंसे तेंदुए का सफल रेस्क्यू कर आरोपी शिकारी की गिरफ्तारी की गई है, यह विभाग की त्वरित कार्यवाही, आधुनिक तकनीक और टीमवर्क की सफलता को दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि बीते 9 फरवरी की रात पाली परिक्षेत्र के लाफा बीट…

Read More

मुख्य सचिव की सख्त समीक्षा: ‘नवा अंजोर विजन@2047’ पोर्टल पर प्रगति अपडेट में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, विभागों को समयसीमा में लक्ष्य हासिल करने के निर्देश

मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की रायपुर : मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के सचिव उपस्थित रहे। मुख्य सचिव ने नवा अंजोर विजन@ 2047 के अंतर्गत निर्धारित इंडिकेटर्स की राज्य स्तरीय समीक्षा करते हुए सभी विभागीय सचिवों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों की…

Read More

Indian Railways का बड़ा फैसला: Durg–Hatia सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल 2026 तक चलेगी, यात्रियों को मिली राहत

दुर्ग-हटिया-दुर्ग के मध्य चल रही द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार | बिलासपुर : रेल प्रशासन के द्वारा दुर्ग-हटिया-दुर्ग के मध्य 08185/08186 हटिया-दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन 27 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है | यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुये इस गाड़ी के परिचालन का विस्तार 01 अप्रैल 2026 तक किया गया है । परिचालन में विस्तार होने के बाद गाड़ी संख्या 08185 हटिया-दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हटिया से दुर्ग के लिये प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को 31 मार्च 2026 तक चलेगी ।…

Read More

कोलंबो में गूंजा ‘भारत-विजय’ का जयघोष: India national cricket team ने पाकिस्तान को 61 रन से रौंदा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—‘देश के लिए गर्व का क्षण’

टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री श्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई रायपुर : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए टी-20 विश्व कप मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 61 रनों से पराजित कर राष्ट्र का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि…

Read More

‘छत्तीसगढ़ का प्रयाग’ बनेगा और भव्य: विष्णु देव साय ने राजिम कुंभ कल्प 2026 में किए बड़े ऐलान, श्रद्धालुओं की सुविधाओं को मिलेगी नई गति

राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता एवं पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजिम में सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला हेतु 50 लाख रुपये की घोषणा रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजिम में आयोजित राजिम कुंभ कल्प 2026 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प केवल एक धार्मिक मेला नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और पहचान का प्रतीक पर्व है। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राजिम…

Read More

राजिम कुंभ कल्प 2026 के भव्य समापन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया दिव्य दर्शन: राजीव लोचन मंदिर और कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा, महानदी महाआरती में गूंजा आस्था का स्वर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान राजीव लोचन एवं कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना : महानदी महाआरती में हुए शामिल, छत्तीसगढ़ की समृद्धि की प्रार्थना की रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धर्म नगरी राजिम में आयोजित राजिम कुंभ कल्प 2026 के भव्य समापन अवसर पर सर्वप्रथम प्राचीन एवं ऐतिहासिक राजीव लोचन मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भगवान श्री राजीव लोचन के श्रीचरणों में नमन करते हुए उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि यह पावन तीर्थ हमारी सनातन…

Read More

भीड़भाड़ के बीच प्लेटफॉर्म पर बिछड़ा 5 वर्षीय मासूम, बिलासपुर रेलवे की स्पेशल टीम की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, परिजनों से मिलते ही छलके खुशी के आंसू

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर बिछड़ा बालक सुरक्षित परिजनों को सौंपा गया वाणिज्य विभाग की स्पेशल टीम की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी चिंता बिलासपुर : बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य विभाग की स्पेशल टीम की एक सराहनीय एवं मानवीय पहल देखने को मिली, जब भीड़-भाड़ के दौरान अपने परिवार से बिछड़े लगभग 5 वर्षीय बालक को रेलवे टीम की सजगता से सुरक्षित परिजनों को सौंपा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित परिवार बिलासपुर से भोपाल की यात्रा हेतु 18233 नर्मदा एक्सप्रेस से प्रस्थान करने वाला था। इसी दौरान…

Read More

नगरीय निकायों में ऐतिहासिक जनादेश का एक वर्ष: सुशासन, पारदर्शिता और विकास पर जनता की मुहर — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायगढ़ में महापौर श्री जीवर्धन चौहान से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने किया जनादेश का स्मरण रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पिछले वर्ष आज ही के दिन राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में प्राप्त ऐतिहासिक जनादेश जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। यह परिणाम सुशासन, पारदर्शिता और विकास के प्रति जनता की स्पष्ट आस्था की अभिव्यक्ति है। मुख्यमंत्री श्री साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान महापौर श्री जीवर्धन चौहान से भेंट कर एक वर्ष पूर्व इसी तिथि को मिले जनादेश को…

Read More