मूकबधिर 2 बालकों को घुमते देख रात्रि गश्त कर रहे थाना विश्रामपुर पुलिस ने सकुशल पहुंचाया उनके विद्यालय सूरजपुर, 26 अगस्त 2025 : पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान 2 मूकबधिर छात्रों को असामान्य स्थिति में घुमते पाए जाने पर उन्हें सुरक्षित उनके विद्यालय पहुंचाया है। दिनांक 24-25 अगस्त 2025 को थाना विश्रामपुर पुलिस रात्रि गश्त कर रही थी इसी दौरान 2 मूकबधिर बालक बस स्टैण्ड में रात्रि 3 बजे दिखे जिनसे पूछकर एवं लिखवाकर जानकारी ली गई जिनके द्वारा ज्ञानोदय श्रवण बाधित विशेष विद्यालय विश्रामपुर के हॉस्टल में रहकर…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
राज्य सरकार की प्रतिबद्धता, खेलों के लिए बुनियादी ढांचा होगा सुदृढ़, धमतरी और कुरूद को मल्टीपर्पज इंडोर स्पोर्ट्स की सौगात
रायपुर, 26 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर खेल सुविधाओं में इजाफा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। खिलाड़ियों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सतत प्रयासरत है। इसी कड़ी में धमतरी और कुरूद में इंडोर बैडमिंटन हॉल / मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत खेल बुनियादी ढांचे का विस्तार और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में राज्य सरकार कई महत्त्वपूर्ण पहल कर रही है।…
Read Moreविष्णु के सुशासन में ग्रामीणों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण, सुशासन एक्सप्रेस रथ घर-घर पहुंच रही शासन की सेवाएं
रायपुर जिला प्रशासन द्वारा सुशासन को लेकर की जा रही अभिनव पहल रायपुर, 26 अगस्त 2025/ रायपुर जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देश में आम जनता को शासन की योजनाओं और सेवाओं को घर के समीप पहुंचाने की दिशा में “सुशासन एक्सप्रेस” नाम से एक अभिनव और अनुकरणीय पहल शुरू की गई है, जो जनसमस्याओं के त्वरित निदान मॉडल के रूप में स्थापित हुई है। इसका शुभारंभ 29 मई को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत ग्राम भैंसा में आयोजित समाधान शिविर में किया था। कलेक्टर…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओसाका की एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित
राज्य में अत्याधुनिक खाद्य प्रसंस्करण इकाई और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सुविधा होगी स्थापित: कृषि मूल्य शृंखला और रोजगार को मिलेगा नया आयाम रायपुर, 26 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान ओसाका स्थित एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कंपनी को छत्तीसगढ़ में अत्याधुनिक खाद्य प्रसंस्करण इकाई तथा उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सुविधा स्थापित करने का प्रस्ताव दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ये परियोजनाएँ न केवल कृषि मूल्य शृंखलाओं को मज़बूत करेंगी बल्कि उच्च-तकनीकी विनिर्माण को भी प्रोत्साहित…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी जापान यात्रा से और मजबूत होंगे भारत-जापान संबंध – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
ओसाका एक्सपो में छत्तीसगढ़ सप्ताह से विज़न 2047 को मिलेगा वैश्विक आयाम रायपुर 25 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की आगामी यात्रा और ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ की सहभागिता पर कहा कि “हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी बहुत जल्द जापान आ रहे हैं। भारत और जापान की मित्रता ऐतिहासिक और गहरी है। उनके इस दौरे से यह संबंध और भी मजबूत होंगे और हमारे देश को अनेक लाभ…
Read Moreऑनलाइन ठगी और धोखाधड़ी से बचाव पर बड़ा अभियान : साइबर सेफ्टी के प्रति रिकॉर्ड ब्रेक जागरूकता, रायगढ़ पुलिस ने एक ही दिन 1055 लोगों को साइबर अपराधों से बचने का दिया मंत्र.
रायगढ़ में एक ही दिन रिकॉर्ड 1055 छात्र-छात्राओं और नागरिकों को दी गई साइबर अपराधों जानकारी. रायगढ़. 25 अगस्त 2025 : रायगढ़ जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान 2025 के तहत आज एक ही दिन में रिकॉर्ड 1055 छात्रों और नागरिकों को साइबर अपराध और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। स्कूलों और वार्डों में आयोजित विशेष कार्यक्रमों में अधिकारियों ने सोशल मीडिया सुरक्षा, यूपीआई-एटीएम धोखाधड़ी से बचाव और ऑनलाइन फ्रॉड से सुरक्षित रहने के व्यवहारिक टिप्स साझा किए। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार…
Read More“अब बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहेंगे मरीज” – एम्स रायपुर और बिलासपुर अस्पताल के बीच ऐतिहासिक समझौता
एम्स रायपुर और बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के बीच एमओयू, मरीजों को मिलेगा उच्चस्तरीय स्वास्थ्य लाभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की प्राथमिकता है हर जिले में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर, 25 अगस्त 2025/ बिलासपुर के शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के बीच आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि इस ऐतिहासिक समझौते के जरिए बिलासपुर के डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को एम्स जैसे…
Read Moreजापानी निवेशकों के दिल जीते मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने: छत्तीसगढ़ बनेगा ग्लोबल पार्टनर, कृषि व तकनीकी क्षेत्र में होंगे बड़े निवेश
ओसाका इन्वेस्टर कनेक्ट : छत्तीसगढ़ ने जीता निवेशकों का भरोसा छत्तीसगढ़ का निवेश-अनुकूल इकोसिस्टम: जापानी कंपनियों ने दिखाई गहरी रुचि रायपुर, 25 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान ओसाका में आयोजित प्रतिष्ठित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों, प्रतिभाशाली मानवबल और उद्योग-अनुकूल नीतियों का सशक्त संगम है। उन्होंने रेखांकित किया कि भारत और जापान विश्वास एवं साझा मूल्यों की गहरी डोर से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री ने जापानी साझेदारों से आह्वान किया कि वे नवाचार, अवसर और…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुँचे छत्तीसगढ़ पैवेलियन : वर्ल्ड एक्सपो 2025 में दिखी प्रदेश की संस्कृति और समृद्धि की अद्भुत झलक
रायपुर, 25 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज ओसाका (जापान) में चल रहे वर्ल्ड एक्सपो 2025 के भारत मंडपम के अंतर्गत स्थापित छत्तीसगढ़ पैवेलियन पहुँचे। यहाँ उन्होंने प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और आधुनिक प्रगति को दर्शाती प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि उद्घाटन दिवस पर ही छत्तीसगढ़ पैवेलियन में 22 हजार से अधिक दर्शक पहुँचे। यहाँ आने वाले लोग प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, आदिवासी लोककला, उद्योग और पर्यटन की अनूठी झलक देखकर उत्साहित हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज अपनी परंपरा और आधुनिकता के…
Read More10 से 15 हजार लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही दांव पर! मूणत ने उठाई कोटा क्रॉसिंग पर वैकल्पिक मार्ग की जोरदार मांग
रायपुर, 25 अगस्त 2025 : रायपुर पश्चिम क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत ने आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) से भेंट कर कोटा रेलवे क्रॉसिंग को बंद किए जाने से पहले आमजन,तथा विद्यार्थियों के सुगम आवागमन हेतु समुचित वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। श्री मूणत ने कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन लगभग 10 से 15 हजार लोग आना-जाना करते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि क्रॉसिंग के स्थान पर तकनीकी रूप से…
Read More