राष्ट्रपति के हाथों छत्तीसगढ़ के सूफी गायक और संगीतकार मदन सिंह चौहान व प्रख्यात पंथी नर्तक डॉ. राधेश्याम बारले को मिला पद्मश्री सम्मान, मुख्यमंत्री ने फोन कर दी बधाई

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ के सूफी गायक और संगीतकार श्री मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि श्री चौहान ने अपना पूरा जीवन संगीत साधना के लिए समर्पित कर दिया। उनकी इस उपलब्धि से पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से विभूषित किया। श्री चौहान को वर्ष 2020 के लिए कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया है।

प्रख्यात पंथी नर्तक डॉ. राधेश्याम बारले को पद्मश्री सम्मान

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के ख्यातिप्राप्त पंथी नर्तक डॉ. राधेश्याम बारले  को वर्ष 2021 के लिए पद्मश्री  सम्मान के लिए चयनित होने पर फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री बारले को दूरभाष पर बधाई देते हुए कहा कि डॉ. राधेश्याम बारले पंथी नृत्य के माध्यम से बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने अपनी कला साधना से छत्तीसगढ़ और देश को गौरवान्वित किया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!