बड़ी खबर: राज्य शासन ने आगामी त्यौहारों को लेकर फटाखे फोड़ने पर जारी किये निर्देश, दीपावली, छठ, गुरूपर्व पर पटाखों को फोड़ने की अवधि दो घंटे ही निर्धारित, ऑनलाइन पटाखों के बिक्री पर प्रतिबंध

राज्य में पटाखों के उपयोग के संबंध में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा जारी आदेश का कड़ाई से पालन के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा पटाखों के उपयोग के संबंध में जारी निर्देशों का राज्य में संबंधितों को शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के संबंध में राज्य शासन द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में जारी निर्देश के अन्तर्गत जिन शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर अच्छा या संतोषजनक अथवा मध्यम श्रेणी हो, वहां केवल हरित पटाखे ही विक्रय तथा उपयोग किए जाये। दीपावली, छठ,…

Read More

कलेक्टर ने कोरोना टाॅस्क फोर्स की बैठक में टीकाकरण बढ़ाए जाने पर दिया जोर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, कोरोना टाॅस्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर रजत बंसल ने टीकाकरण बढ़ाए जाने पर जोर दिया। कलेक्टर ने कहा कि जिले में अब तक 70 फीसदी लोगों को टीके का पहला डोज लग चुका है, वहीं लगभग 39 फीसदी लोगों को टीके का दूसरा डोज भी लग गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए टीकाकरण सबसे अधिक सशक्त उपाय है। कोरोना की संभावित लहर से बचने के लिए सभी व्यस्क लोगों के दोनों डोज के टीकाकरण के लक्ष्य को…

Read More

गोबर खरीदी में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्यवाही, समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने दी चेतावनी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर. ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए उत्तम जैविक खाद की उपयोगिता को बढ़ावा देने के लिए शासन द्वारा गौठानों के माध्यम से गोबर खरीदी के साथ ही इससे वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है। शासन के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। यह बातें कलेक्टर रजत बंसल ने आज जिले में संचालित विकास कार्यों…

Read More

मंत्री डॉ. डहरिया ने जन सामान्य से भेंट मुलाकात की, हितग्राहियों को किया लाभान्वित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज यहां रायपुर में उनके निवास में आये विभिन्न क्षेत्रीय प्रतिनिधियों एवं जन सामान्य से भेंट, मुलाकात कर क्षेत्र में हो रहे कार्यों के संबंध में चर्चा की। डॉ. डहरिया ने जन सामान्य से भेंट के दौरान उनकी विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली एवं उन्हें हर संभव निराकरण के लिए उन्हें आश्वस्त किया। डॉ. डहरिया ने विभिन्न हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया। मंत्री डॉ डहरिया ने अपने निवास पर लोगों से भेंट मुलाकात…

Read More

अच्छी खबर : राज्य में वर्टिब्रोप्लास्टी का पहला एवं सफल केस, वर्टिब्रोप्लास्टी से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को रीढ़ की हड्डी के फ्रैक्चर से मिली राहत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. रीढ़ की हड्डी में चोट (स्पाइनल फ्रैक्चर) लग जाने से विगत तीन महीनों से दर्द का शिकार तथा बिस्तर पर लेटी हुई (बेडरिडेन) 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सफल ‘वर्टिब्रोप्लास्टी’ के बाद महिला का जीवन पहले की तरह दर्दरहित एवं सामान्य हो गया है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के रेडियोलॉजी (एक्स-रे) विभाग में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विवेक पात्रे के नेतृत्व में मिनिमल इनवेसिव पद्धति से हुए वर्टिब्रोप्लास्टी सर्जरी के बाद बुजुर्ग महिला की दैनिक गतिविधि सामान्य हो गई है। तिल्दा-नेवरा निवासी बुजुर्ग महिला शकीला सफल…

Read More

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने भारत पहुंचा उज्बेकिस्तान का नृत्य कला दल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ में 28 अक्टूबर से शुरू हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने आज उज्बेकिस्तान के नृत्य कलाकारों का दल दिल्ली  पहुंच चुका है। दिल्ली से कलाकारों का यह दल जल्द ही रायपुर पहुंचेगा। इससे पहले विदेशी कलाकारों की टीम का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू हो गया है। सबसे पहले नाइजीरिया के कलाकार रायपुर पहुंचे हैं। महोत्सव में भाग लेने वाली लगभग सभी टीमें 27 अक्टूबर तक रायपुर पहुंच जायेंगी। 28 अक्टूबर को इन कला दलों के मार्चपास्ट के साथ भव्य एवं आकर्षक राष्ट्रीय आदिवासी…

Read More

वन अधिकार पत्र वितरण, लघु वनोपज संग्रहण, वैल्यू एडीशन, तेंदूपत्ता संग्रहण दर में बढ़ोतरी जैसे कदमों से आ रहा है बदलाव, छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से आदिवासी क्षेत्रों में खुले खुशहाली के नये दरवाजे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासियों एवं वनाश्रितों के जीवन में बदलाव लाने के लिए शुरु की गई विभिन्न योजनाओं ने आदिवासी क्षेत्रों में विश्वास के वातावरण की बहाली हुई है। प्रदेश के ऐसे क्षेत्रों में शांति, विकास और समृद्धि के नये वातावरण का निर्माण हुआ है। वनभूमि अधिकार पत्र वितरण करने, लघु वनोपज संग्रहण करने, उनका वैल्यू एडीशन करने, तेंदूपत्ता संग्राहकों की आय में बढ़ोतरी करने, लघु धान्य फसलों का समर्थन मूल्य घोषित करने जैसे कदमों से राज्य शासन ने आदिवासी क्षेत्रों में विकास के नये दरवाजे…

Read More

रायपुर जिले के महत्वपूर्ण समाचार संक्षेप में (2)……….

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाला प्लेसमेंट कैंप स्थगित रायपुर, 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाला प्लेसमेंट कैंप अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। जिला रोजगार विभाग रायपुर के उप संचालक ने बताया कि पूर्व में यह प्लेसमेंट कैम्प पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर स्थ्ति जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर में किया जाना प्रस्तावित था। 27 अक्टूबर को होगा ऋण शिविर का आयोजन रायपुर, केंद्र सरकार के वित्तीय सेवाएँ विभाग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर रायपुर के मार्गदर्शन में जिले में व्यापक ऋण शिविर का आयोजन 27 अक्टूबर को …

Read More

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसओआर पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के अंतर्गत किए जाने वाले विभिन्न कार्यों के लिए एसओआर (Schedule of Rates) पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, कलेक्टरों और मनरेगा आयुक्त कार्यालय के साथ ही कई निर्माण एजेंसियों द्वारा इसकी पुनरीक्षण की मांग की जा रही थी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री सिंहदेव ने बैठक में कहा कि जीएसटी लागू होने, निर्माण सामग्री की कीमतों में वृद्धि, मजदूरी की दर में बढ़ोतरी तथा पेट्रोल…

Read More

ग्राम अंजोरा का वृंदावन गौठान हो रहा रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित, स्कूली बच्चों ने किया वृंदावन गौठान का भ्रमण

सुराजी गांव योजना वर्मी कम्पोस्ट, जैविक खेती, सामुदायिक बाड़ी, पशु सुरक्षा के संबंध में दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, जिले के ग्राम अंजोरा का वृंदावन गौठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित हो रहा है। यहां की आकर्षक साज-सज्जा एवं गौठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों को देखने आज शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के बच्चे पहुंचे। यहां बच्चों ने ढाई एकड़ के गौठान में कलस्टर में लगे गेंदा फूल, मल्चिंग विधि से लगाये पपीता, कल्याणी बैंगन, टमाटर, मिर्ची एवं अन्य फसलों का अवलोकन किया। आज प्राइमरी व…

Read More