कलेक्टर जनदर्शन में 60 लोगों ने बतायी अपनी समस्याएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, रायपुर जिले में आज से पुनः प्रारंभ हुए कलेक्टर जनदर्शन में 60 नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं कलेक्टर को अवगत कराया तथा आवेदन दिया। कलेक्टर सौरभ कुमार ने नागरिकों से उनकी समस्याएं सुनकर आवेदन लिया तथा विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनकी समस्या का यथाशीघ्र नियमानुसार निराकरण कर उन्हें अवगत कराएं। टाटीबंध निवासी सुशील शर्मा ने सीमांकन भूमि पर कब्जा दिलाने, ग्राम सोंडोंगरी स्थित जमीन पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा अधिग्रहित की जमीन का मुआवजा दिलाने के लिए लक्ष्मण बारले एवं श्री कार्तिक राम,…

Read More

कानून और व्यवस्था पर कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में कलेक्टर सौरभ कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने इस अवसर पर छठ पूजा के संबंध में घाटों की सफाई एवं आवश्यक व्यवस्था की जानकारी भी ली। उन्होंने इसी तरह आगामी पर्व, नगर कीर्तन, अनेक आयोजनों कार्यक्रमों पर भी अधिकारियों से चर्चा की। कलेक्टर ने अवैध शराब एवं हुक्का बार पर प्रभावी कार्यवाही करने पुलिस विभाग…

Read More

कलेक्टर ने की नगर निगम जगदलपुर में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा, अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्रवाई

कार्यपालन अभियंता अशोक कुमार दत्ता को कारण बताव नोटिस जारी करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल ने कलेक्टोरेट जगदलपुर के प्रेरणा कक्ष में नगर निगम जगदलपुर के अधिकारियों की बैठक लेकर नगर निगम में चल रहे विकास कार्यो की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को शहर में चल रहे सभी विकास कार्यों को गुणवत्तायुक्त ढ़ंग से निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से पूरा करने की सख्त हिदायत भी दी। श्री बंसल ने अधोसंरचना से जुड़े स्वीकृत कार्यों को अब तक प्रारंभ नहीं करने…

Read More

मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं, छत्तीसगढ़ में छठ पूजा के दिन सार्वजनिक अवकाश किया घोषित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर भारतीय और भोजपुरी समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छठ पूजा सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता और आभार प्रकट करने का पर्व हैं। यह पर्व भाईचारा, सामुदायिक सौहार्द लाने के साथ-साथ लोगों को प्रकृति के करीब लाता है। इस पर्व पर सूर्य और छठी मइया की उपासना की…

Read More

आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ जशपुर ने राजधानी के धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने मांगा एक दिन का सामूहिक अवकाश

11 नवम्बर को राजधानी रायपुर में होगा धरना प्रदर्शन समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी. आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ की जिला शाखा जशपुर के जिलाध्यक्ष रामधन साय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रांतीय आव्हान पर 11 नवम्बर को राजधानी रायपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में भाग लेने हेतु एक दिवसीय सामुहिक अवकाश स्वीकृत करने का आवेदन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जशपुर को सोमवार को दिया गया है। आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ द्वारा पूर्व में ही घोषित किया गया है कि 11 नवम्बर को अपनी…

Read More

ब्रेकिंग न्यूज़ : राज्य स्तरीय दिशा कमेटी की बैठक प्रारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां न्यू सर्किट हाउस में राज्य स्तरीय दिशा कमेटी (डेव्लपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी) की बैठक शुरू। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, सहित सांसद, विधायक, मुख्य सचिव एवं सम्बंधित अधिकारी उपस्थित हैं।

Read More

राष्ट्रपति के हाथों छत्तीसगढ़ के सूफी गायक और संगीतकार मदन सिंह चौहान व प्रख्यात पंथी नर्तक डॉ. राधेश्याम बारले को मिला पद्मश्री सम्मान, मुख्यमंत्री ने फोन कर दी बधाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ के सूफी गायक और संगीतकार श्री मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि श्री चौहान ने अपना पूरा जीवन संगीत साधना के लिए समर्पित कर दिया। उनकी इस उपलब्धि से पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से विभूषित किया। श्री चौहान को वर्ष 2020 के लिए कला के…

Read More

शैक्षणिक गुणवत्ता विकास के मार्ग में मील का पत्थर है ‘संवर्धन’- गिरीश देवांगन

तिल्दा में संभाग स्तरीय शिक्षक समस्या निवारण शिविर संपन्न समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो. रायपुर, समस्यामुक्त शिक्षक ही अपने समाज और भविष्य की पीढ़ी को अधिक कारगर ढ़ंग से सृजनशील बनाकर किसी प्रदेश के विकास में अपने योगदान को रेखांकित करता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में शिक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए न केवल वैश्विक भाषा अंग्रेजी में शिक्षा व्यवस्था के लिए पूरे देश में प्रशंसनीय कद़म उठाये गये हैं, बल्कि पहली बार उनकी मंशा के अनुरुप राज्य में दूर-दराज़ में कार्यरत शिक्षकों की छोटी से छोटी समस्याओं को…

Read More

रायपुर जिले के महत्वपूर्ण समाचार संक्षेप में….

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कंबाइंड डिफेंस सर्विस की परीक्षा 14 नवंबर को तीन पालियों को नेशनल डिफेन्स एकाडमी एण्ड नेवल एकाडमी परीक्षा दो पाली में 14 नवंबर को होगी रायपुर. संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित कम्बाईण्ड डिफेन्स सर्विस परीक्षा 14 नवंबर को तीन पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे, द्वितीय पाली दोपहर 12 बजे से 2 बजे एवं तृतीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। इसी तरह नेशनल डिफेन्स एकाडमी एण्ड नेवल एकाडमी परीक्षा 14 नवंबर को सुबह…

Read More

नवा रायपुर जंगल सफारी की तर्ज पर रामचुआ-हरमो में बनेगा एक और जंगल सफारी

प्राकृतिक वन सम्पदा को बिना नुकसान पहुंचाए बनेगा जंगल सफारी: मंत्री मोहम्मद अकबर वन मंत्री ने प्रस्तावित जंगल सफारी के संबंध में ली विस्तार से जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, प्रदेश में नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी की तर्ज पर कवर्धा जिले के रामचुआ-हरमो में एक और जंगल सफारी का निर्माण किया जाएगा। यह जंगल सफारी प्राकृतिक वन संपदा को बिना नुकसान पहुंचाए 191 हेक्टेयर क्षेत्र में निर्मित किया जाएगा। जंगल सफारी में वन्य प्राणियों और आने वाले पर्यटकों के लिए नवीन एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वन मंत्री…

Read More