कलेक्टर ने धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा के लिए अधिकारियों की ली बैठक किसान स्वयं के बारदाने से विक्रय कर सकते हैं धान, सीमावर्ती चेक पोस्ट में लगातार मॉनिटरिंग करें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने खरीफ वर्ष 2021-22 में धान खरीदी की व्यवस्था की समीक्षा के लिए अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के पहले चेक लिस्ट के अनुरूप सभी तैयारी सुनिश्चित होनी चाहिए। बारदाने की समस्या न हो इसके लिए पीडीएस और मिलरों से धान एकत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र 2 जगदलपुर में बालदिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, नाटक के द्वारा हम सब भारतीय हैं का संदेश बच्चों ने दिया
बच्चों ने भाषण, कविता, स्लोगन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम करते हुए नृत्य के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो. जगदलपुर, कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती एवं चाचा नेहरू को पुष्पहार एवं पूजन के साथ किया जिसमें शाला नायिका कु प्रेमशीला एवं प्राचार्या सुधा परमार ने शिरकत की। प्राचार्या द्वारा अपने उद्बोधन में नेहरू जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया गया और बालदिवस की बधाई दी।संस्था के सभी स्टाफ ने बच्चों को बधाई देते हुए सुस्वादु भोजन…
Read Moreबड़ी खबर : आईपीएस गिरिजा शंकर जायसवाल के नेतृत्व में 10 लाख रूपये के ईनामी नक्सली कंपनी नंबर-06 का कमाण्डर साकेत नुरेटी उर्फ भास्कर नुरेटी को मार गिराया डीआरजी नारायणपुर के जवानों ने
साकेत नुरेटी उर्फ भास्कर नुरेटी 30 से अधिक नक्सल अपराधों में नामजद आरोपी रहा है, अधिकतर अपराधों का मुख्य लीडर और मास्टर माइंड भी रहा है समदर्शी न्यूज़ डेस्क, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर सुन्दरराज पी. के निर्देशानुसार संचालित नक्सल अभियान के अंतर्गत गोपनीय सुत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के नेतृत्व में आज दिनांक 15 नवम्बर 2021 के प्रातः 09.30 बजे छोटेड़ोंगर से डीआरजी नारायणपुर की 02 टीम ग्राम बांहकेर की ओर एरिया डॉमिनेशन हेतु रवाना की गई थी। लगभग 10.30 बजे ग्राम बांहकेर के जंगल में…
Read Moreछत्तीसगढ़ को धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति दी जाए : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
राज्य से उसना चावल न लेने के निर्णय पर पुनर्विचार का आग्रह छत्तीसगढ़ के हिस्से की कोल पेनॉल्टी 4140 करोड़ रूपए वापस लौटाने का अनुरोध पेट्रोल-डीजल पर सेस कम किया जाए, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री से वर्चुअल बैठक में की मांग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से केंद्रीय वित्तमंत्री डॉ. निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित देश के सभी राज्यो के मुख्यमंत्रियों की बैठक में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री से राज्य…
Read Moreआतंकी हमले में शहीद हुए कर्नल विप्लव त्रिपाठी, अनुजा त्रिपाठी एवं अबीर त्रिपाठी के पार्थिव शरीर को नम आंखों से सांसद श्रीमती गोमती साय ने अर्पित की पुष्पांजलि
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़, मणिपुर आंतकी हमले में शहीद हुए रायगढ़ के होनहार कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी के पार्थिव शरीर के पहुंचने पर रायगढ़ जिंदल एरोड्रम में रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय उपस्थित रही। सांसद श्रीमती साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी पत्नी के पार्थिव शरीर पर नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित की। श्रीमती साय के साथ पूर्व विधायक विजय अग्रवाल,ओ पी चौधरी, गुरूपाल सिंह भल्ला, जगन्नाथ पाणिग्राही, उमेश अग्रवाल, सुभाष पाण्डेय, श्रीकान्त सोमावार, विवेक रंजन सिन्हा,…
Read Moreपुलिस मुख्यालय द्वारा “बाल सुरक्षा सप्ताह ” का आयोजन, पुलिस मुख्यालय एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में बाल सुरक्षा पर आधारित राज्य स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न
टोल फ्री चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1800-123-6010 की हुई शुरूआत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, अपराध अनुसंधान विभाग, पुलिस मुख्यालय एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में आज बाल सुरक्षा पर आधारित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाल अपराध संबंधी मार्गदर्शिका पुस्तिका का विमोचन, टोल फ्री चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1800-123-6010 की शुरूआत की गई। कार्यक्रम में विधिविरुद्ध संघर्षरत बालक एवं बाल विवाह पर आधारित 6 ऑनलाईन ट्रेनिंग मॉड्यूल को तैयार किया गया साथ ही बाल सुरक्षा पर आधारित 9 वीडियो भी तैयार किये गए । कार्यक्रम के दौरान…
Read Moreबाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह 14 नवंबर से 20 नवंबर तक, स्कूलों में नेत्र परीक्षण कर निशुल्क चश्मा का वितरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत रायपुर जिले में बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत शालेय छात्रों का नेत्र परीक्षण एवं निःशुल्क चश्मा वितरण किया जा रहा हैं। राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुभाष मिश्रा के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल के मार्गदर्शन तथा जिला नोडल अधिकारी अंधत्व डॉ निधि गवालरे के विशेष सहयोग से नेत्र सहायक अधिकारियों एवं चिरायु दल के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। सप्ताह के अंतर्गत जिले के विकासखण्डों में…
Read Moreशहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई नम आखों से अंतिम विदाई….रायगढ़ शोकमग्न
अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गमगीन माहौल में शहीद कर्नल त्रिपाठी, उनकी धर्मपत्नी और बेटे को दी गई अश्रुपूरित अंतिम बिदाई रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पार्थिव देह पर कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता सुभाष त्रिपाठी के साथ उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मणिपुर राज्य के चुराचन्दपुर जिले के ग्राम सियालसी के समीप 13 नवंबर को उग्रवादी हमले में शहीद हुए रायगढ़ के कर्नल विप्लव त्रिपाठी का आज शाम राजकीय सम्मान के साथ रायगढ़ के मुक्तिधाम में अंतिम…
Read Moreतीन दिवसीय जनजातीय क्राफ्ट मेला का शुभारम्भ, जनजातीय क्राफ्ट मेला से प्रदेश के कलाकारों-शिल्पकारों को मिलेगा लाभ : मंत्री डॉ. टेकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय टेकाम ने आज वीर जननायक बिरसा मुंडा की जयंती पर रायपुर के हाट बाजार पंडरी में राज्य स्तरीय तीन दिवसीय जनजातीय क्राफ्ट मेला का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि इस मेला के आयोजन से प्रदेश भर के कलाकारों और शिल्पकारों को लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ की पहचान देश-विदेशों में पहुंचेगी और प्रदेश को नई पहचान मिलेगी। आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण नवा रायपुर द्वारा भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से जनजातीय क्राफ्ट मेला का आयोजन 15…
Read Moreपुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पुलिस अधीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक, चिटफंड मामलों एवं प्रकरण वापसी पर तेजी से करें कार्रवाई, गांजा एवं मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर तत्काल रोक लगाने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज यहां पुलिस मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की । बैठक में श्री जुनेजा ने चिटफंड प्रकरणों, राजनैतिक एवं आदिवासियों से प्रकरणों की वापसी, गांजा एवं शराब की अवैध तस्करी, जुआ-सट्टा समेत विभिन्न विषयों पर दिशा निर्देश दिये । उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया कि चिटफंड के प्रकरणों पर तेजी से कार्य करें। इसके साथ ही राजनैतिक एवं आदिवासियों से प्रकरणों की वापसी पर गंभीरता से निराकरण के निर्देश दिये…
Read More